[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home World श्रीलंकाई नौसेना ने गिरफ्तार किए 47 भारतीय मछुआरे, साल 2025 की सबसे बड़ी हिरासत, जानें किस चूक पर मिली ये सजा?

श्रीलंकाई नौसेना ने गिरफ्तार किए 47 भारतीय मछुआरे, साल 2025 की सबसे बड़ी हिरासत, जानें किस चूक पर मिली ये सजा?

0
श्रीलंकाई नौसेना ने गिरफ्तार किए 47 भारतीय मछुआरे, साल 2025 की सबसे बड़ी हिरासत, जानें किस चूक पर मिली ये सजा?
श्रीलंकाई नौसेना ने 47 भारतीय मछुआरों को किया गिरफ्तार. फोटो- सांकेतिक इमेज (AI Generated)

Sri Lankan Navy arrested 47 Indian Fishermen: श्रीलंका की नौसेना ने उत्तरी श्रीलंका के तलाईमन्नार में बृहस्पतिवार को 47 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया गया है और उनकी पांच नौकाएं जब्त कर ली गई हैं. उन पर श्रीलंका के जलक्षेत्र में अवैध रूप से मछली पकड़ने का आरोप है. ये गिरफ्तारियां मन्नार और डेल्फ्ट के समुद्री क्षेत्रों में चलाए गए समन्वित गश्ती अभियानों के दौरान की गईं. नौसेना ने कहा कि गिरफ्तार किए गए 47 मछुआरों और उनके उपकरणों को आगे की कार्रवाई के लिए उत्तर में स्थित मत्स्य निरीक्षक कार्यालय को सौंप दिया जाएगा.

श्रीलंकाई नौसेना ने बुधवार देर रात समुद्री सीमा लांघने के आरोप में रामेश्वरम के 30 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया और चार मशीनीकृत मछली पकड़ने वाली नौकाओं को जब्त कर लिया. इसके अलावा, गुरुवार तड़के कराईकल के 17 मछुआरों को ले जा रही एक और नाव को डेल्फ्ट द्वीप (नेदुन्थीवु) के पास पकड़ा गया. श्रीलंकाई नौसेना प्रवक्ता कमांडर बुद्धिका संपत ने पीटीआई को बताया कि उन्हें गिरफ्तार करने के लिए नौसेना का अभियान कल देर रात शुरू हुआ था और बृहस्पतिवार की तड़के सुबह तक चला.

पहले चार नावें और 30 लोगों को किया गिरफ्तार

रामेश्वरम मत्स्य अधिकारी के अनुसार, बुधवार सुबह कुल 339 नावें नियमित मछली पकड़ने के लिए रामेश्वरम फिशिंग जेटी से समुद्र में उतरी थीं. इनमें से चार नावें और 30 मछुआरों सहित श्रीलंकाई नौसेना द्वारा पकड़ी गईं. प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, ये मछुआरे धनुषकोडी और तलैमन्नार के बीच मछली पकड़ रहे थे, तभी उन्हें गिरफ्तार किया गया. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार गिरफ्तार मछुआरों और उनकी नौकाओं को मन्नार नौसेना अड्डे ले जाया गया. गुरुवार सुबह उन्हें मन्नार मत्स्य विभाग के अधिकारियों को सौंपा गया. इसके बाद अदालत में पेश करने के पश्चात मछुआरों को ववुनिया जेल में भेज दिया गया.

फिर 1 नाव और 17 लोगों को किया गिरफ्तार

बाद में एक और अभियान में, श्रीलंकाई नौसेना ने कराईकल के 17 मछुआरों सहित एक और नाव को नेदुन्थीवु (डेल्फ्ट द्वीप) के पास पश्चिमी समुद्री क्षेत्र में पकड़ा. उन पर भी समुद्री सीमा पार करने का आरोप लगाया गया है. इन मछुआरों को आगे की पूछताछ के लिए कंकेसनथुराई नौसेना अड्डे ले जाया गया. इन गिरफ्तारियों के साथ, एक ही दिन में कुल 5 नौकाएं और 47 भारतीय मछुआरे श्रीलंकाई नौसेना की गिरफ्त में आ चुके हैं, जो इस साल एक दिन में सबसे बड़ी गिरफ्तारी मानी जा रही है. 

भारत-श्रीलंका के बीच विवादास्पद बना हुआ है ये मुद्दा

भारत-श्रीलंका द्विपक्षीय संबंधों में मछुआरों का मुद्दा विवादास्पद बना हुआ है. श्रीलंकाई नौसेना के जवानों ने पाक जलडमरूमध्य में भारतीय मछुआरों पर गोलीबारी की और श्रीलंकाई जलक्षेत्र में अवैध रूप से प्रवेश करने की कई कथित घटनाओं में उनकी नौकाओं को जब्त कर लिया है. पिछले महीने भी उत्तरी श्रीलंका के जाफना के पास 12 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया गया था और उनकी नाव को जब्त कर लिया गया था. इससे पहले 9 अगस्त को श्रीलंकाई नौसेना ने समुद्री सीमा उल्लंघन के आरोप में रामेश्वरम के 7 मछुआरों को हिरासत में लिया था.

रामेश्वरम के मछुआरा संघों ने श्रीलंकाई नौसेना की इन कार्रवाईयों की निंदा की है. उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की है कि श्रीलंकाई नौसेना द्वारा गिरफ्तार सभी भारतीय मछुआरों की रिहाई सुनिश्चित की जाए और जब्त की गई भारतीय नौकाओं को भी वापस लाया जाए.

कहां होती है भारतीयों से गलती?

द न्यू इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के मुताबिक डेल्फ्ट द्वीप के पास पकड़ी गई एक नाव कराईकल क्षेत्र की है, जिसमें 17 मछुआरे सवार थे. रिपोर्ट के अनुसार ऑल मशीनीकृत बोट फिशरमेन एसोसिएशन ने आरोप लगाया कि ये मछुआरे हाई हॉर्सपावर इंजन वाली नावों से अवैध रूप से रामेश्वरम मछुआरों के क्षेत्र में मछली पकड़ते हैं. कराईकल के मछुआरे अक्सर धनुषकोडी और तलैमन्नार के बीच अंतरराष्ट्रीय जल क्षेत्र के करीब काम करते हैं और कई बार श्रीलंकाई मछुआरों के जालों को नुकसान पहुंचाते हैं. इसी कारण भारतीय मछुआरों की बार-बार गिरफ्तारी की घटनाएं हो रही हैं. रामेश्वरम के मछुआरा संगठनों के प्रतिनिधियों ने बताया कि वे इस मुद्दे पर जल्द ही कराईकल के मछुआरा संघों से बैठक करेंगे और उनसे अपील करेंगे कि वे रामेश्वरम मछुआरों के मछली पकड़ने के क्षेत्र में प्रवेश करने से बचें.

ये भी पढ़ें:-

डोनाल्ड ट्रंप का यूटर्न, जेनरिक दवाओं पर नहीं लगेगा टैरिफ, भारतीय कंपनियों को राहत, क्या है यूटर्न की वजह?

भारत के खिलाफ तुरंत टैरिफ हटाएं ट्रंप, अमेरिका को हो रहा नुकसान, 19 अमेरिकी सांसदों ने पत्र लिखकर किया आग्रह

नोबेल के लिए फिर छलका ट्रंप का दर्द, कहा- मुझे पुरस्कार न देने के लिए वो कोई न कोई बहाना ढूंढ लेंगे

Previous article Friday OTT Release: वीकेंड का मजा अब होगा दोगुना, इस शुक्रवार धमाल मचाने आ रही हैं ये नई फिल्में और सीरीज
Next article करवा चौथ पर पत्नी को देना चाहते हैं बढ़िया कैमरे वाला फोन, तो 20 हजार के अंदर ये ऑप्शंस रहेंगे बेस्ट
Avatar Of Anant Narayan Shukla
अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में उनका मुख्य फोकस राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर है. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं. अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं. इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं. अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है. इसके साथ ही वह कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं. उत्तर प्रदेश की कालीन नगरी- भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं. तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel