[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home World ट्रंप ने दी ईरान को फिर धमकी, कहा- नहीं रख सकते परमाणु हथियार, इजराइल का ताबड़तोड़ हमला जारी

ट्रंप ने दी ईरान को फिर धमकी, कहा- नहीं रख सकते परमाणु हथियार, इजराइल का ताबड़तोड़ हमला जारी

0
ट्रंप ने दी ईरान को फिर धमकी, कहा- नहीं रख सकते परमाणु हथियार, इजराइल का ताबड़तोड़ हमला जारी

Trump Big Warning: इजराइल मंगलवार को तेहरान पर अपने हवाई हमले तेज कर दिये हैं. ईरान पर इजराइली मिसाइल कहर बनकर टूट रहे हैं. उसके फाइटर फ्लेन भी हमला कर रहे हैं.  इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने राजधानी तेहरान के निवासियों को शहर खाली करने की चेतावनी दी. ट्रंप ने कनाडा में जारी जी-7 शिखर सम्मेलन को बीच में ही छोड़कर वाशिंगटन रवाना होने से पहले संदेश में लिखा, ‘ईरान परमाणु हथियार नहीं रख सकता.’ उन्होंने अपने संदेश में यह भी कहा ‘‘सभी को तेहरान तत्काल खाली कर देना चाहिए.’’

हम संघर्ष विराम से भी बेहतर चीज को देख रहे- ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस बात से इनकार किया है कि वह संघर्ष विराम पर काम करने के लिए जल्दबाजी में लौटे हैं. वाशिंगटन लौटते समय एयर फोर्स वन में मीडिया से बातचीत के दौरान ट्रंप ने कहा “मैं संघर्ष विराम की तरफ नहीं देख रहा हूं. हम उससे भी बेहतर चीज की तरफ देख रहे हैं.” उन्होंने तेहरान को खाली करने का अनुरोध क्यों किया मीडिया के इस सवाल पर ट्रंप ने कहा “मैं बस यही चाहता हूं कि लोग सुरक्षित रहें.” इससे पहले इजराइली सेना ने भी तेहरान के एक इलाके के लगभग 3,30,000 निवासियों से इलाके को खाली करने की अपील की थी.

ईरान को परमाणु हथियार बनाने से रोकना मकसद- इजराइल

इजराइल की ओर से कहा गया है कि ईरान के शीर्ष सैन्य अधिकारियों, परमाणु वैज्ञानिकों, यूरेनियम संवर्धन स्थलों और बैलिस्टिक मिसाइल कार्यक्रम पर उसका ताबड़तोड़  हमला ईरान को परमाणु हथियार बनाने के और करीब आने से रोकने के लिए जरूरी है. शुक्रवार से अब तक हुए इजराइली हमलों में कम से कम 224 लोग मारे गए हैं. ईरान ने जवाबी कार्रवाई करते हुए इजराइल पर 370 से ज्यादा मिसाइलें और सैकड़ों ड्रोन दागे हैं. इन हमलों में अब तक इजराइल में 24 लोग मारे गए हैं और 500 से ज्यादा घायल हुए हैं. इस बीच, इजराइली सेना ने कहा कि मंगलवार को फिर से मिसाइलें छोड़ी गई हैं.

तेहरान में दुकानें बंद, गैस के लिए लगी कतार

इजराइल के हमले के खौफ में ईरान की राजधानी तेहरान में दुकानें बंद हैं और गैस के लिए कतारें लगी हैं. तेहरान का मुख्य इलाका मंगलवार सुबह से ही खाली होने लगा और कई दुकानें बंद रहीं. प्राचीन ग्रैंड बाजार भी बंद रहा. इसके अलावा तेहरान से पश्चिम की ओर जाने वाली सड़कों पर यातायात जाम की स्थिति देखी गई. कई लोग कैस्पियन सागर क्षेत्र की ओर जाते दिखाई दिए. तेहरान में पेट्रोल पंपों पर भी लंबी कतारें देखी गईं. इजराइल और ईरान के बीच बीते शुक्रवार से ही वार पलटवार चल रहा है. 

Previous article Deoghar News : मेधावी छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित
Next article स्वास्थ्य कर्मियों को दी गई परिवार नियोजन कार्यक्रम को प्रभावशाली बनाने की जानकारी
Avatar Of Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel