[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home World ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम: बुधवार तक समझौता नहीं हुआ तो फिर से होगी बमबारी

ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम: बुधवार तक समझौता नहीं हुआ तो फिर से होगी बमबारी

0
ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम: बुधवार तक समझौता नहीं हुआ तो फिर से होगी बमबारी
तस्वीर में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप. क्रेडिट-एक्स/@WhiteHouse.

Trump Iran War Ceasefire: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ चल रहे युद्ध को लेकर बड़ा बयान दिया है. एयरफोर्स वन में पत्रकारों से बात करते हुए ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ जारी दो हफ्ते का सीजफायर बुधवार तक ही है. अगर तब तक बातचीत में कोई ठोस समझौता नहीं हुआ, तो इसे आगे नहीं बढ़ाया जाएगा.

ट्रंप ने सीधे शब्दों में कहा कि ऐसी स्थिति में अमेरिका को फिर से बमबारी शुरू करनी पड़ेगी. हालांकि, उन्होंने यह भी बताया कि पिछले 20 मिनट में कुछ अच्छी खबरें मिली हैं और मिडिल ईस्ट में हालात बेहतर हो रहे हैं.

ईरान ने ट्रंप के दावों को पूरी तरह से किया खारिज

दुनिया के 20% तेल और गैस की सप्लाई इसी रास्ते से होती है. ट्रंप ने कहा कि भले ही ईरान ने इस रास्ते को फिर से खोल दिया है, लेकिन अमेरिकी नौसेना का घेराव तब तक जारी रहेगा जब तक पूरी डील फाइनल नहीं हो जाती. ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पोस्ट पर लिखा कि यह रास्ता बिजनेस के लिए खुला है, लेकिन ईरानी जहाजों पर पाबंदी लगी रहेगी.

उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान इस रास्ते को कभी बंद न करने पर राजी हो गया है. हालांकि ईरान ने शनिवार (18 अप्रैल) को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दावों को पूरी तरह से खारिज कर दिया. खास तौर पर इस बात को कि ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को हमेशा के लिए खुला रखने पर सहमति दे दी है.

ईरानी सेना IRGC ने दिए सख्त निर्देश

ईरान की सरकारी मीडिया ‘IRIB’ के मुताबिक, ईरान की सेना IRGC ने जवाबी कार्रवाई करते हुए नए नियम लागू कर दिए हैं. अब इस रास्ते से सिर्फ वही कमर्शियल जहाज निकल पाएंगे जिन्हें ईरान परमिशन देगा. ईरान की संसद के स्पीकर एमबी गालीबाफ ने ‘एक्स’ पर लिखा कि अब इस रास्ते पर ईरान का पूरा कंट्रोल होगा और बिना मंजूरी के कोई भी मिलिट्री जहाज वहां से नहीं गुजर पाएगा.

यूरेनियम को लेकर आमने-सामने दोनों देश

ट्रंप ने दावा किया है कि वे ईरान के पास मौजूद यूरेनियम का स्टॉक वापस अमेरिका ले आएंगे. एरिजोना में एक इवेंट के दौरान उन्होंने कहा कि हम ईरान के साथ मिलकर बड़े-बड़े खुदाई करने वाले यंत्रों से इसे निकालेंगे और अमेरिका लाएंगे. उन्होंने चेतावनी दी कि अगर ईरान ने प्यार से बात नहीं मानी, तो अमेरिका दूसरे ‘सख्त’ तरीके अपनाकर इसे हासिल करेगा.

ईरान ने कहा- यूरेनियम हमारी मिट्टी जैसा पवित्र

ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने ‘तस्नीम न्यूज एजेंसी’ और ‘अल जजीरा’ के हवाले से इन दावों को खारिज कर दिया है. उन्होंने कहा कि यूरेनियम हमारे लिए अपनी मिट्टी की तरह पवित्र है और इसे किसी भी हाल में देश से बाहर नहीं जाने दिया जाएगा. ईरान ने साफ किया है कि अगर अमेरिका का समुद्री घेराव जारी रहा, तो वे फिर से सप्लाई रूट बंद कर देंगे.

ये भी पढ़ें: ईरान ने होर्मुज में लागू किए कड़े नियम, अमेरिकी नाकेबंदी के बीच IRGC ने मिलिट्री जहाजों की एंट्री रोकी

इस्लामाबाद में फिर से हो सकती है बैठक

‘सीएनएन’ ने ईरानी सूत्रों के हवाले से बताया कि अब सोमवार यानी 20 अप्रैल को पाकिस्तान के इस्लामाबाद में दोनों देशों के बीच नए दौर की बातचीत होगी. इससे पहले 11 अप्रैल को हुई बातचीत का कोई नतीजा नहीं निकला था. 28 फरवरी को अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच हुए हमलों की वजह से यह समुद्री रास्ता 47 दिनों तक बंद रहा था, जिससे दुनिया भर में तेल की कीमतें बढ़ गई थीं. अब सबकी नजर बुधवार की डेडलाइन पर है.

ये भी पढ़ें: ईरान ने ट्रंप को दी सलाह: ‘फोन बंद कर सो जाएं, बीबी को करें ब्लॉक’; होर्मुज को खुला रखने का दावा बताया झूठा

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel