Video : सोमवार सुबह (11 मई) काठमांडू के त्रिभुवन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा (Tribhuvan International Airport) पर लैंडिंग के दौरान Turkish Airlines के एक विमान के टायर में आग लग गई. इस वजह से कुछ समय के लिए अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का संचालन प्रभावित रहा और एयरपोर्ट पर हड़कंप मच गया. अधिकारियों के मुताबिक, फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर जल्दी काबू पा लिया गया और सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया. नेपाल सिविल एविएशन अथॉरिटी के सूचना अधिकारी ज्ञानेंद्र भुल ने बताया कि लैंडिंग के दौरान आग लगने के बाद इमरजेंसी दरवाजे खोलकर यात्रियों को निकाला गया. देखें विमान में आग लगने के बाद के राहत बचाव का वीडियो.
🚨 BIG BREAKING: Emergency Evacuation at Kathmandu Airport
— Ananda Nepali (@anandanepali99) May 11, 2026
Turkish 🇹🇷 Airlines flight from Istanbul to Kathmandu, Nepal 🇳🇵 forced to undergo an emergency evacuation after a tire burst during landing at Tribhuvan International Airport (TIA).
Key Details:
• The Incident: A tire… pic.twitter.com/1ooEivjXCF
Turkish Airlines की फ्लाइट TK726 इस्तांबुल से काठमांडू पहुंची थी. अधिकारियों के मुताबिक, सुबह करीब 6:45 बजे रनवे पर लैंडिंग के दौरान विमान के पहियों में आग लग गई, जिससे कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया. अधिकारियों के मुताबिक, विमान में 277 यात्री सवार थे, जिनमें चार बच्चे भी शामिल थे, साथ ही क्रू मेंबर भी मौजूद थे. निकासी और बचाव के दौरान कुछ यात्रियों को हल्की चोटें आईं.
हवाई अड्डे के अधिकारियों के मुताबिक, विमान एयरपोर्ट पर उतरा, जहां उसके दाएं लैंडिंग गियर में आग और धुआं दिखाई दिया. इसके बाद इमरजेंसी टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आग पर काबू पाया. साल 2015 में काठमांडू में घने कोहरे के बीच Turkish Airlines का एक विमान रनवे से फिसल गया था. इस वजह से एयरपोर्ट कई दिनों तक बंद रहा, लेकिन राहत की बात यह रही कि किसी की जान नहीं गई.
