[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Badi Khabar Turkey Earthquake: प्रभावित 9 प्रांतों में बचाव कार्य समाप्त, जानिए इलाके में घटनाक्रम का अपडेट!

Turkey Earthquake: प्रभावित 9 प्रांतों में बचाव कार्य समाप्त, जानिए इलाके में घटनाक्रम का अपडेट!

0
Turkey Earthquake: प्रभावित 9 प्रांतों में बचाव कार्य समाप्त, जानिए इलाके में घटनाक्रम का अपडेट!

Turkey Earthquake: तुर्की में छह फरवरी को आये विनाशकारी भूकंप के मलबे में लोगों की तलाश और बचाव का प्रयास अपने अंत की तरफ बढ़ना शुरू हो गया है. भूकंप प्रभावित 11 में से नौ प्रांतों में बचाव का काम समाप्त हो चुका है, वहीं तुर्की में भूकंप से मरने वालों की कुल संख्या बढ़कर 40,689 हो गई है. फिलहाल तोड़फोड़ करने वाला दल मलबे के ढेर को हटाने के काम में जुट गया है.

भूकंप के बाद रविवार का घटनाक्रम ये है-

  1. मृतकों की संख्या में 47 की वृद्धि

  2. तुर्की में भूकंप के कारण मरने वालों की संख्या बढ़कर 40, 689 हो गई है. यह जानकारी देश की आपदी एजेंसी एएफएडी के प्रमुख यूनुस सेजर ने दी. मृतकों की संख्या में शनिवार शाम तक के आंकड़े के मुकाबले 47 की बढ़ोतरी हुई है.

  3. सेजर ने पत्रकारों से अंकारा में कहा कि भूकंप से प्रभावित 11 में से नौ प्रांतों में तलाश और बचाव का काम समाप्त हो चुका है.

  4. उन्होंने कहा कि भूकंप का केंद्र रहे कहारामनमारस और हतय में अभियान अभी जारी है. उन्होंने कहा कि दो प्रांतों में बचाव अभियान जारी है, लेकिन मलबे से किसी के जीवित निकाले जाने के कोई संकेत नहीं हैं.

Also Read: Turkey Earthquake: मलबों में जिंदगी की तलाश जारी, 212 घंटे बाद 77 वर्षीय व्यक्ति को जिंदा निकाला गया
तुर्की और सीरिया में मृतकों की सम्मिलित संख्या बढ़कर 44,337

इसके पहले शनिवार को एक परिवार के तीन सदस्यों- मां, पिता और 12 वर्षीय बेटे को हतय में ध्वस्त इमारत के मलबे से निकाला गया था, लेकिन बेटे की बाद में मौत हो गई थी. तुर्की और सीरिया में मृतकों की सम्मिलित संख्या बढ़कर 44,337 हो गई है. मुख्य भूकंप के बाद 6000 से अधिक झटके. तुर्की के आपदा प्रबंधन ने कहा कि शुरुआती भूकंप के बाद करीब 6,040 आफ्टरशॉक (मुख्य भूकंप के बाद के झटके) ने 11 प्रांतों को प्रभावित किया. शुरुआती भूकंप की तीव्रता 7.8 थी, लेकिन इसके नौ घंटों बाद 7.5 तीव्रता का झटका आया.

पांच से छह तीव्रता के 40 झटके आए

एएफएडी के महा प्रबंधक ओरहान तातर ने कहा कि बाद में पांच से छह तीव्रता के 40 झटके (ऑफ्टरशॉक) आए, जबकि 6.6 तीव्रता वाले बाद के झटके की संख्या एक थी. उन्होंने द्वितीयक आपदाओं जैसे कि भूस्खलन और चट्टान खिसकने को लेकर चेताया है. जांच में एक लाख से अधिक इमारतें बुरी तरह क्षतिग्रस्त मिलीं हैं. तुर्की के पर्यावरण और शहरीकरण मंत्रालय की ओर से की गई जांच में करीब 1,05,794 इमारतें तबाह हो गई हैं या इतना बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई हैं कि उन्हें ध्वस्त करने की जरूरत है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel