[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home World अमेरिका में सैन्य विस्फोटक प्लांट में धमाका, तबाह हुआ पूरा संयत्र, कई लोगों की मौत की आशंका

अमेरिका में सैन्य विस्फोटक प्लांट में धमाका, तबाह हुआ पूरा संयत्र, कई लोगों की मौत की आशंका

0
अमेरिका में सैन्य विस्फोटक प्लांट में धमाका, तबाह हुआ पूरा संयत्र, कई लोगों की मौत की आशंका
अमेरिका के टेनेसी में एक विस्फोटक संयंत्र में विस्फोट. फोटो- सोशल मीडिया.

US America Blast at a Tennessee explosives plant: अमेरिका के एक सैन्य विस्फोटक उत्पादन संयंत्र में शक्तिशाली विस्फोट हुआ. शुक्रवार को टेनेसी प्रांत में यह भयानक हादसा हुआ. स्थानीय अधिकारियों ने यह बताया कि टेनेसी संयंत्र में विस्फोट के बाद 19 लोग लापता है जिनके मारे जाने की आशंका है. अधिकारियों और निवासियों ने बताया कि विस्फोटक निर्माण संयंत्र में शक्तिशाली विस्फोट हुआ, जिससे मीलों दूर स्थित मकान हिल गए. घटना के बाद आपातकालीन दल को बुलाया गया. अधिकारियो ने लोगों से उस इलाके में नहीं जाने का अनुरोध किया है ताकि बचावकर्मी अपना काम कर सकें. यह हादसा स्थानीय समयानुसार सुबह करीब 7:45 बजे एक्यूरेट एनर्जेटिक सिस्टम्स (Accurate Energetic Systems) नामक कंपनी में हुआ. यह विस्फोट इतना भयानक था कि पूरी फैक्ट्री ही मलबे में तब्दील हो गई. यह कंपनी अमेरिकी रक्षा विभाग और औद्योगिक बाजारों के लिए कई तरह के हाई क्वालिटी विस्फोटक और विशेष प्रोडक्ट बनाने में विशेषज्ञता रखती है.

टेनेसी के हंफ्रीज काउंटी के शेरिफ क्रिस डेविस ने कहा कि कहने के लिए कुछ नहीं बचा… सब खत्म हो गया है. उन्होंने बताया कि यह बहुत ही विनाशकारी धमाका था, यह उनके द्वारा देखे गए अब तक के सबसे भयानक नजारों में से है, खासकर इसलिए कि वे इस त्रासदी से प्रभावित तीन परिवारों को व्यक्तिगत रूप से जानते हैं. हालांकि राहतकर्मी देर सुबह तक मौके को सुरक्षित करने में सफल रहे. शेरिफ ने बताया कि इस समय हमारे पास कई लोग ऐसे हैं जिनका पता नहीं चल पाया है. हम यह पुष्टि कर सकते हैं कि कुछ लोगों की मौत हो चुकी है. हम इनकी संख्या नहीं बता सकते, लेकिन फिलहाल हम 19 लोगों को ढूंढ रहे हैं.

जंगली इलाके में स्थित थी कंपनी

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरों में की पहाड़ी पर स्थित फैक्ट्री से उठता धुआं और जलते अवशेष साफ दिखाई दे रहे थे. मलबा आधे मील से अधिक क्षेत्र में फैल गया और धमाके की गूंज 15 मील (करीब 24 किलोमीटर) दूर तक महसूस की गई. यह कंपनी आठ इमारतों वाले परिसर में विस्फोटक और गोला-बारूद का प्रसंस्करण करती है, जो बक्सनॉर्ट (Bucksnort) क्षेत्र के जंगलों से घिरे पहाड़ी इलाके में फैला है. यह नैशविले से लगभग 60 मील (97 किलोमीटर) दक्षिण-पश्चिम दिशा में है. अभी यह स्पष्ट नहीं है कि संयंत्र में कुल कितने कर्मचारी कार्यरत थे और विस्फोट के समय कितने लोग मौजूद थे. शुक्रवार दोपहर तक लापता लोगों के परिवार पास की एक इमारत के पार्किंग क्षेत्र में एकत्रित होकर समाचारों की प्रतीक्षा कर रहे थे.

क्या बनाती थी यह कंपनी?

पब्लिक रिकॉर्ड्स के अनुसार, इस कंपनी को अमेरिकी सेना और नौसेना से कई टेंडर मिले थे, जिनमें विभिन्न प्रकार के गोला-बारूद और विस्फोटक की आपूर्ति शामिल थी, जिनमें बड़े पैमाने के विस्फोटकों से लेकर बारूदी सुरंगों और छोटे ब्रिचिंग चार्ज जैसे C4 तक शामिल हैं.

स्थानीय लोगों ने बताया- सुनाई दिया विस्फोट

शेरिफ डेविस ने बताया कि जांचकर्ता यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि विस्फोट कैसे हुआ, लेकिन फिलहाल कारण अज्ञात है. हिकमैन काउंटी के एडवांस्ड ईएमटी डेविड स्टीवर्ट ने फोन पर बताया कि लगातार छोटे विस्फोटों के चलते राहत दल शुरू में संयंत्र में प्रवेश नहीं कर सके. शुक्रवार दोपहर तक स्थिति नियंत्रण में थी और आगे किसी विस्फोट का खतरा नहीं था. जब विस्फोट हुआ, तो 20 मिनट की दूरी पर स्थित लॉबेलविल के निवासियों ने बताया कि उनके घर हिल गए और कई लोगों ने अपने सुरक्षा कैमरों में धमाके की तेज आवाज रिकॉर्ड की. तीन लोगों को धमाके से हल्की चोटें आईं, जिन्हें पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है. न्यूज एजेंसी एसोसिएटेड प्रेस के अनुसार, स्थानीय निवासी जेंट्री स्टोवर ने बताया, “मुझे ऐसा लगा जैसे मेरा घर मेरे ऊपर गिर गया हो. मैं कंपनी के बहुत पास रहता हूं और लगभग 30 सेकंड बाद मुझे एहसास हुआ कि यह धमाका वहीं हुआ होगा.”

ये भी पढ़ें:-

चीन पर हमलावर हुए ट्रंप, चीनी सामानों पर ठोका 100% टैरिफ, जानें क्यों लिया ये फैसला और कब से होगा लागू

फिलीपींस में भूकंप ने मचाया कहर, 12 घंटे में दो शक्तिशाली झटके, सुनामी की चेतावनी वापस लेने से राहत

Watch Video: गुड़गांव को भूल जाइए! चीन का वुझुआंग टोल स्टेशन बन गया ट्रैफिक जाम का नया आइकॉन, वीडियो हुआ वायरल

Previous article Suji Masala Dosa: बिना चावल भिगोए तैयार करें क्रिस्पी सूजी मसाला डोसा, बनेगा साउथ इंडियन फ्लेवर जैसा टेस्टी 
Next article Chanakya Niti: हर मुस्कुराता चेहरा इंसान नहीं होता, कुछ होते हैं दो पैरों वाले पशु – समझें नीति का रहस्य
Avatar Of Anant Narayan Shukla
अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में उनका मुख्य फोकस राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर है. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं. अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं. इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं. अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है. इसके साथ ही वह कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं. उत्तर प्रदेश की कालीन नगरी- भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं. तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel