[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home World स्विट्जरलैंड में न्यू ईयर जश्न के दौरान बार में धमाका, कई लोगों की मौत की आशंका, एंबुलेंस और हेलीकॉप्टर तैनात

स्विट्जरलैंड में न्यू ईयर जश्न के दौरान बार में धमाका, कई लोगों की मौत की आशंका, एंबुलेंस और हेलीकॉप्टर तैनात

0
स्विट्जरलैंड में न्यू ईयर जश्न के दौरान बार में धमाका, कई लोगों की मौत की आशंका, एंबुलेंस और हेलीकॉप्टर तैनात
2026 नए साल के जश्न में स्विट्जरलैंड बार में धमाका. फोटो- सोशल मीडिया.

Switzerland Explosion 2026 New Year Celebration: स्विट्जरलैंड के क्रांस-मोंटाना में रात के समय एक बार में हुए भयंकर विस्फोट ने इलाके में हड़कंप मचा दिया. इस घटना में कई लोग घायल हुए और कुछ की मौत की खबर है. स्विस ब्रॉडकास्टर Schweizer Radio und Fernsehen (SRF) के अनुसार, झुलसे मरीजों की संख्या इतनी अधिक थी कि आसपास के अस्पताल इससे निपटने में भारी दबाव का सामना कर रहे हैं. पुलिस प्रवक्ता गैटन लैथियोन ने बताया कि विस्फोट करीब रात 1:30 बजे हुआ. उन्होंने कहा कि उस समय बार में 100 से अधिक लोग मौजूद थे. हालांकि अभी तक विस्फोट का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है. 

सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में कथित तौर पर Constellation Bar के बाहर से आग की लपटें और मौके पर पहुंचती आपातकालीन गाड़ियों की कतारें दिखाई गईं. एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि घायलों को निकालने और अस्पताल पहुँचाने के लिए “अनगिनत” एंबुलेंस और कई हेलिकॉप्टर तैनात किए गए. कुछ स्विस मीडिया रिपोर्टों में कहा गया है कि आग नए साल की पूर्व संध्या पर आयोजित एक कॉन्सर्ट के दौरान आतिशबाजी से लगी हो सकती है. हालांकि, पुलिस ने स्पष्ट किया कि अभी तक विस्फोट का कारण “अज्ञात” है. SRF के अनुसार, वैले कैंटोनल पुलिस इस मामले पर और जांच की जानकारी देने के लिए सुबह 10 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगी.

क्रांस-मोंटाना, स्विट्जरलैंड की राजधानी बर्न से लगभग दो घंटे की दूरी पर स्थित एक प्रीमियम और लोकप्रिय स्की रिसॉर्ट शहर है. यह एक फेमस जगह है, जो स्कीइंग, स्नोबोर्डिंग और अन्य बर्फ वाले खेलों के लिए जाना जाता है. इस जगह पर नए साल के जश्न के लिए काफी लोग पहुंचे हुए थे. विस्फोट के तुरंत बाद आपातकालीन सेवाएं घटनास्थल पर पहुंचीं और फंसे हुए लोगों को बचाने का काम शुरू किया. पीड़ितों के परिजनों और रिश्तेदारों के लिए एक हेल्पलाइन भी चालू की गई है, जिसका नंबर 084 811 21 17 है. 

इस शहर में हुई यह घटना न केवल स्थानीय लोगों के लिए बल्कि देशभर में सुरक्षा और राहत कार्यों के लिए गंभीर चिंता का विषय बन गई है. घटना का असर आसपास के शहरों तक महसूस किया गया. Rega एयर रेस्क्यू सेवा के एक डॉक्टर ने फ्रेंच-भाषी चैनल RTS को बताया कि अस्पतालों में गंभीर रूप से झुलसे मरीजों की संख्या अचानक बढ़ने से परेशानी हो रही है. डॉक्टर ने जनता से अपील की कि वे एकजुट रहें और 1 जनवरी को किसी भी जोखिम भरी गतिविधियों से दूर रहें. यह हादसा वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम (WEF) 2026 की वार्षिक बैठक से कुछ ही हफ्ते पहले हुआ, जो 19 से 23 जनवरी तक दावोस-क्लॉस्टर्स में होने वाली है.

ANI के इनपुट के साथ.

ये भी पढ़ें:-

रूस ने दिया पुतिन के घर पर हमले का वीडियो सबूत, लेकिन क्या यह सच है? 

जोहरान ममदानी ने कुरान पर हाथ रख न्यूयॉर्क मेयर पद की शपथ ली, ऐसा करने वाले बने पहले नेता, जानें क्या बोले?

यूक्रेन युद्ध जीतेंगे… पितृभूमि का भविष्य तय होगा, पुतिन का देश और फ्रंटलाइन सैनिकों के नाम न्यू ईयर मैसेज

Previous article Numerology: साहसिक निर्णय और नवाचार के लिए जाना जायेगा वर्ष 2026, ज्योतिषाचार्य से जानिए साल की प्रमुख भविष्यवाणियां
Next article Kailash Vijayvargiya Video : पिछले दो साल से…, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को देखते ही महिला बताने लगी समस्या
Avatar Of Anant Narayan Shukla
अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में उनका मुख्य फोकस राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर है. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं. अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं. इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं. अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है. इसके साथ ही वह कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं. उत्तर प्रदेश की कालीन नगरी- भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं. तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel