[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home World फिलीपींस में 6.9 की तीव्रता के भूकंप से भारी तबाही, हिलने लगा पुल, इमारतें हुईं जमींदोज, कई लोगों की मौत

फिलीपींस में 6.9 की तीव्रता के भूकंप से भारी तबाही, हिलने लगा पुल, इमारतें हुईं जमींदोज, कई लोगों की मौत

0
फिलीपींस में 6.9 की तीव्रता के भूकंप से भारी तबाही, हिलने लगा पुल, इमारतें हुईं जमींदोज, कई लोगों की मौत
फिलीपींस में आए भूकंप की वजह से एक चर्च को भारी नुकसान पहुंचा. फोटो- स्क्रीनग्रैब.

Philippines Earthquake: फीलीपींस में मंगलवार की रात भूकंप के झटकों से धरती थर्रा उठी. मध्य फिलीपींस में रात 10 बजे  6.9 तीव्रता के भूकंप से भारी तबाही मची. इस प्राकृतिक आपदा से कई इमारतें ढह गईं. आम जनता अपने नियमित कार्यों में व्यस्त थी, तभी इस भयावह तबाही ने अपना कहर बरपाया. अभी तक इस भूकंप से कितने लोग हताहत हुए हैं, इसकी सटीक जानकारी नहीं मिली है. हालांकि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार एक वरिष्ठ अधिकारी ने 20 लोगों के मौत की सूचना दी है. 

इस भूकंप से कई इमारतों और घरों को भारी नुकसान पहुंचा है. सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिससे इसकी भयावहता का अंदाजा लगाया जा सकता है. भूकंप के कारण अपने घरों और सड़क पर गाड़ियों में चल रहे लोग तुरंत बाहर आ गए. भूकंप से एक चर्च क्षतिग्रस्त हो गया और कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित हुई. भूकंप का केंद्र सेबू प्रांत के बोगो शहर से 17 किलोमीटर उत्तर-पूर्व में बताया जा रहा है. सेबू प्रांत के दानबांतायन कस्बे में बिजली आपूर्ति बाधित हुई, जहां पत्थर का चर्च स्थित है. गिरजाघर को हुए नुकसान की पूरी जानकारी फिलहाल नहीं मिल सकी है. सोशल मीडिया पर इसका एक वीडियो वायरल हो रहा है. 

भूकंप की वजह से बिजली और संचार व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है. इसकी वजह से राहत कार्यों में चुनौतियां आ रही हैं. एक वरिष्ठ आपदा प्रबंधन अधिकारी ने सूचना एजेंसियों को बताया कि यह 6.9 तीव्रता का भूकंप बेहद शक्तिशाली था. कई बिल्डिंग्स गिर गई हैं. इस प्राकृतिक घटना में कम से कम 20 लोगों की जान चली गई है. प्रशासन प्रभावित क्षेत्रों में बचाव और राहत कार्यों में तेजी लाई जा रही है. इमारतों के के गिरने से मलबे में फंसे लोगों को निकालने में तेजी लाई जा रही है. इसी भूकंप की वजह से एक पुल तेजी से हिलने लगा. इसे सेबू प्रांत का ही बताया जा रहा है. हालांकि प्रभात खबर इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता.

फिलीपींस सरकार ने इस भूकंप के बाद हल्की सुनामी की भी चेतावनी जारी की है. सेबू प्रांत के आसपास के क्षेत्रों जैसे लेयटे और बिलिरान प्रांत के लोगों को तटवर्ती क्षेत्रों से दूरी बनाए रखने का आदेश जारी किया है. इस भूकंप को पहले 7.0 तीव्रता का बताया गया था, लेकिन बाद में इसे संशोधित किया गया. वहीं प्रशांत सुनामी चेतावनी केंद्र ने इससे किसी भी बड़े सुनामी की आशंका को खारिज करते हुए सतर्क रहने की सलाह दी है.

रिंग ऑफ फायर क्षेत्र में है फिलीपींस

फिलीपीन दुनिया के सबसे अधिक आपदा संभावित देशों में से है. यह प्रशांत महासागर के “रिंग ऑफ फायर” यानी भूकंपीय भ्रंश रेखाओं के घेरे में आता है. इस क्षेत्र में टेक्टॉनिक प्लेटों की गतिविधियां बार-बार धरती की सतह पर नुकसान पहुंचाती हैं. इसके कारण नियमित अंतराल पर इस क्षेत्र में भूकंप और ज्वालामुखी विस्फोट आते रहते हैं. यहां हर साल तूफान और चक्रवात भी आते हैं. कई बार भूकंप इतने हल्के होते हैं कि लोगों को पता ही नहीं चलता. फिलीपींस में 2013 में एक बड़े भूकंप ने काफी तबाही मचाई थी, बोहोल में आए इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 7.2 मापी गई थी, जिसके कारण सैकडों लोगों की जान गई थी.

ये भी पढ़ें:-

Donald Trump on Hamas: ‘3-4 दिन के भीतर शांति योजना स्वीकार करे हमास’, ट्रंप ने दी बड़ी चेतावनी

कहां गया पैसा? कंगाल पाकिस्तान पर IMF की बड़ी कारवाई, अरबों डॉलर के कर्ज की जांच शुरू

पूरे अफगानिस्तान में मोबाइल और इंटरनेट बंद, टेलीकॉम सेवाएं ठप्प, क्या तालिबान रच रहा है नई साजिश?

Previous article यह आसान नहीं… हरमनप्रीत कौर ने श्रीलंका के खिलाफ दीप्ति और अमनजोत की साझेदारी को लेकर दिया बड़ा बयान
Next article 14 अक्टूबर से शुरू होगी बिहार STET परीक्षा, देखें एडमिट कार्ड पर अपडेट
Avatar Of Anant Narayan Shukla
अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में उनका मुख्य फोकस राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर है. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं. अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं. इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं. अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है. इसके साथ ही वह कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं. उत्तर प्रदेश की कालीन नगरी- भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं. तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel