[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home World ट्रंप की फोन कॉल वॉर्निंग के बाद झुके नेतन्याहू? लेबनान के साथ सीजफायर को तैयार हुआ इजरायल

ट्रंप की फोन कॉल वॉर्निंग के बाद झुके नेतन्याहू? लेबनान के साथ सीजफायर को तैयार हुआ इजरायल

0
ट्रंप की फोन कॉल वॉर्निंग के बाद झुके नेतन्याहू? लेबनान के साथ सीजफायर को तैयार हुआ इजरायल
बाएं से अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू. सोर्स- एक्स/@furkanhabernet

Trump Warning Netanyahu: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के बीच गुरुवार को फोन पर तीखी बातचीत हुई है. सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार, इस बातचीत के तुरंत बाद इजरायल ने लेबनान के साथ सीधे सीजफायर (युद्धविराम) की बातचीत शुरू करने का फैसला किया. रिपोर्ट के अनुसार, नेतन्याहू को यह डर था कि अगर उन्होंने खुद बातचीत की पहल नहीं की, तो ट्रंप अपनी तरफ से युद्धविराम का ऐलान कर सकते हैं.

एक हफ्ते में तीन बार हुई चर्चा

इजरायल और अमेरिका के नेताओं के बीच इस हफ्ते लेबनान को लेकर कम से कम तीन बार बात हो चुकी है. सीएनएन की रिपोर्ट में बताया गया है कि ट्रंप ने ईरान के साथ दो हफ्ते के सीजफायर के ऐलान से पहले भी नेतन्याहू से बात की थी. उस समय नेतन्याहू ने लेबनान को इस समझौते में शामिल न करने की मांग की थी. हालांकि, लेबनान में इजरायली हमलों में 303 लोगों की मौत की खबर आने के बाद ट्रंप ने नेतन्याहू पर हमले कम करने का दबाव बनाया.

इजरायल ने तनाव की खबरों को नकारा

प्रधानमंत्री नेतन्याहू के ऑफिस ने ट्रंप के साथ किसी भी तरह के तनाव की खबरों को ‘फेक न्यूज’ बताया है. सीएनएन के मुताबिक, इजरायली ऑफिस का कहना है कि दोनों नेताओं के बीच बातचीत दोस्ताना थी और वे आपसी सम्मान के साथ तालमेल बिठाकर काम कर रहे हैं.

ईरान ने रखी दो बड़ी शर्तें

ईरान की संसद के स्पीकर मोहम्मद बागेर गालीबाफ ने इस्लामाबाद में होने वाली बातचीत के लिए दो शर्तें रखी हैं. उन्होंने एक्स पर पोस्ट किया कि बातचीत शुरू होने से पहले लेबनान में सीजफायर होना चाहिए और ईरान की रोकी गई संपत्ति को वापस किया जाना चाहिए. गालिबफ का कहना है कि इन दोनों समझौतों को लागू किए बिना बातचीत आगे नहीं बढ़ सकती.

ये भी पढ़ें: ट्रंप की रहस्यमयी पोस्ट: ईरान युद्ध पर पाकिस्तान में बातचीत से पहले लिखा- ‘दुनिया का सबसे शक्तिशाली रीसेट’, क्या है मतलब?

इस्लामाबाद की बैठक पर सबकी नजर

जेडी वेंस की अगुवाई में एक अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल इस्लामाबाद पहुंच रहा है. व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने बताया कि इस टीम में ट्रंप के खास जेडी वेंस, स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर शामिल हैं. हालांकि, अभी यह साफ नहीं है कि इजरायल या ईरान के आधिकारिक प्रतिनिधि इस बैठक में हिस्सा लेंगे या नहीं. यह पूरी प्रक्रिया तब शुरू हुई जब अमेरिका और इजरायल के हमलों में ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अली खामेनेई और कई बड़े अधिकारियों की मौत हो गई थी.

ये भी पढे़ं: ईरान से बातचीत के लिए पाकिस्तान रवाना हुए अमेरिकी VP जेडी वेंस, बोले- तेहरान ने धोखा दिया तो खैर नहीं

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel