[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home World खत्म हुई जंग! ट्रंप ने किया दो हफ्ते के सीजफायर का ऐलान, ईरान होर्मुज खोलने पर राजी

खत्म हुई जंग! ट्रंप ने किया दो हफ्ते के सीजफायर का ऐलान, ईरान होर्मुज खोलने पर राजी

0
खत्म हुई जंग! ट्रंप ने किया दो हफ्ते के सीजफायर का ऐलान, ईरान होर्मुज खोलने पर राजी
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, फोटो- पीटीआई

Iran US Ceasefire: ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खोलने पर सहमति जताई है. ये सीजफायर फिलहाल 14 दिन तक लागू रहेंगे. इसके बाद शांति के लिए वार्ता पाकिस्तान में होगी. युद्ध विराम को लेकर ट्रंप ने सोशल मीडिया ट्रुथ सोशल में अपने एक पोस्ट में कहा- मैं दो हफ्तों के लिए ईरान पर बमबारी और हमले को स्थगित करने पर सहमत हूं. उन्होंने साफ किया कि यह कदम दोनों पक्षों के बीच अस्थायी सीजफायर के रूप में लागू होगा. ट्रंप ने यह भी कहा कि यह फैसला पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर के साथ हुई बातचीत के बाद लिया गया. ट्रंप के अनुसार दोनों नेताओं ने आग्रह किया था कि ईरान की ओर बढ़ रही भारी सैन्य कार्रवाई को रोका जाए. इसके साथ ही यह शर्त भी रखी गई कि ईरान स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को तुरंत पूरी तरह और सुरक्षित तरीके से जहाजों की आवाजाही के लिए खोलने पर सहमत है.

अमेरिका ने हासिल कर लिए हैं सैन्य लक्ष्य

डोनाल्ट ट्रंप ने आगे कहा कि अमेरिका ने अपने सभी सैन्य लक्ष्य करीब-करीब हासिल कर लिए हैं. उन्होंने दावा किया कि कई मामलों में लक्ष्य से ज्यादा हासिल कर चुका है. ट्रंप के मुताबिक अब अमेरिका और ईरान दीर्घकालिक शांति समझौते की दिशा में बढ़ रहे हैं. एक मजबूत समझौता अब पहले से ज्यादा करीब दिखाई दे रहा है.

Trump Donald
खत्म हुई जंग! ट्रंप ने किया दो हफ्ते के सीजफायर का ऐलान, ईरान होर्मुज खोलने पर राजी 3

अराघची ने कहा- रुकेंगे हमले तो ईरान भी नहीं करेगा पलटवार

ट्रंप के सीजफायर ऐलान के बाद ईरान का भी बयान सामने आया है. ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा कि अगर ईरान पर हमले बंद हो जाते हैं, तो ईरान भी पलटवार नहीं करेगा. उन्होंने बताया कि अमेरिका के 15 सूत्री प्रस्ताव और ईरान के 10 सूत्री प्रस्ताव के साझा ढांचे को बातचीत का आधार मानने के बाद ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने यह फैसला लिया है. इसके साथ ही ईरान ने यह भी कहा है कि अगले दो हफ्तों तक होर्मुज से जहाजों का सुरक्षित आना-जाना जारी रहेगा.

39 दिन के बाद थमी लड़ाई

अमेरिका और इजराइल ने ईरान पर 28 फरवरी 2026 की सुबह हमला किया था. इसके बाद से मिडिल ईस्ट में जंग का दायरा बढ़ता गया. युद्ध के 39वें दिन दोनों पक्षों में सहमति बनी. फिलहाल 14 दिन का अस्थायी सीजफायर हुआ है. ऐसे में संभावना है कि यदि आने वाले दिनों में शांति वार्ता सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ती है, तो यह न केवल अमेरिका और ईरान के बीच तनाव कम होगा, बल्कि इससे पूरे मिडिल ईस्ट में शांति, स्थिरता और कूटनीतिक संतुलन बन सकता है.

Previous article बिहार के इन 4 जिलों की ग्रामीण सड़कों के लिए सरकार का मास्टरप्लान, जल्द बदलेगी सूरत
Next article बादलों से ढका कोलकाता का आसमान, बंगाल के इन जिलों में मौसम का रेड अलर्ट
Avatar Of Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel