[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home World उड़ी छत, टूटी कांच की खिड़कियां, नाग के फन जैसी समुद्री लहरें, फिलीपींस में 188 जान लेने के बाद वियतनाम में कालमाएगी

उड़ी छत, टूटी कांच की खिड़कियां, नाग के फन जैसी समुद्री लहरें, फिलीपींस में 188 जान लेने के बाद वियतनाम में कालमाएगी

0
उड़ी छत, टूटी कांच की खिड़कियां, नाग के फन जैसी समुद्री लहरें, फिलीपींस में 188 जान लेने के बाद वियतनाम में कालमाएगी
वियतनाम में कालमेगी का कहर.

Typhoon Kalmaegi fury in Vietnam: फिलीपींस में 188 लोगों की जान लेने के बाद टाइफून कालमाएगी अब वियतनाम पहुंच गया है. वियतनाम में लैंडफॉल के बाद इस तूफान ने तेज हवाओं और भारी बारिश के साथ इमारतों और बुनियादी ढांचे को भारी नुकसान पहुंचाया है. वियतनाम में अब तक दो मौतों की पुष्टि हुई है, हालांकि मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका है. तूफान के कारण फिलिपींस में पहले ही राष्ट्रीय आपातकाल की घोषणा की जा चुकी है. अब कालमाएगी कंबोडिया की ओर बढ़ रहा है और इसके लाओस और थाईलैंड को भी प्रभावित करने की संभावना है, जहां भारी वर्षा और संभावित बाढ़ की चेतावनी जारी की गई है. हालांकि यहां पहुंचते ही इसके सुस्त होने की भविष्यवाणी की गई है. 

शुक्रवार को तूफान कालमाएगी ने केंद्रीय वियतनाम के कई इलाकों में तेज हवाओं और मूसलाधार बारिश के साथ इमारतों, बिजली के खंभों और पेड़ों को गिरा दिया, इसके बाद यह कंबोडिया की ओर बढ़ गया. एएफपी की एक रिपोर्ट के अनुसार, वियतनाम के जिया लाई (Gia Lai), क्वांग न्गाई (Quang Ngai) और डाक लाक (Dak Lak) प्रांतों में कम से कम पांच लोगों की मौत की पुष्टि हुई है. वियतनाम के क्वांग न्गाई प्रांत के ली सोन द्वीप (Ly Son Island) में तीन मछुआरे लापता हो गए जब उनकी नाव तूफान में बह गई. तूफान के लैंडफॉल से पहले 5,37,000 से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है.

सोशल मीडिया पर टाइफून कालमाएगी के कई भयावह वीडियो वायरल हुए हैं, जिनमें इसकी विनाशकारी ताकत को दिखाया गया है. एक वीडियो में तेज हवाओं से एक इमारत की खिड़कियां टूटती दिख रही हैं. 149 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तूफान ने पेड़ों को उखाड़ दिया और छतों को उड़ा दिया. तूफान का सामना करने के लिए 2,60,000 से ज्यादा सैनिक और राहत कर्मियों के साथ 6700 से अधिक गाड़ियां और 6 विमानों को तैनात किया है.   

सोशल मीडिया पर एक और वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें तूफान के बाद की परिस्थिति को दिखाया जा रहा है. हालांकि प्रभात खबर इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता.

फिलीपींस में मचाई तबाही

इस भयानक तूफान ने केवल 24 घंटे में ही फिलीपींस में एक महीने के बराबर बारिश कर दी है. इसे कीचड़ और मलबे का ढेर पूरे देश में फैल चुका है. बस और शिपिंग कंटेनर तक बहते नजर आ रहे थे. इसे स्थानीय भाषा में टिनो नाम दिया गया है. बारिश के कारण गरीब बस्तियां तबाह हो गईं.  गुरुवार को फिलिपींस के राष्ट्रपति फर्डिनेंड मार्कोस जूनियर ने देश में राष्ट्रीय आपातकाल की घोषणा की. फिलीपींस के नागरिक सुरक्षा कार्यालय (Office of Civil Defence) के अनुसार, कालमाएगी ने अब तक 188 लोगों की जान ली है और 135 लोग लापता हैं. 

इस तूफान के अब लाओस से होते हुए उत्तर-पूर्वी थाईलैंड की ओर बढ़ने की संभावना है. थाईलैंड के मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है. भारी से बहुत भारी वर्षा, अचानक आने वाली बाढ़ (फ्लैश फ्लड) और नदियों के उफान की चेतावनी जारी की है.

जर्मनी में खून से बनाया ‘स्वास्तिक’, कार, पोस्ट बॉक्स और इमारतों पर उकेरी आकृति, पुलिस की जांच तेज

इजरायल ने इजिप्ट बॉर्डर पर छेड़ा वॉर, सेना, शिन बेट और पुलिस मिलकर करेंगे कार्रवाई, अब किसके खात्मे के पीछे पड़े यहूदी?

पाकिस्तान-ब्रिटेन के बीच बढ़ रहीं सैन्य नजदीकियां, रावलपिंडी पहुंचे ब्रिटिश सेना चीफ, कौन सी खिचड़ी पका रहे मुनीर?

Previous article छत्तीसगढ रजत महोत्सव-2025 : उप राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने 37 विभूतियों एवं 4 संस्थाओं को किया सम्मानित
Next article Hong Kong sixes 2025: अफगानिस्तान के खिलाफ संदीप जोरा का धमाका, जड़ दी तेजतर्रार फिफ्टी
Avatar Of Anant Narayan Shukla
अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में उनका मुख्य फोकस राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर है. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं. अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं. इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं. अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है. इसके साथ ही वह कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं. उत्तर प्रदेश की कालीन नगरी- भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं. तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel