Video: बड़ा रेल हादसा, दो ट्रेनें भिड़ीं, एक यात्री की मौत, वीडियो आया सामने

Video: ईस्ट मिडलैंड्स रेलवे ने बताया कि लंदन के सेंट पैनक्रास और लीसेस्टर के बीच हुई इस घटना के बाद मौके पर राहत और बचाव कार्य जारी है. इमरजेंसी सर्विस की टीमें पहुंचकर स्थिति को संभाल रही हैं और यात्रियों की मदद कर रही हैं. देखें हादसे का वीडियो नीचे.

By Amitabh Kumar | June 20, 2026 6:24 AM

Video: ब्रिटिश ट्रांसपोर्ट पुलिस ने शुक्रवार (19 जून) को बताया कि उन्हें लंदन के उत्तर में दो ट्रेनों की टक्कर की सूचना मिली है. हादसे में कुछ लोगों के घायल होने की खबर है. मौके पर पुलिस के साथ अन्य इमरजेंसी सर्विस की टीमें भी पहुंचकर राहत और बचाव कार्य में जुटी हैं. सोशल मीडिया पर वायरल कुछ वीडियो में दावा किया गया है कि East Midlands Railway की दो ट्रेनें आपस में टकरा गईं. फुटेज में एक ट्रेन दूसरी से टकराती हुई दिखाई दे रही है. वहीं हादसे के बाद क्षतिग्रस्त डिब्बों के पास रेल पटरी पर खड़े यात्री भी नजर आ रहे हैं. हालांकि इन वीडियो की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. आप भी देखें ये वीडियो.

पुलिस ने शुक्रवार देर रात जारी अपडेट में बताया कि इस हादसे को बड़ी आपातकालीन घटना (मेजर इंसिडेंट) घोषित कर दिया गया है. मौके पर पुलिसकर्मी लगातार राहत और बचाव कार्य में जुटे हैं. उनके साथ बेडफोर्डशायर पुलिस, स्थानीय फायर एंड रेस्क्यू टीम और एंबुलेंस सेवाओं के कर्मचारी भी स्थिति संभालने में लगे हुए हैं.

ट्रेन ड्राइवर की मौत

नेशनल यूनियन ऑफ रेल, मैरीटाइम एंड ट्रांसपोर्ट वर्कर्स के महासचिव एडी डेम्पसी ने बताया कि हादसे में जान गंवाने वाला व्यक्ति ट्रेन ड्राइवर था. वहीं ईस्ट ऑफ इंग्लैंड एंबुलेंस सर्विस के अनुसार, दुर्घटना में 11 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, 22 लोगों को गंभीर चोटें आई हैं, जबकि 56 लोगों को मामूली चोटें लगी हैं.