[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home World ट्रंप बोले- ईरान से सारा यूरेनियम अमेरिका लाएंगे; भड़का तेहरान, कहा- ‘मिट्टी की तरह पवित्र है’

ट्रंप बोले- ईरान से सारा यूरेनियम अमेरिका लाएंगे; भड़का तेहरान, कहा- ‘मिट्टी की तरह पवित्र है’

0
ट्रंप बोले- ईरान से सारा यूरेनियम अमेरिका लाएंगे; भड़का तेहरान, कहा- ‘मिट्टी की तरह पवित्र है’
तस्वीर में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप. क्रेडिट-एक्स/@WhiteHouse.

Trump Iran Uranium Deal: डोनाल्ड ट्रंप ने फ्लोरिडा में हुए ‘टर्निंग पॉइंट यूएसए’ इवेंट के दौरान एक बड़ा बयान दिया है. ट्रंप का कहना है कि चल रही बातचीत के तहत अमेरिका, ईरान से उसका सारा संवर्धित यूरेनियम (Enriched Uranium) अपने देश वापस ले आएगा. ट्रंप ने मजे लेते हुए कहा कि इसके लिए बड़े-बड़े खुदाई करने वाले ‘एक्सकेवेटर्स’ की जरूरत पड़ेगी. उन्होंने साफ किया कि यह काम ईरान के साथ मिलकर किया जाएगा और सारा न्यूक्लियर मटेरियल अमेरिका लाया जाएगा.

ट्रंप बोले- हमारे B-2 बॉम्बर्स ने सब खत्म कर दिया

न्यूक्लियर मुद्दे पर बात करते हुए ट्रंप ने कहा कि अमेरिका सारा ‘न्यूक्लियर डस्ट’ अपने पास ले लेगा. उन्होंने इसे एक सफेद पाउडर जैसा पदार्थ बताया, जिसे करीब सात महीने पहले एक रात अमेरिका के शानदार B-2 बॉम्बर्स ने तैयार किया था. ट्रंप ने दावा किया कि इस पूरे मिशन में किसी भी तरह के पैसों का लेन-देन नहीं होगा. उन्होंने यह भी कहा कि ईरान अमेरिका की मदद से समुद्री बारूदी सुरंगों (सी माइन्स) को हटा रहा है और वह कभी भी परमाणु हथियार नहीं बना पाएगा.

ईरान का पलटवार: ‘यूरेनियम हमारी मिट्टी की तरह पवित्र’

ट्रंप के इन दावों को ईरान ने सिरे से खारिज कर दिया है. तस्नीम न्यूज एजेंसी और अल जजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक, ईरान (ईरान की राजधानी तेहरान) के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने कहा कि ईरान किसी भी कीमत पर अपना यूरेनियम कहीं नहीं भेजेगा. बघाई ने कड़े शब्दों में कहा कि संवर्धित यूरेनियम हमारे लिए ईरानी मिट्टी की तरह ही पवित्र है. उन्होंने साफ कर दिया कि अमेरिका के दावों में कोई सच्चाई नहीं है.

हमास-हिजबुल्लाह पर भी ट्रंप ने किया बड़ा दावा

ट्रंप ने दावा किया कि ईरान के साथ बातचीत में अब कोई भी अड़चन नहीं बची है और वह लगभग हर बात पर मान गया है. उनके मुताबिक, ईरान ने हिजबुल्लाह और हमास जैसे गुटों को मदद देना बंद करने पर भी सहमति जताई है. ट्रंप को उम्मीद है कि इस वीकेंड भी बातचीत जारी रहेगी और जल्द ही एक बड़ा समझौता हो सकता है.

ये भी पढ़ें: ईरान की घेराबंदी कर रहे अमेरिकी सैनिकों को नहीं मिल रहा भरपेट खाना; वायरल तस्वीरों ने बढ़ाई चिंता

बघाई बोले- सोशल मीडिया से नहीं चलती दुनिया

ईरान ने अमेरिका के समुद्री सुरक्षा वाले बयानों पर भी निशाना साधा है. प्रवक्ता बघाई ने कहा कि होर्मुज जलडमरूमध्य (स्ट्रेट ऑफ होर्मुज) को लेकर अमेरिका के बयान उसकी हताशा दिखाते हैं. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि हमें दूसरे पक्ष के ट्वीट्स पर ध्यान नहीं देना चाहिए. बघाई के अनुसार, होर्मुज को लेकर कोई भी फैसला सोशल मीडिया पर नहीं बल्कि जमीन पर लिया जाता है. फिलहाल दोनों देशों के बीच जुबानी जंग तेज है, लेकिन पर्दे के पीछे बातचीत भी जारी है.

ये भी पढ़ें: ईरान की घेराबंदी: US नेवी ने बीच समुद्र में रोका जहाज; ट्रंप बोले- हमारी मर्जी के बिना कोई घुसने की सोच भी नहीं सकता

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel