[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home World Sunita Williams: 7 महीने से अंतरिक्ष स्टेशन में फंसी सुनीता विलियम्स का क्या हो गया हाल, चलना भी भूल गईं, देखें VIDEO

Sunita Williams: 7 महीने से अंतरिक्ष स्टेशन में फंसी सुनीता विलियम्स का क्या हो गया हाल, चलना भी भूल गईं, देखें VIDEO

0
Sunita Williams: 7 महीने से अंतरिक्ष स्टेशन में फंसी सुनीता विलियम्स का क्या हो गया हाल, चलना भी भूल गईं, देखें VIDEO
Sunita Williams

Sunita Williams: पिछले 8 महीने से अंतरिक्ष स्टेशन में फंसी भारतीय मूल की एस्ट्रोनॉट सुनीता विलियम्स ने बताया है कि वो अब चलना भी भूल गई हैं. उन्होंने बताया, वो चलना और बैठने की क्रिया भूल चुकी हैं. हाल ही में नीडहम हाई स्कूल के छात्रों के साथ बातचीत में सुनिता विलियम्स ने कहा, “मैं इतने दिनों से यहां हूं, मुझे याद करना भी मुश्किल हो रहा है कि चलना कैसा महसूस होता है. मैं महीनों से न तो बैठी हूं और न ही चली हूं. यहां ऐसा करने की जरूरत ही नहीं होता, बस आंखें बंद कर सकते हैं और जहां हैं, वहीं तैर सकते हैं.”

सुनीता और बुच विल्मोर अंतरिक्ष में चहलकदमी करते आए नजर

NASA ने अपने आधिकारिक एक्स पर एक वीडियो गुरुवार को शेयर किया, जिसमें सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर स्पेश वॉक करते नजर आ रहे हैं. अंतरिक्ष एजेंसी के अनुसार दोनों रखरखाव के काम करने और स्टेशन के बाहरी हिस्से को साफ करने बाहर निकले थे.

सुनीता विलियम और बुच की वापसी के लिए प्रयास तेज

सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर पिछले साल जून 2024 में बोइंग के स्टारलाइनर पर सवार होकर आईएसएस पहुंचे थे. दोनों को अंतरिक्ष स्टेशन में केवल 8 दिन बिताने थे, लेकिन यान में तकनीकी खराबी के कारण दोनों स्पेश स्टेशन में ही फंस गए. अब नासा फिर से दोनों को वापस लाने के लिए तैयारी शुरू कर दी है. अमेरिका के नये राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अरबपति एलन मस्क से इस बारे में बात भी की थी. जिसके बाद नासा ने बताया कि वह एलन मस्क की स्पेसएक्स के साथ मिलकर सुनीता और बुच को वापस लाने के लिए काम कर रहा है. नासा ने एक्स पर पोस्ट किया और बताया, नासा और स्पेसएक्स क्रू-9 अंतरिक्ष यात्रियों सुनी विलियम्स और बुच विल्मोर को यथाशीघ्र सुरक्षित वापस लाने के लिए तेजी से काम कर रहे हैं. साथ ही वे क्रू-10 के प्रक्षेपण की तैयारी भी कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें: अंतरिक्ष से आई बुरी खबर, सुनीता विलियम्स को वापसी के लिए करना होगा और इंतजार, ये है वजह

यह भी पढ़ें: पिचके गाल, शरीर पर सिर्फ चमड़ी वायरल हुई सुनीता विलियम्स की ये तस्वीर, दोगुना खा रहीं खाना NASA चिंतित

Previous article कार्यपालक सहायक से लूटपाट का बदमाशों ने किया प्रयास
Next article वार्षिक माध्यमिक व इंटर को लेकर डीसी ने की केंद्राधीक्षकों के साथ बैठक
Avatar Of Arbindkumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel