[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home World मिडिल ईस्ट जंग के बीच गरजे ट्रंप, कहा- आज होगा ईरान का हिसाब

मिडिल ईस्ट जंग के बीच गरजे ट्रंप, कहा- आज होगा ईरान का हिसाब

0
मिडिल ईस्ट जंग के बीच गरजे ट्रंप, कहा- आज होगा ईरान का हिसाब
ईरान को ट्रंप की चेतावनी, फोटो- पीटीआई

Trump Warns Iran: ईरान का खाड़ी के अरब देशों पर हमला जारी है. शुक्रवार (13 मार्च) को ईरान ने सऊदी अरब, ओमान, बहरीन में मिसाइल और ड्रोन से हमले किए, जिसके बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को बड़े जवाबी हमले की चेतावनी दी है. ट्रंप ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा- देखते रहिए, आज इन कुटिल लोगों का क्या हश्र होता है. ट्रंप ने कहा ईरान की नौसेना नष्ट हो चुकी है, वायुसेना तबाह हो गई है. उसकी मिसाइल, ड्रोन और अन्य सैन्य क्षमताएं खत्म कर दी गई हैं, जबकि उसके नेताओं का नामोनिशान मिटा दिया गया है. उन्होंने आगे कहा- हम ईरान के आतंकी शासन को सैन्य, आर्थिक और हर संभव तरीके से पूरी तरह नष्ट कर रहे हैं.

ट्रंप का तीखा बयान, ईरान को दी खुली चेतावनी

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- वे 47 सालों से दुनिया भर में निर्दोष लोगों की हत्या कर रहे हैं, और अब मैं, अमेरिका का 47वां राष्ट्रपति होने के नाते, उन्हें मार रहा हूं. ऐसा करना मेरे लिए बहुत बड़े सम्मान की बात है. अमेरिकी राष्ट्रपति के इस बयान से एक दिन पहले ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला मुज्तबा खामेनेई ने कहा था कि ईरानी खून का बदला लेने से पीछे नहीं हटेंगे. उन्होंने खाड़ी के अरब देशों को चेतावनी देते हुए कहा कि वे अपने यहां मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों को बंद करें. खामेनेई ने यह भी कहा कि अमेरिकी सुरक्षा की धारणा झूठ के सिवा कुछ नहीं है.

खाड़ी इलाकों में जारी है ईरान का हमला

खाड़ी क्षेत्र में ईरान के हमले लगातार जारी हैं. ईरान प्रतिष्ठानों और अन्य अहम बुनियादी ढांचे को निशाना बना रहा है. सऊदी अरब ने शुक्रवार को बताया कि उसकी वायु रक्षा प्रणाली ने सुबह अलग-अलग समय पर भेजे गए करीब 50 ड्रोन मार गिराए. वहीं, ओमान न्यूज एजेंसी के मुताबिक ओमान के सोहार क्षेत्र के एक औद्योगिक इलाके में दो ड्रोन गिरने से दो लोगों की मौत हो गई. बहरीन में हमले की चेतावनी देने वाले सायरन सुनाई दिए, जबकि दुबई के एक औद्योगिक क्षेत्र से काला धुआं उठता देखा गया. अधिकारियों के अनुसार, यह आग किसी मिसाइल या हमले को इंटरसेप्ट करने के बाद गिरे मलबे की वजह से लगी. इसके अलावा, दुबई इंटरनेशनल फाइनेंशियल सेंटर की एक इमारत को भी नुकसान पहुंचा है.

तेहरान के आसपास हवाई हमले तेज

ईरान की राजधानी तेहरान के आसपास शुक्रवार को तेज हवाई हमले किए गए. ये हमले ऐसे समय हुए, जब फलस्तीनियों के समर्थन में आयोजित होने वाले वार्षिक कुद्स दिवस कार्यक्रम के लिए रैलियां शुरू होने वाली थीं. इजराइल ने दावा किया है कि बीते 24 घंटे में 200 से ज्यादा ठिकानों पर हमला किया गया है. इन हमलों में मिसाइल लॉन्चर, हवाई रक्षा प्रणालियां और हथियार उत्पादन से जुड़े ठिकाने शामिल बताए गए हैं.

जंग में बढ़ रहा मौत का आंकड़ा

मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के बीच मौतों का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है. ईरानी अधिकारियों के मुताबिक, देश में अब तक 1,300 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है. वहीं, इजराइल ने अब तक 12 लोगों के मारे जाने की पुष्टि की है. दूसरी ओर, अमेरिका के कम से कम सात सैनिकों की मौत हो चुकी है, जबकि आठ अन्य सैनिक गंभीर रूप से घायल बताए गए हैं. (इनपुट भाषा)

Also Read: इराक में क्रैश हुआ अमेरिकी सेना का विमान, 4 क्रू मेंबर्स की मौत

Previous article बिना पैसे खर्च किए घर को दें नया लुक, इन 3 पुरानी चीजों का ऐसे करें दोबारा इस्तेमाल
Next article श्रद्धा व भक्ति के माहौल सम्पन्न हुआ मां शीतला महोत्सव
Avatar Of Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel