[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home World दुनिया की सबसे ताकतवर एयर फोर्सेस की लिस्ट जारी, जानें भारत का स्थान

दुनिया की सबसे ताकतवर एयर फोर्सेस की लिस्ट जारी, जानें भारत का स्थान

0
दुनिया की सबसे ताकतवर एयर फोर्सेस की लिस्ट जारी, जानें भारत का स्थान
Top 4 largest air forces in world

Top 4 Largest Air Forces In World: दुनियाभर में चल रहे तनाव, जैसे यूक्रेन संकट, मध्य पूर्व में अस्थिरता और एशिया-प्रशांत क्षेत्र में सैन्य प्रतिस्पर्धा, के बीच सभी देश अपनी सैन्य क्षमताओं खासकर हवाई शक्ति को मजबूत करने में जुटे हैं. हवाई ताकत आज के दौर में किसी भी देश की सुरक्षा और प्रभाव का बड़ा पैमाना बन चुकी है. आज आपको दुनिया की सबसे ताकतवर वायुसेना के बारे में बताते हैं.

स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट (SIPRI)

SIPRI की रिपोर्ट के अनुसार, देशों ने अपनी वायु सेनाओं के आधुनिकीकरण और विस्तार में भारी निवेश किया है. यहां हम आपको दुनिया की 4 सबसे बड़ी और शक्तिशाली वायु सेनाओं के बारे में बता रहे हैं. जिनकी गिनती सैन्य विमानों की संख्या और तकनीकी क्षमता के आधार पर की गई है.

अमेरिका है दुनिया की सबसे ताकतवर देश

अमेरिका के पास 14,486 एयरक्राफ्ट है जो दुनिया की सबसे बड़ी और एडवांस वायु सेना अमेरिका के पास है.

  • वायु सेना: 5,057
  • सेना: 5,714
  • नौसेना: 2,438 मरीन और अन्य बल: 1,277
  • अमेरिका के पास अत्याधुनिक फाइटर जेट्स (F-22, F-35), बमवर्षक (B-2, B-52) और व्यापक रडार एवं ड्रोन सिस्टम हैं.

रूस किसी से कम नही

रूस के पास 4,211 एयरक्राफ्ट है जो दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी है.

  • वायु सेना: 3,908
  • नौसेना: 303
  • रूस के पास MiG-29, Su-30, Su-35 जैसे शक्तिशाली लड़ाकू विमान हैं.

चीन के पास है तीसरी बड़ी सेना

चीन के पास 3,304 एयरक्राफ्ट है जो तेजी से अपनी हवाई शक्ति बढ़ा रहा है.

  • वायु सेना: 2,010
  • सेना: 859
  • नौसेना: 435
  • J-20 जैसे स्टील्थ फाइटर और सैकड़ों ड्रोन इसके बेड़े को और ताकतवर बना रहे हैं.

भारत बढ़ा रहा है अपनी शक्ति

भारत के पास 2,296 एयरक्राफ्ट है और यह विश्व की चौथी सबसे बड़ी मानी जाती है:

  • वायु सेना: 1,776
  • सेना: 267
  • नौसेना: 253
  • भारत के पास Rafale, Su-30 MKI, Mirage 2000, और तेजस जैसे अत्याधुनिक लड़ाकू विमान हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel