[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home World ट्रंप ने आधी रात रूसी राष्ट्रपति को किया फोन, पुतिन ने दिया ईरान युद्ध रोकने का प्रपोजल, क्या खत्म होगी वॉर?

ट्रंप ने आधी रात रूसी राष्ट्रपति को किया फोन, पुतिन ने दिया ईरान युद्ध रोकने का प्रपोजल, क्या खत्म होगी वॉर?

0
ट्रंप ने आधी रात रूसी राष्ट्रपति को किया फोन, पुतिन ने दिया ईरान युद्ध रोकने का प्रपोजल, क्या खत्म होगी वॉर?
डोनाल्ड ट्रंप और व्लादिमीर पुतिन. फोटो- एक्स.

Iran War: ईरान युद्ध की वजह से पूरे विश्व में तेल संकट पैदा हो रहा है. इस समस्या को समाप्त करने के लिए सोमवार को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच बातचीत हुई.  क्रेमलिन के विदेश नीति सलाहकार यूरी उशाकोव ने कहा कि राष्ट्रपति पुतिन को अमेरिकी राष्ट्रपति का फोन आया, जिसमें दोनों नेताओं ने ईरान और यूक्रेन में जारी संघर्षों पर चर्चा की. उन्होंने कहा कि यह चर्चा खासकर वैश्विक तेल बाजार के संदर्भ में हुई. उन्होंने इस बातचीत को उत्पादक, पेशेवर और स्पष्ट बताया. क्रेमलिन के अनुसार इस दौरान पुतिन ने ईरान में जारी युद्ध को जल्द खत्म करने के लिए कई सुझाव साझा किए.

यूरी उशाकोव ने पत्रकारों को बताया कि  दोनों नेताओं के बीच हुई बातचीत में ईरान से जुड़ा संघर्ष और वाशिंगटन, मॉस्को तथा कीव के बीच यूक्रेन संकट को सुलझाने के लिए चल रही त्रिपक्षीय वार्ताओं पर खास तौर पर चर्चा हुई. रूसी समाचार एजेंसी TASS के अनुसार उशाकोव ने कहा, ‘आज रात हुई यह बातचीत व्यावसायिक, खुली और रचनात्मक रही, जैसा कि आमतौर पर रूसी और अमेरिकी नेताओं के बीच संवाद में होता है.’ 

रशिया टुडे (RT) की रिपोर्ट के अनुसार, पुतिन ने ईरान में चल रहे संघर्ष पर भी अपने विचार साझा किए और ट्रंप को बताया कि पिछले सप्ताह उन्होंने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान और खाड़ी देशों के नेताओं से बातचीत की थी. उशाकोव ने कहा कि ट्रंप ने भी इस मुद्दे पर अपनी राय रखी और दोनों नेताओं के बीच इस विषय पर काफी ‘गंभीर और सार्थक’ चर्चा हुई. 

पुतिन ने बातचीत के दौरान, ईरान के खिलाफ अमेरिका-इजरायल युद्ध को जल्द समाप्त करने के लिए ‘तेज राजनीतिक और कूटनीतिक समाधान’ की अपील की. ईरान रूस का एक प्रमुख सहयोगी रहा है. उन्होंने यूक्रेन संघर्ष में ट्रंप की मध्यस्थता की कोशिशों का भी सकारात्मक प्रतिक्रिया दी.

उशाकोव के मुताबिक पुतिन और ट्रंप के बीच लगभग एक घंटे तक बातचीत हुई. ट्रंप ने लंबे समय से चल रहे संघर्ष के बीच रूस और यूक्रेन के बीच लांग टर्म सोल्यूशन करने की अमेरिका की नीति दोहराई. उशाकोव ने बताया कि पुतिन ने यूक्रेन संघर्ष में मध्यस्थता के लिए ट्रंप प्रशासन के निरंतर प्रयासों के लिए उनका आभार भी व्यक्त किया.

पुतिन ने मुजतबा खामेनेई को दी बधाई

इससे पहले सोमवार को ही राष्ट्रपति पुतिन ने ईरान के नए सर्वोच्च नेता मुजतबा खामेनेई को पद संभालने पर शुभकामनाएं दी. पुतिन ने इस दौरान अमेरिका-इजरायल गठबंधन के साथ चल रहे संघर्ष में ईरान को रूस के अटूट समर्थन का भरोसा दिलाया. पुतिन ने कहा, ‘ऐसे समय में जब ईरान सशस्त्र आक्रमण का सामना कर रहा है, मुझे विश्वास है कि आप सम्मानपूर्वक अपने पिता के कार्य को आगे बढ़ाएंगे और ईरानी जनता को एकजुट करेंगे. मैं तेहरान के प्रति हमारे अटूट समर्थन की पुष्टि करना चाहता हूं.’

यूक्रेन युद्ध को समाप्त करने पर भी हुई चर्चा

उशाकोव ने कहा, ‘बातचीत का मुख्य ध्यान ईरान से जुड़े संघर्ष की स्थिति और यूक्रेन मुद्दे के समाधान के लिए अमेरिका के प्रतिनिधियों के साथ चल रही द्विपक्षीय वार्ताओं पर था.’ यह बातचीत ऐसे समय में हुई है जब रूस और अमेरिका के अधिकारियों के बीच तथा रूस-अमेरिका-यूक्रेन के बीच कई दौर की वार्ताएं हो चुकी हैं, लेकिन अब तक युद्धविराम को लेकर कोई ठोस सफलता नहीं मिली है. उशाकोव ने बताया कि अमेरिका मौजूदा अंतरराष्ट्रीय स्थिति से जुड़े कई अहम मुद्दों पर चर्चा करना चाहता था.

ये भी पढ़ें:- ईरान युद्ध ‘बहुत जल्द समाप्त’ होगा: ट्रंप,  IRGC का पलटवार; वॉर का द एंड हम तय करेंगे

युद्ध की वजह से बढ़ी तेल की कीमतें

ईरान युद्ध और हॉर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर बढ़ते तनाव के कारण सोमवार को तेल की कीमत 100 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर पहुंच गई. यह 2022 के बाद तेल का सबसे ऊंचा स्तर है. यह जलडमरूमध्य दुनिया की लगभग 20% तेल और एलएनजी आपूर्ति के लिए अहम मार्ग माना जाता है. 

RT की रिपोर्ट में कहा गया कि पुतिन ने चेतावनी दी कि पश्चिम एशिया में चल रहा संघर्ष अगर जारी रहा, तो इससे वैश्विक तेल और गैस आपूर्ति गंभीर रूप से प्रभावित हो सकती है. उन्होंने एक सरकारी बैठक में कहा कि इससे खाड़ी क्षेत्र में तेल उत्पादन रुक सकता है और तेल की कीमतें बहुत ज्याद बढ़ सकती हैं.

ये भी पढ़ें:- तुर्की की ओर बढ़ रहा था ईरान का मिसाइल, नाटो ने समंदर में कर दिया दफन

ट्रंप ने तेल कीमतों के घटने की जताई उम्मीद

हालांकि, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फ्लोरिडा में एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कहा कि जरूरत पड़ने पर अमेरिकी नौसेना और उसके सहयोगी देश मिलकर जलडमरूमध्य से गुजरने वाले तेल टैंकरों को सुरक्षित रास्ता दिलाने का काम करेंगे. उनका मानना है कि ऐसा होने से अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमतें घटेंगी. ट्रंप ने यह भी बताया कि इस अस्थायी संकट के दौरान अमेरिका खाड़ी क्षेत्र में चलने वाले तेल टैंकरों को राजनीतिक जोखिम बीमा उपलब्ध करा रहा है. इसके अलावा उन्होंने संकेत दिया कि तेल की कीमतों को नियंत्रित रखने के लिए अमेरिका तेल कारोबार से जुड़े कुछ प्रतिबंधों में ढील भी दे रहा है.

Previous article 11वें दिन ‘द केरला स्टोरी 2’ की कमाई में आया उछाल या गिरा कलेक्शन? कमाई ने चौंकाया
Next article बे-मौसम बारिश ने खोली नगर निगम की पोल, कतरास की सड़कों पर भरा लबालब पानी
Avatar Of Anant Narayan Shukla
अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में उनका मुख्य फोकस राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर है. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं. अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं. इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं. अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है. इसके साथ ही वह कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं. उत्तर प्रदेश की कालीन नगरी- भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं. तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel