[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home World डोनाल्ड ट्रंप के ऊपर तीखे हमले: ‘इंटरनेशनल गैंगस्टर, बुली और सबसे भ्रष्ट नेता’, ब्रिटेन के नेताओं ने इतना क्यों लताड़ा?

डोनाल्ड ट्रंप के ऊपर तीखे हमले: ‘इंटरनेशनल गैंगस्टर, बुली और सबसे भ्रष्ट नेता’, ब्रिटेन के नेताओं ने इतना क्यों लताड़ा?

0
डोनाल्ड ट्रंप के ऊपर तीखे हमले: ‘इंटरनेशनल गैंगस्टर, बुली और सबसे भ्रष्ट नेता’, ब्रिटेन के नेताओं ने इतना क्यों लताड़ा?
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप. फोटो- एक्स.

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपने इरादे और बयानों से दुनिया भर में छाए हुए हैं. ज्यादातर लोगों के लिए वह मुश्किलें ही खड़ी कर रहे हैं. इनमें अमेरिका के सबसे पुराने मित्र देश भी शामिल हैं. किसी पर्सनालिटी को बेइज्जत करना तो वह हमेशा ही करते हैं. ट्रेड वॉर के बाद वह देशों पर कब्जा भी करना चाहते हैं. वेनेजुएला का बाद उनका निशाना ग्रीनलैंड है. इसे लेकर काफी विवाद हो ही चुका है. अब ब्रिटेन के सांसद एड डेवी ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर जोरदार हमला बोला है. उन्होंने कहा कि ट्रंप एक ‘इंटरनेशनल गैंगस्टर’ की तरह व्यवहार कर रहे हैं. उन्हें लगता है कि ताकत के बल पर वह जो चाहें हासिल कर सकते हैं. 

ब्रिटिश संसद में विदेश मंत्री यवेट कूपर से बात करते हुए डेवी ने ट्रंप को ‘धौंस जमाने वाला’ (बुली) बताया. उन्होंने कहा कि ब्रिटेन को अपने यूरोपीय साथियों के साथ मिलकर उनके खिलाफ मजबूती से खड़ा होना चाहिए. डेवी ने कहा, “राष्ट्रपति ट्रंप एक अंतरराष्ट्रीय गैंगस्टर की तरह काम कर रहे हैं. उन्होंने एक दोस्त देश की संप्रभुता (Sovereignty) को कुचलने की धमकी दी है, नाटो को खत्म करने की बात कही है. अब हमारे देश और सात यूरोपीय सहयोगियों पर भारी और नुकसानदेह टैक्स लगाने की धमकी दे रहे हैं, जब तक कि उन्हें ग्रीनलैंड नहीं मिल जाता.”

उन्होंने आगे कहा कि यह समय ब्रिटेन, यूरोप और पूरी दुनिया के लिए बेहद गंभीर है. उनके मुताबिक ट्रंप बिना किसी वजह के दूसरे देशों पर हमला कर रहे हैं. इससे देशों की अर्थव्यवस्था, लोगों की रोजी-रोटी और राष्ट्रीय सुरक्षा खतरे में पड़ रही है. डेवी ने यूके के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा, “ट्रंप एक अंतरराष्ट्रीय गैंगस्टर की तरह व्यवहार कर रहे हैं. प्रधानमंत्री ने 12 महीने तक उन्हें खुश करने की कोशिश की, लेकिन नाकाम रहे. अब समय आ गया है कि हम आखिरकार उनके सामने डटकर खड़े हों और अपने यूरोपीय साथियों के साथ मिलकर उन्हें पीछे हटने पर मजबूर करें.”

वहीं, एड डेवी ने ट्रंप को अमेरिका का अब तक का ‘सबसे भ्रष्ट राष्ट्रपति’ बताया. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि ट्रंप से निपटने के लिए दो ही रास्ते हैं. पहला रास्ता है- या उनकी खुशामद की जाए, उन्हें महंगे तोहफे दिए जाएं, जैसे एक नया हवाई जहाज, या उनके क्रिप्टो खाते में अरबों रुपये डाल दिए जाएं. दूसरा रास्ता है- उनके खिलाफ मजबूती से खड़ा होना.

यह बयान ऐसे वक्त आ रहे हैं, जब ट्रंप ने ग्रीनलैंड को लेकर धमकियां दी हैं. जब यूरोप के देशों ने इसका विरोध किया, तो ट्रंप ने कहा कि वह आठ देशों पर टैक्स लगाएंगे. इनमें डेनमार्क, फ्रांस, जर्मनी और ब्रिटेन शामिल हैं. ट्रंप के मुताबिक 1 फरवरी से 10 प्रतिशत टैक्स लगेगा और अगर ग्रीनलैंड पर कोई समझौता नहीं हुआ तो 1 जून से इसे बढ़ाकर 25 प्रतिशत कर दिया जाएगा.

डोनाल्ड ट्रंप बार-बार कहते रहे हैं कि ग्रीनलैंड खनिजों से भरपूर है और वहां रूस और चीन का खतरा है. उनका दावा है कि अमेरिका को अपनी “राष्ट्रीय सुरक्षा” के लिए ग्रीनलैंड की जरूरत है. इसी बीच ट्रंप ने यूके पर एक और हमला बोला. उन्होंने कहा कि वह डिएगो गार्सिया (द्वीप) को लेकर एक खराब समझौता कर रहा है. उन्होंने इसे बड़ा मूर्खतापूर्ण निर्णय बताया. यह द्वीप हिंद महासागर में है. इस खबर की पूरी जानकारी के लिए…

ये भी पढ़ें:- इंडियन ओशन पर ट्रंप: भारत से 1800 किमी दूर इस द्वीप पर निशाना, कहा- यूके का यह फैसला बेवकूफी भरा, जानें पूरा मामला

ये भी पढ़ें:- ग्रीनलैंड कब्जा केस: अब यूरोप-कनाडा की भारी बेइज्जती कर रहे ट्रंप, शेयर कीं ऐसी दो फोटोज, देखें

Previous article Garena Free Fire MAX Redeem Codes 21 January 2026: आज के कोड्स से लूट लो ढेरों इनाम, फ्री मिल रहे रेयर आइटम्स
Next article Bihar Ka Mausam: सावधान! बिहार में खत्म नहीं हुई है ठंड, पछुआ हवाएं बढ़ा रही है ठिठुरन, IMD ने जारी की चेतावनी
Avatar Of Anant Narayan Shukla
अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में उनका मुख्य फोकस राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर है. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं. अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं. इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं. अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है. इसके साथ ही वह कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं. उत्तर प्रदेश की कालीन नगरी- भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं. तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel