[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home World Storm Darragh: चक्रवाती तूफान दर्राघ ने मचाई भारी तबाही, शहर ब्लैकआउट, ट्रेनें रद्द

Storm Darragh: चक्रवाती तूफान दर्राघ ने मचाई भारी तबाही, शहर ब्लैकआउट, ट्रेनें रद्द

0
Storm Darragh: चक्रवाती तूफान दर्राघ ने मचाई भारी तबाही, शहर ब्लैकआउट, ट्रेनें रद्द
Storm Darragh

Storm Darragh: चक्रवाती तूफान दर्राघ ने इंग्लैंड, स्कॉटलैंड और वेल्स में भारी तबाही मचाई है. 145 KM प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल रही है. तूफान दर्राघ (Darragh) का कहर सबसे अधिक तटीय क्षेत्र में दिख रहा है. ब्रिटेन के मौसम विभाग ने तूफान को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है. दक्षिण-पश्चिम इंग्लैंड में लोगों को घर से बाहर नहीं निकलने की सलाह दी गई है.

शहर ब्लैकआउट

तूफान दर्राघ की वजह से इंग्लैंड, स्कॉटलैंड और वेल्स में करीब 86000 घरों में बिजली नहीं है. इसके साथ ही आयरलैंड में भी करीब 40 हजार घरों की बिजली चली गई है. जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. मौसम विभाग ने तूफान और भारी बारिश के कारण बाढ़ की चेतावनी जारी की है.

तूफान दर्राघ ने रोकी रफ्तार

तूफान दर्राघ ने परिवहन सेवा को सबसे ज्यादा प्रभावित किया है. वेल्स में ट्रेन सेवाओं को निलंबित कर दिया है. वहीं नीदरलैंड और डबलिन एयरपोर्ट से उड़ानें रद्द कर दी गई हैं.

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ने लोगों को सुरक्षित रहने की दी सलाह

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर (Keir Starmer) ने तूफान दर्राघ को देखते हुए लोगों को सुरक्षित रहने की सलाह दी है. उन्होंने एक्स पर लिखा, तूफान दर्राघ के कारण देश के कुछ हिस्सों में रेड वार्निंग जारी की गई है. उन्होंने आगे लिखा, यूके आपातकालीन चेतावनी प्रणाली ने प्रभावित क्षेत्रों में मोबाइल फोन के माध्यम से सलाह जारी की है. हम आपको सुरक्षित रखने के लिए स्थानीय नेताओं और एजेंसियों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं.

Also Read: बंगाल की खाड़ी में पश्चिमी विक्षोभ, झारखंड में गरज के साथ वज्रपात का येलो अलर्ट

आयरलैंड के पीएम ने तूफान को लेकर की आपात बैठक

आयरलैंड के प्रधानमंत्री साइमन हैरिस (Simon Harris TD) ने तूफान दर्राघ को लेकर अपने एक्स पर लिखा, Storm Darragh के बाद आयरलैंड में 370,000 से ज्यादा घरों और व्यवसायों में बिजली नहीं है. बिजली बहाल करने के लिए काम कर रहे ESB कर्मचारियों को धन्यवाद. यह बड़ा काम है और इसे पूरी तरह से पूरा होने में कुछ समय लगेगा. उन्होंने आगे अपने पोट में लिखा, अन्य एजेंसियां भी जहां उचित होगा, वहां सहायता करेंगी और उस काम की योजना बनाने के लिए आज सुबह बैठक की.

Previous article Bihar News: 14 वर्षीय किशोर की साजिश से पुलिस भी हैरान, 70000 हारने के बाद रच डाला अपहरण का नाटक
Next article नप क्षेत्र में स्ट्रीट लाइट लगाने की मांग
Avatar Of Arbindkumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel