[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home World Thailand में स्कूल बस में लगी आग, 25 की मौत

Thailand में स्कूल बस में लगी आग, 25 की मौत

0
Thailand में स्कूल बस में लगी आग, 25 की मौत
Bangkok school bus fire

Thailand: थाईलैंड के परिवहन मंत्री सूरिया जुंगरुंगरुएंगकित ने घटनास्थल पर बताया कि बस में 44 लोग सवार थे और वे सभी एक यात्रा के लिए केंद्रीय उथाई थानी प्रांत से बैंकॉक के अयुत्थाया की ओर जा रहे थे तभी राजधानी के उत्तरी उपनगर पथुम थानी प्रांत में दोपहर में बस में आग लग गई. गृह मंत्री अनुतिन चार्नविराकुल ने कहा कि अधिकारी अभी तक मृतकों की संख्या की पुष्टि नहीं कर सकते क्योंकि वे घटनास्थल की जांच पूरी नहीं कर पाए हैं. उन्होंने बताया कि बस चालक बच गया है लेकिन शायद वह भाग गया है और अभी तक उसका पता नहीं चल पाया है.

सोशल मीडिया में वीडियो वायरल

थाईलैंड में स्कूल बस में आग लगने का वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है. घटना के वीडियो में नजर आ रहा है कि बस जल रही है है और इससे काले धुएं का गुबार निकल रहा है. बस में आग लगने के कई घंटे बाद भी शव इसके अंदर पड़े थे. जानकारी के मुताबिक, बस में सवार छात्र प्राथमिक और जूनियर हाई स्कूल के थे. हादसे में 23 लोग लापता बताये जा रहे हैं. इनमें तीन शिक्षक और 20 छात्र शामिल हैं. बस में आग लगने के घंटों बाद तक बचावकर्मी और अधिकारी उसके अंदर नहीं जा सके थे.

शवों की नहीं हो पाई थी पहचान

अभी भी शवों की पहचान नहीं हो पाई है. बचावकर्मियों ने बताया, बस की बीच वाली और पिछली सीट पर अधिकांश शव पाए गए हैं, जिससे यह पता चलता है कि बस के अगले हिस्से में आग लगी थी. थाईलैंड की मीडिया में जारी हुई खबरों और बचावकर्मियों ने बताया कि बस नॉनथाबुरी की ओर जा रही थी तभी बैंकॉक के उत्तरी उपनगर पथुम थानी प्रांत में दोपहर में वाहन में आग लग गई थी.

बस का एक टायर फटने के बाद लगी आग

घटनास्थल पर मौजूद एक बचावकर्मी ने सूरिया को बताया कि संभवतः बस का एक टायर फटने और फिर सड़क अवरोधक से उसके टकरा जाने के कारण आग लगी. घटनास्थल के पास स्थित पैटरंगसिट अस्पताल के अधिकारियों ने बताया कि अस्पताल में तीन युवतियों को भर्ती कराया गया है, जिनमें से एक का चेहरा, मुंह और आंखें जल गई हैं.

प्रधानमंत्री ने जताया दुख

प्रधानमंत्री पैतोंगतार्न शिनावात्रा ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार इलाज का सारा खर्च उठाएगी और पीड़ित परिवारों को मुआवजा देगी.

Previous article Hemant Soren Gift: सीएम हेमंत सोरेन ने 1240 करोड़ की दी सौगात, बीजेपी पर जाति-धर्म में बांटने का आरोप
Next article Navratri 2024 : दुर्गा पूजा के दौरान नहीं बजा सकेंगे DJ, पूजा पंडालों को लेना होगा लाइसेंस
Avatar Of Arbindkumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel