[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home World Turkey Terrorist Attack: तुर्की की रक्षा कंपनी पर आतंकी हमला, 3 की मौत, 5 घायल

Turkey Terrorist Attack: तुर्की की रक्षा कंपनी पर आतंकी हमला, 3 की मौत, 5 घायल

0
Turkey Terrorist Attack: तुर्की की रक्षा कंपनी पर आतंकी हमला, 3 की मौत, 5 घायल
Turkey Terrorist Attack

Turkey Terrorist Attack: तुर्किये की सरकारी एयरोस्पेस और रक्षा कंपनी ‘तूसास’ के परिसर पर बुधवार को हुए हमले में तीन लोगों की मौत हो गई और पांच घायल हो गए. कहरमकजां जिले के मेयर सेलिम सिरपानोग्लुम ने ‘एसोसिएटेड प्रेस’ को बताया कि राजधानी अंकारा के बाहरी इलाके में स्थित कंपनी पर हमले से उत्पन्न स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया है.

गृह मंत्री अली येर्लिकाया ने हमले की पुष्टि की

तुर्किये के गृह मंत्री अली येर्लिकाया ने कहा कि बुधवार को देश की एयरोस्पेस और रक्षा कंपनी ‘तूसास’ के परिसर पर हुए हमले में कई लोग मारे गए या जख्मी हो गए. येर्लिकाया ने राजधानी अंकारा के बाहर स्थित ‘तुर्किश एयरोस्पेस इंडस्ट्रीज’ पर हुए हमले को लेकर अधिक जानकारी मुहैया नहीं कराई. मंत्री ने ‘एक्स’ पर कहा कि दुर्भाग्यवश, हमले में कई लोगों की जान गई है और कई जख्मी हुए हैं.

हमले के पीछे किसका हाथ, फिलहाल जानकारी नहीं

हमले के पीछे कौन हो सकता है, इसकी फिलहाल जानकारी नहीं दी गई है. कुर्दिश उग्रवादियों, इस्लामिक स्टेट समूह और वामपंथी चरमपंथियों ने अतीत में देश में हमले किए हैं. निजी एनटीवी टेलीविजन ने बताया कि हमलावरों का एक समूह सुरक्षाकर्मियों की पाली में बदलाव के दौरान एक टैक्सी में बैठकर परिसर के प्रवेश द्वार पर पहुंचा. हमलावरों में से कम से कम एक ने बम विस्फोट किया, जबकि अन्य हमलावर परिसर में घुसने में कामयाब हो गए.

Previous article BIT : आशीष सामंता बने चैंपियन ऑफ चैंपियंस
Next article Bihar Crime News: मुकेश सहनी की संदिग्ध मौत, मामले की लीपापोती में जुटा प्रशासन
Avatar Of Arbindkumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel