[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home World Tariff On Tomato: टमाटर को देखकर लाल हुए ट्रंप, लगा दिया 17% टैरिफ

Tariff On Tomato: टमाटर को देखकर लाल हुए ट्रंप, लगा दिया 17% टैरिफ

0
Tariff On Tomato: टमाटर को देखकर लाल हुए ट्रंप, लगा दिया 17% टैरिफ
tomato

Tariff On Tomato: ट्रंप प्रशासन द्वारा सोमवार को बड़ा बयान देते हुए मेक्सिको के टमाटर पर 17 प्रतिशत टैरिफ लगाने की घोषणा की गई. प्रशासन का कहना है कि डिपार्टमेंट ऑफ कॉमर्स को अमेरिकी किसानों की तरफ से लंबे समय से नुकसान की शिकायत मिल रही थी, जिसके बाद यह फैसला लिया गया. 

2019 में अमेरिका और मेक्सिको के बीच हुआ था समझौता

जानकारी के मुताबिक वर्ष 2019 में अमेरिका और मेक्सिको के बीच एक व्यापारिक समझौता हुआ था. इस समझौते के तहत कहा गया था कि मेक्सिको अपने टमाटरों को अमेरिका में एक तय न्यूनतम कीमत पर बेचेगा. इस समझौते का उद्देश्य था अमेरिका के किसानों को नुकसान न हो. इस सुनिश्चित करने के लिए दोनों देशों के अधिकारी समय-समय पर समझौते के नियमों की समीक्षा करते रहे हैं. इस समझौते के तहत मेक्सिकन टमाटरों पर टैक्स नहीं लगाया गया था. टमाटरों को केवल एक न्यूनतम कीमत पर बेचने के लिए कहा गया था. 

प्रशासन ने समझौता खत्म करने का फैसला लिया है

प्रशासन द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि इस समझौते से अमेरिकी किसानों को नुकसान का सामना करना पड़ रहा है. उन्होंने बताया है कि अमेरिका के डिपार्टमेंट ऑफ कॉमर्स को किसानों की बहुत सारी शिकायतें मिली हैं. यह समझौता किसानों को नुकसान से बचाने के लिए लाया गया था, लेकिन इसके बाद भी अमेरिका के किसानों को नुकसान हो रहा है. इस कारण से इसे हटाने का फैसला लिया गया है.

अमेरिकी चैंबर ऑफ कॉमर्स ने जताई चिंता

बता दें कि आज के समय में अमेरिकी बाजारों में मेक्सिको 70 प्रतिशत टमाटरों की आपूर्ति करता है. अमेरिकी चैंबर ऑफ कॉमर्स और नेशनल रेस्टोरेंट एसोसिएशन समेत कई सारे संगठनों ने प्रशासन के फैसले से नाखुश हैं और विरोध कर रहे हैं. इस मुद्दे पर चिंता जताते हुए संगठनों की तरफ से डिपार्टमेंट ऑफ कॉमर्स को पत्र भेजा गया. इसमें उन्होंने कहा कि इस कदम से 50,000 लोगों की नौकरियों पर संकट आ सकता है. इसके साथ ही देश को 8.3 अरब डॉलर का नुकसान झेलना पड़ सकता है.

यह भी पढ़े: America on Russia Ukraine War: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दिया 50 दिनों का अल्टीमेटम, कहा- नहीं रोकी जंग तो रूस पर लगा दूंगा कड़े टैरिफ

Previous article Chanakya Niti: चाणक्य के अनुसार इन 2 बातों को कभी भी मजाक में न लें, वरना भारी नुकसान होगा
Next article Patna News: जेपी गंगा पथ पर बन रहा जिग-जैग पार्क, लोगों के बैठने की भी होगी व्यवस्था
Avatar Of Neha Kumari
नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वे धर्म, ज्योतिष, राशिफल, व्रत-त्योहार, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेखन करती हैं. उनकी विशेष रुचि धार्मिक परंपराओं, ज्योतिषीय विश्लेषण और दैनिक राशिफल को सरल, सटीक और पाठक-हितैषी भाषा में प्रस्तुत करने में है. नेहा का उद्देश्य पाठकों तक विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धर्म, संस्कृति और ज्योतिष से जुड़े विषयों को आसानी से समझ सकें. उनकी लेखन शैली शोध-आधारित, सरल और स्पष्ट है, जो जटिल विषयों को भी सहज और रोचक बना देती है. वे राशिफल, ग्रह-गोचर, व्रत-त्योहार, धार्मिक मान्यताओं, वास्तु, पौराणिक प्रसंगों और भारतीय रीति-रिवाजों से संबंधित विषयों पर नियमित रूप से लेख लिखती हैं. डिजिटल पत्रकारिता में उनकी रुचि पाठकों की जरूरतों को समझते हुए जानकारीपूर्ण, SEO-अनुकूल और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel