[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home World 60000 टन LPG लेकर भारत आ रहे दो जहाज, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से सुरक्षित निकले

60000 टन LPG लेकर भारत आ रहे दो जहाज, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से सुरक्षित निकले

0
60000 टन LPG लेकर भारत आ रहे दो जहाज, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से सुरक्षित निकले
यह तस्वीर समुद्र में खड़े तेल टैंकर जहाज की है.

Strait Of Hormuz: पश्चिम एशिया (वेस्ट एशिया) में चल रहे युद्ध और तनाव के बीच भारत के लिए राहत की खबर है. केंद्रीय पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय ने सोमवार को बताया कि LPG गैस से भरे दो भारतीय जहाज ‘होर्मुज जलडमरूमध्य’ (स्ट्रेट ऑफ होर्मुज) को सुरक्षित पार कर चुके हैं. ये दोनों जहाज इसी हफ्ते भारत पहुंच जाएंगे. मंत्रालय के एडिशनल सेक्रेटरी मुकेश मंगल ने एक इंटर-मिनिस्ट्रियल ब्रीफिंग में बताया कि भारतीय फ्लैग वाले ये जहाज करीब 60,000 मीट्रिक टन से ज्यादा रसोई गैस लेकर आ रहे हैं.

7 और 9 अप्रैल को भारत पहुंचेंगे रसोई गैस से भरे जहाज

मुकेश मंगल के अनुसार, जहाज ‘ग्रीन सांघवी’ (Green Sangvi) और ‘ग्रीन आशा’ (Green Asha) क्रमशः 7 अप्रैल और 9 अप्रैल को भारत पहुंचने वाले हैं. हालांकि, हालातों को देखते हुए समय में थोड़ा बदलाव हो सकता है. ग्रीन सांघवी में लगभग 46,000 मीट्रिक टन LPG है और इस पर 25 भारतीय नाविक मौजूद हैं. वहीं, ग्रीन आशा 15,000 मीट्रिक टन गैस लेकर आ रहा है, जिस पर 26 भारतीय नाविक सवार हैं. ये दोनों जहाज उन 16 भारतीय जहाजों का हिस्सा हैं, जो अभी खाड़ी क्षेत्र में काम कर रहे हैं.

खाड़ी क्षेत्र में मौजूद हैं 16 भारतीय जहाज और 433 नाविक

मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक, अभी वेस्टर्न पर्शियन गल्फ रीजन में कुल 16 भारतीय जहाज मौजूद हैं, जिन पर 433 भारतीय नाविक तैनात हैं. इन जहाजों में एक LNG का जहाज है, दो LPG के (एक खाली और एक भरा हुआ), छह कच्चे तेल (क्रूड ऑयल) के जहाज, तीन कंटेनर जहाज, एक ड्रेजर, एक केमिकल टैंकर और दो बल्क कार्गो जहाज शामिल हैं. एडिशनल सेक्रेटरी ने भरोसा दिलाया है कि पिछले 24 घंटों में भारतीय जहाजों के साथ कोई अप्रिय घटना नहीं हुई है और सभी नागरिक पूरी तरह सुरक्षित हैं.

ये भी पढ़ें: होर्मुज नाकेबंदी के बीच अफ्रीकी देश पहुंची इंडियन नेवी वॉरशिप, बंपर नैचुरल गैस का मालिक; दूर कर सकता है भारत का LPG संकट!

1599 भारतीय नाविकों को सुरक्षित वापस लाया गया

युद्ध के हालातों को देखते हुए सरकार लगातार मॉनिटरिंग कर रही है. डीजी शिपिंग (DG Shipping) की रिपोर्ट के अनुसार, अब तक खाड़ी क्षेत्र के अलग-अलग हिस्सों से 1,599 भारतीय नाविकों को सुरक्षित वापस लाया जा चुका है. इनमें से 180 नाविकों को तो पिछले 24 घंटों के भीतर ही स्वदेश लाया गया है. मंत्रालय ने यह भी साफ किया है कि भारत के सभी बंदरगाहों पर कामकाज सामान्य है. गुजरात, महाराष्ट्र, गोवा, केरल, आंध्र प्रदेश और पुडुचेरी के स्टेट मैरीटाइम बोर्ड्स ने रिपोर्ट दी है कि वहां जहाजों की कोई भीड़ नहीं है और काम स्मूथ चल रहा है.

ये भी पढ़ें:- ईरान ने अमेरिका को दी चेतावनी; कहा- ऐसी तीन और ‘जीत’ मिलीं, तो US पूरी तरह तबाह हो जाएगा

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel