[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home World घूमने गए थे सिंगापुर पहुंच गए जेल, दो भारतीयों ने वेश्याओं को होटल में बुलाकर गहने और पैसे लूटे

घूमने गए थे सिंगापुर पहुंच गए जेल, दो भारतीयों ने वेश्याओं को होटल में बुलाकर गहने और पैसे लूटे

0
घूमने गए थे सिंगापुर पहुंच गए जेल, दो भारतीयों ने वेश्याओं को होटल में बुलाकर गहने और पैसे लूटे
सिंगापुर में वेश्याओं से गहने और पैसे चुराने के आरोप में दो भारतीयों को जेल

Two Indians Jailed In Singapore: सिंगापुर में छुट्टियां मनाने आए दो भारतीयों को पांच साल और एक महीने की जेल की सजा सुनाई गई है. साथ ही दोनों को 12 बेत लगाने की भी सजा दी गई है. इन दोनों पर आरोप है कि इन्होंने होटल के कमरों में दो यौनकर्मियों को लूटा और उन पर हमला किया. 23 वर्षीय अरोक्कियासामी डाइसन और 27 वर्षीय राजेंद्रन मायिलारसन ने पीड़ितों को लूटने और उन्हें जानबूझकर चोट पहुंचाने का अपराध स्वीकार किया.

अदालत को बताया गया कि अरोक्कियासामी और राजेंद्रन भारत से छुट्टियां मनाने 24 अप्रैल को सिंगापुर आए थे. दो दिन बाद जब वे ‘लिटिल इंडिया’ इलाके में टहल रहे थे, तभी एक अनजान आदमी उनके पास आया और उसने उनसे पूछा कि क्या उन्हें यौन सेवाएं चाहिए. इसके बाद उस आदमी ने उन्हें दो महिलाओं के बारे में की जानकारी दी और उन्हें नंबर दिए.

Two Indians Jailed In Singapore: महिला को बुलाया और हाथ-पैर बांध लूट लिए

अरोक्कियासामी ने राजेंद्रन से कहा कि उन्हें पैसों की जरूरत है और उसने लूट की योजना बनाई. अरोक्कियासामी ने सुझाव दिया कि वे महिलाओं से संपर्क करके उन्हें एक होटल के कमरे में बुलाकर लूट सकते हैं जिस पर राजेंद्रन सहमत हो गया. उन्होंने उस दिन शाम लगभग छह बजे एक होटल के कमरे में एक महिला को बुलाया और उसके हाथ-पैर कपड़ों से बांधकर उसे थप्पड़ मारे. उन्होंने उसके गहने, 2000 सिंगापुरी डॉलर, उसका पासपोर्ट और उसके बैंक कार्ड लूट लिए.

उसी रात लगभग 11 बजे उन्होंने दूसरी महिला से एक दूसरे होटल में मिलने का कार्यक्रम तय किया. जब वह पहुंची तो उन्होंने उसे लूटने के लिए उसकी बांहें पकड़कर घसीटा और राजेंद्रन ने उसका मुंह बंद कर दिया ताकि वह चीख न सके. उन्होंने उससे 800 सिंगापुरी डॉलर, दो मोबाइल फोन और उसका पासपोर्ट छीन लिया तथा उसे धमकी दी कि जब तक वे वापस नहीं आ जाते, वह कमरे से बाहर न निकले. अरोक्कियासामी और राजेंद्रन की करतूतों का खुलासा तब हुआ जब एक महिला ने अगले दिन एक अन्य व्यक्ति को यह बात बताई जिसके बाद पुलिस को सूचित किया गया.

ये भी पढ़ें:-

इस्लाम का गढ़ सऊदी में रेत के नीचे छिपा मिला 12000 साल पुराना रहस्य, इंसानों ने पत्थरों पर क्या छोड़े थे निशान?

पुतिन ने बेनकाब किया अमेरिका का पाखंड, ट्रंप की दोहरी नीति पर दुनियाभर में मचा हड़कंप!

इतिहास रचा! 1400 साल में पहली बार चर्च ऑफ इंग्लैंड को मिली महिला स्पिरिचुअल लीडर, जानें कौन हैं सारा मुलैली

Previous article Monsoon Infection Tips: बारिश में बढ़ता है इंफेक्शन का खतरा, अपनाएं ये असरदार बचाव के उपाय
Next article Bihar Election 2025: JDU ने इलेक्शन कमीशन से एक चरण में वोटिंग की मांग की, BJP की बूथों पर बुर्का बैन की डिमांड
Avatar Of Anant Narayan Shukla
अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में उनका मुख्य फोकस राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर है. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं. अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं. इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं. अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है. इसके साथ ही वह कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं. उत्तर प्रदेश की कालीन नगरी- भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं. तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel