[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home World UNSC में भारत ने पाकिस्तान को लताड़ा, कहा ‘जो आतंकियों के जनाजे में जाते हैं, वो नागरिक सुरक्षा की बात न करे’

UNSC में भारत ने पाकिस्तान को लताड़ा, कहा ‘जो आतंकियों के जनाजे में जाते हैं, वो नागरिक सुरक्षा की बात न करे’

0
UNSC में भारत ने पाकिस्तान को लताड़ा, कहा ‘जो आतंकियों के जनाजे में जाते हैं, वो नागरिक सुरक्षा की बात न करे’
Parvathaneni Harish

UNSC: संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में भारत ने पाकिस्तान को घेरते हुए लगातार लगाए जा रहे बेबुनियादी आरोपों का करारा जवाब दिया है. पाकिस्तान के यूएन प्रतिनिधि ने जब कश्मीर और भारत-पाक के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष का मुद्दा उठाया, तो भारत की ओर से स्थायी प्रतिनिधि परवथानेनी हरीश ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए पाकिस्तान को घोर पाखंडी बताया.

हरीश ने खोली पाकिस्तान की पोल

हरीश ने कहा पाकिस्तान के प्रतिनिधि द्वारा लगाए गए बेबुनियाद आरोपों का जवाब देने के लिए मुझे मजबूर होना पड़ रहा है. भारत कई वर्षों से पाकिस्तान द्वारा प्रयोजित आतंकवाद का शिकार होता आया है. पाकिस्तान की ओर से लगातार आतंकवादी हमले होते आए हैं. उन्होंने कहा कि 26/11 के मुंबई हमलों से लेकर हाल ही में 22 अप्रैल को पहलगाम में पर्यटकों की हत्या तक, पाकिस्तान की तरफ से बार-बार क्षेत्रीय अशांति फैलाने की कोशिश की गई है. हमेशा से पाकिस्तान का उद्देश्य केवल भारत की उन्नति और मनोबल को चोट पहुंचाना रहा है.

जो देश आतंकियों और आम नागरिकों में फर्क नहीं करता, उसे सुरक्षा पर बात करने का हक नहीं

उन्होंने यह भी कहा कि हाल ही में भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत जिन आतंकियों को मार गिराया, उनके जनाजे में पाकिस्तान सरकार के कई बड़े नेता, पुलिस और सैन्य अधिकारी शामिल हुए. आगे उन्होंने कहा कि जो देश आतंकियों और आम नागरिकों में फर्क नहीं करता है, उसे नागरिकों की सुरक्षा पर बात या सवाल करने का कोई हक नहीं है.

हरीश ने पाकिस्तान की पोल खोलते हुए आगे कहा कि चार दिन की हालिया सैन्य झड़प के दौरान पाकिस्तान ने भारत की सीमा से पास के इलाकों में जानबूझकर गोलीबारी की, जिसमें 20 से ज्यादा आम लोग मारे गए और 80 से ज्यादा घायल हो गए. इसके अलावा पाकिस्तान ने मंदिर, गुरुद्वारे, चर्च और अस्पताल जैसे धार्मिक व मानवीय स्थलों को भी नहीं छोड़ा.

नागरिकों की सुरक्षा के नाम पर आतंकियों को बचाने की कोशिश

हरीश ने बात को खत्म करते हुए कहा कि इस तरह का व्यवहार करने के बाद किसी अंतरराष्ट्रीय मंच पर दूसरों को उपदेश देना सरासर पाखंड है. किसी के द्वारा नागरिकों की सुरक्षा के नाम पर यूएन द्वारा घोषित आतंकियों को बचाने की कोशिश नहीं होनी चाहिए. भारत ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से अपील की कि वह आतंकवाद के खिलाफ एकजुट होकर सख्त कदम उठाए और उन देशों को बेनकाब करे जो आतंकवाद को संरक्षण देते हैं.

Previous article Operation Sindoor : केवल 8 घंटे में पस्त हो गया पाकिस्तान, भारत ने ऐसे घेरा दुश्मन को
Next article आधा भारत नहीं जानता किस पड़ोसी देश में नहीं रहता एक भी भारतीय, जान जाएगा तो कल ही घुमने निकल जाएगा
Avatar Of Neha Kumari
नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वे धर्म, ज्योतिष, राशिफल, व्रत-त्योहार, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेखन करती हैं. उनकी विशेष रुचि धार्मिक परंपराओं, ज्योतिषीय विश्लेषण और दैनिक राशिफल को सरल, सटीक और पाठक-हितैषी भाषा में प्रस्तुत करने में है. नेहा का उद्देश्य पाठकों तक विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धर्म, संस्कृति और ज्योतिष से जुड़े विषयों को आसानी से समझ सकें. उनकी लेखन शैली शोध-आधारित, सरल और स्पष्ट है, जो जटिल विषयों को भी सहज और रोचक बना देती है. वे राशिफल, ग्रह-गोचर, व्रत-त्योहार, धार्मिक मान्यताओं, वास्तु, पौराणिक प्रसंगों और भारतीय रीति-रिवाजों से संबंधित विषयों पर नियमित रूप से लेख लिखती हैं. डिजिटल पत्रकारिता में उनकी रुचि पाठकों की जरूरतों को समझते हुए जानकारीपूर्ण, SEO-अनुकूल और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel