[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home World Train Accident Video : पुल ढहने से डिरेल हुई ट्रेन, मची चीख पुकार, 7 की मौत

Train Accident Video : पुल ढहने से डिरेल हुई ट्रेन, मची चीख पुकार, 7 की मौत

0
Train Accident Video : पुल ढहने से डिरेल हुई ट्रेन, मची चीख पुकार, 7 की मौत
Russia Train ACCIDENT

Train Accident Video : पश्चिमी रूस के ब्रांस्क क्षेत्र में शनिवार रात एक पुल ढह गया. इससे यात्री ट्रेन पटरी से उतर गई, जिसमें कम से कम 7 लोगों की मौत और 28 घायल हो गए. ट्रेन मॉस्को से क्लिमोव जा रही थी और विगोनिचस्की जिले में हादसा हुआ. मॉस्को रेलवे की ओर से इसकी जानकारी दी गई है. पुल ढहने की वजह ‘परिवहन कार्यों में अवैध हस्तक्षेप’ बताई गई है, लेकिन इस पर कोई विस्तृत जानकारी नहीं दी गई. हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है. आप भी देखें ये वीडियो.

मरने वालों में ट्रेन का ड्राइवर भी

ब्रांस्क के गवर्नर अलेक्जेंडर बोगोमाज ने टेलीग्राम पर हादसे की जानकारी दी. उन्होंने कहा कि हादसे की जानकारी सही है और इमरजेंसी टीम मौके पर काम कर रही हैं. रूस की मिनिस्ट्री ऑफ इमरजेंसी ने बताया कि यह दुर्घटना फेडरल हाईवे के पास हुई है. हादसे के बाद कई बचाव दल भेजे गए हैं. सरकारी न्यूज एजेंसियां RIA और TASS ने बताया कि मरने वालों में ट्रेन का ड्राइवर भी है. कुछ टेलीग्राम चैनलों ने कहा कि पुल को जानबूझकर गिराया गया हो सकता है, लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हुई है. यूक्रेन की तरफ से अभी कोई जवाब हादसे को लेकर नहीं आया है.

Previous article आखिर कैसे MI जीत जाती है? IPL 2025 फाइनल से पहले अश्विन ने उठाए सवाल, पिछला उदाहरण भी दिया
Next article Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: सालों बाद गोली ने कवि कुमार आजाद के निधन पर तोड़ी चुप्पी, कही ये बात
Avatar Of Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel