[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home World थाईलैंड में चलती ट्रेन पर गिरी क्रेन, 22 लोगों की मौत, 60 से ज्यादा घायल, क्या है इसका चीन कनेक्शन?

थाईलैंड में चलती ट्रेन पर गिरी क्रेन, 22 लोगों की मौत, 60 से ज्यादा घायल, क्या है इसका चीन कनेक्शन?

0
थाईलैंड में चलती ट्रेन पर गिरी क्रेन, 22 लोगों की मौत, 60 से ज्यादा घायल, क्या है इसका चीन कनेक्शन?
थाईलैंड में ट्रेन के ऊपर गिरी हुई क्रेन. फोटो- एक्स (@Evoclique_).

थाईलैंड के उत्तर पूर्वी क्षेत्र नाखोन रत्चासिमा में बुधवार को एक यात्री ट्रेन पर निर्माण में इस्तेमाल की जाने वाली क्रेन गिर गई. इस घटना के बाद चलती ट्रेन पटरी से उतर गई और उसमें आग लग गई. इस घटना में अब तक 22 लोगों की मौत हो गई है और 64 अन्य घायल हुए हैं. नाखोन रत्चासिमा के जनसंपर्क विभाग के अनुसार, एक ‘एलिवेटेड हाई-स्पीड रेलवे’ के निर्माण में इस्तेमाल की जा रही क्रेन बैंकॉक से उबोन रत्चाथानी प्रांत की ओर जा रही ट्रेन पर गिर गई. परिवहन मंत्री पिफत रत्चकितप्राकन ने बताया कि उन्होंने दुर्घटना की जांच के आदेश दिए हैं. विभाग ने ‘फेसबुक’ पोस्ट में कहा कि आग पर काबू पा लिया गया है. बचावकर्मी ट्रेन के अंदर फंसे लोगों की तलाश कर रहे हैं.

यह ट्रेन बैंकॉक से थाईलैंड के उत्तर-पूर्वी प्रांत उबोन राचथानी की ओर जा रही थी, जब एक निर्माण क्रेन ट्रेन के एक डिब्बे पर आ गिरा. यह दुर्घटना बुधवार सुबह बैंकॉक से लगभग 230 किलोमीटर (143 मील) उत्तर-पूर्व में स्थित नाखोन राचासिमा प्रांत के सिखियो जिले में हुई. थाईलैंड के परिवहन मंत्री फिपहट राचकिटप्रकार्न ने बताया कि ट्रेन में लगभग 195 यात्री सवार थे. अधिकारी मृतकों की पहचान करने और घायलों को चिकित्सा सहायता प्रदान करने में जुटे हुए हैं, जिनमें से कई की हालत गंभीर बताई जा रही है. 

कई लोग डिब्बे में फंसे थे

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में ट्रेन को भारी नुकसान दिख रहा है. बचावकर्मी मुड़े हुए लोहे को काटकर पटरी से उतरे डिब्बों में फंसे यात्रियों तक पहुंचने की कोशिश करते हुए दिखाई दे रहे हैं. दमकल विभाग, मेडिकल टीमें और डिजास्टर रिस्पांस टीम सहित आपातकालीन सेवाओं को तुरंत मौके पर भेजा गया ताकि राहत और बचाव कार्य किया जा सके. थाई सरकार के जनसंपर्क विभाग ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर इस घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि क्रेन गिरने के तुरंत बाद कई बचाव दलों को तैनात किया गया. विभाग ने यह भी कहा कि हादसे के समय कई यात्री ट्रेन के डिब्बों के अंदर फंसे हुए थे.

सुरक्षा मानकों को लेकर खड़े हुए सवाल

स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, एक हाई-स्पीड रेल परियोजना पर काम कर रही क्रेन अचानक ढह गई और गुजरती हुई ट्रेन से टकरा गई. इससे ट्रेन पटरी से उतर गई और कुछ समय के लिए उसमें आग भी लग गई. पुलिस ने कहा, “आग पर काबू पा लिया गया है और अब बचाव कार्य जारी है.” हाल के वर्षों में थाईलैंड में कई औद्योगिक और निर्माण से जुड़े हादसे सामने आए हैं, जिनसे सुरक्षा मानकों को लेकर चिंता बढ़ी है. बुधवार की इस त्रासदी के बाद, अधिकारियों ने क्रेन गिरने के कारणों की जांच और जिम्मेदारी तय करने के लिए विस्तृत जांच के आदेश दिए हैं. 

चीन से क्या इसका संबंध?

गिरी हुई क्रेन लगभग 5.4 अरब डॉलर की हाई-स्पीड रेल परियोजना का हिस्सा थी. यह परियोजना बीजिंग समर्थित है और थाईलैंड में एक हाई-स्पीड रेल नेटवर्क विकसित करने के लिए शुरू की गई है. इसका उद्देश्य 2028 तक बैंकॉक को लाओस के रास्ते चीन के कुनमिंग शहर से जोड़ना है. यह परियोजना चीन की विशाल ‘बेल्ट एंड रोड’ बुनियादी ढांचा पहल का हिस्सा है.

ये भी पढ़ें:-

मैं उन्हें नहीं जानता, लेकिन उनको भारी समस्या होने वाली है… अब ट्रंप ने ग्रीनलैंड के पीएम को दी धमकी

ट्रंप ने ईरान के प्रदर्शनकारियों से कहा- मदद रास्ते में है, तनाव फिर बढ़ने की आशंका, 2500 से ज्यादा मौतें

फोर्ड फैक्ट्री में ट्रंप का आपत्तिजनक इशारा, कर्मचारी ने लगाए गंभीर आरोप, VIDEO हुआ वायरल

Previous article Shraddha Kapoor Wedding Rumours: क्या उदयपुर में होगी श्रद्धा कपूर की शादी? भाई सिद्धांत कपूर ने तोड़ी चुप्पी
Next article IND vs NZ 2nd ODI: न्यूजीलैंड ने जीता टॉस, भारत की पहले बल्लेबाजी, नितीश रेड्डी को मिला मौका
Avatar Of Anant Narayan Shukla
अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में उनका मुख्य फोकस राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर है. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं. अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं. इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं. अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है. इसके साथ ही वह कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं. उत्तर प्रदेश की कालीन नगरी- भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं. तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel