[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home World क्या चीन ने पूरी दुनिया के सामने ट्रंप को अपमानित किया? बीजिंग में जिनपिंग के साथ मुलाकात का वीडियो वायरल

क्या चीन ने पूरी दुनिया के सामने ट्रंप को अपमानित किया? बीजिंग में जिनपिंग के साथ मुलाकात का वीडियो वायरल

0
क्या चीन ने पूरी दुनिया के सामने ट्रंप को अपमानित किया? बीजिंग में जिनपिंग के साथ मुलाकात का वीडियो वायरल
ट्रंप जिनपिंग मुलाकात का एक सीन. फोटो- स्क्रीनग्रैब.

Trump-Xi Jinping Viral Video: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग की बीजिंग में हुई मुलाकात का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो सामने आने के बाद इंटरनेट पर इस बात को लेकर बहस शुरू हो गई कि क्या बैठक के दौरान ट्रंप को जानबूझकर छोटा दिखाने की कोशिश की गई थी. इस वीडियो में ट्रंप और जिनपिंग के सोफे की ऊंचाई को लेकर चर्चा शुरू हुई है. 

वायरल क्लिप में देखा गया कि शी जिनपिंग जिस सोफे पर बैठे थे, वह ट्रंप की सीट से थोड़ा ऊंचा दिखाई दे रहा था. इसके बाद सोशल मीडिया एक्स पर कई यूजर्स ने इस पर अलग-अलग दावे करने शुरू कर दिए. कुछ लोगों ने दावा किया कि चीन की तरफ से बैठक की सेटिंग इस तरह तैयार की गई थी ताकि दोनों नेताओं की ऊंचाई बराबर दिखाई दे. एक यूजर ने लिखा कि ट्रंप वास्तविक तौर पर शी जिनपिंग से लंबे हैं, लेकिन बैठने की व्यवस्था अलग होने से तस्वीरों और वीडियो में वे छोटे नजर आए.

राष्ट्रपति ट्रंप प्रेसिडेंट जिनपिंग से 10 सेमी लंबे हैं. ट्रंप की लंबाई लगभग 190 सेमी है, जबकि जिनपिंग लगभग 180 सेमी लंबे हैं. वीडियो देखकर ऐसा लग रहा है कि ट्रंप बैठने में थोड़े असहज हैं. उनके लंबे पैर मुड़े हुए हैं. एक्स पर वायरल हो रहे वीडियो में बाला नाम के यूजर ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ‘शी जिनपिंग एक ऊँची कुर्सी पर बैठे, जबकि ट्रंप को एक छोटी कुर्सी दी गई जिसकी सीट नरम थी, ताकि वे उसमें धँस जाएँ और शी जिनपिंग से छोटे नजर आएँ. चीन ने पूरी दुनिया के सामने ट्रंप को जलील किया. जरा उनके चेहरे को तो देखिए.’

कुशन हटाने को लेकर भी वायरल हुआ दावा

इसी बीच एक अन्य वायरल पोस्ट में अलग कहानी सामने आई. उसमें दावा किया गया कि ट्रंप की कुर्सी पर अतिरिक्त कुशन रखा गया था, जिसे उन्होंने खुद हटवा दिया. पोस्ट में कहा गया कि कुशन हटने के बाद ट्रंप बैठते समय शी जिनपिंग से छोटे दिखाई देने लगे. हालांकि इन दोनों दावों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. प्रभात खबर भी Trump-Xi Jinping Sofa Controversy Viral Video वायरल वीडियो की सत्यता को पुष्ट नहीं करता. 

इस घटना का एक और लंबा वीडियो सामने आया, जिसमें ट्रंप की असहजता और साफ दिख रही है. इस वीडियो के अंत में थोड़ी देर के लिए अंधेरा हो जाता है. हालांकि, फिर तुरंत ही लाइट आती है और दोनों नेता फिर से सोफे पर बैठते हैं. देखें-

तीन दिन के चीन दौरे पर थे ट्रंप

डोनाल्ड ट्रंप चीन के तीन दिवसीय आधिकारिक दौरे पर पहुंचे थे. यह पिछले नौ वर्षों में किसी मौजूदा अमेरिकी राष्ट्रपति का पहला चीन दौरा था. ट्रंप के चीन दौरे से जुड़े कई वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बने हुए हैं. इसमें शी जिनपिंग, ट्रंप के साथ ग्रेट हॉल ऑफ द पीपल, टेंपल ऑफ हेवन और आधिकारिक भोज के दौरान वाइन वाली वीडियो सबसे ज्यादा वायरल हुईं. ट्रंप पहले कई बार सार्वजनिक रूप से कह चुके हैं कि वे शराब नहीं पीते. हालांकि, इस बार उन्होंने संभवतः एक घूंट जरूर पिया.

ये भी पढ़ें:- घड़ी की टिक-टिक…जल्दी फैसला लो वरना वहां कुछ नहीं बचेगा, ट्रंप की ईरान को अल्टीमेट वार्निंग

ये भी पढ़ें:- एयर शो के दौरान हवा में टकराए दो अमेरिकी फाइटर जेट, जमीन पर बने आग का शोला, Video

गंभीर मुद्दों पर हुई बातचीत

ट्रंप की इस हालिया बीजिंग यात्रा में दोनों नेताओं के बीच कई अहम मुद्दों पर बातचीत हुई. ट्रंप ने दौरे के बाद कहा कि दोनों देशों के बीच कई महत्वपूर्ण व्यावसायिक समझौते हुए हैं और कई पुराने विवादों पर भी चर्चा आगे बढ़ी है. बैठक के दौरान चीन ने अमेरिका को ताइवान मुद्दे को लेकर सावधानी बरतने की सलाह दी. इसके साथ ही बीजिंग ने ईरान युद्ध को लेकर भी अमेरिकी नीतियों की आलोचना की. विशेषज्ञों का मानना है कि व्यापार, सुरक्षा और एशिया-प्रशांत क्षेत्र की राजनीति को लेकर दोनों देशों के बीच मतभेद अभी भी बने हुए हैं.

Previous article Madhubani News: ई-फार्मेसी के खिलाफ केमिस्टों का हल्लाबोल, 20 मई को महाबंदी 
Next article अधिक मास में राशि अनुसार करें दान, दूर होंगे ग्रह दोष
Avatar Of Anant Narayan Shukla
अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में उनका मुख्य फोकस राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर है. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं. अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं. इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं. अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है. इसके साथ ही वह कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं. उत्तर प्रदेश की कालीन नगरी- भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं. तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel