[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home World स्पेन के अंडालूसिया में रेल हादसा: 21 लोगों की मौत, पटरी से उतरकर दूसरी ट्रेन से टकराई हाई-स्पीड एक्सप्रेस

स्पेन के अंडालूसिया में रेल हादसा: 21 लोगों की मौत, पटरी से उतरकर दूसरी ट्रेन से टकराई हाई-स्पीड एक्सप्रेस

0
स्पेन के अंडालूसिया में रेल हादसा: 21 लोगों की मौत, पटरी से उतरकर दूसरी ट्रेन से टकराई हाई-स्पीड एक्सप्रेस
स्पेन में बड़ा ट्रेन हादसा: 21 की मौत, 70 घायल.

स्पेन के अंडालूसिया (Andalusia) में रविवार शाम एक भयानक ट्रेन हादसा हुआ है. दो हाई-स्पीड ट्रेनों की आमने-सामने की टक्कर में अब तक 21 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 70 से ज्यादा लोग घायल हैं. यह हादसा कोर्डोबा प्रांत के अदामूज (Adamuz) कस्बे के पास हुआ.

कैसे हुआ यह बड़ा हादसा?

पुलिस और प्रशासन के मुताबिक, हादसा तब हुआ जब मालागा से मैड्रिड जा रही एक हाई-स्पीड ट्रेन अचानक पटरी से उतर गई. पटरी से उतरने के बाद वह दूसरी तरफ वाले ट्रैक पर चली गई और सामने से आ रही मैड्रिड-हुएल्वा ट्रेन से जोरदार तरीके से टकरा गई. टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों ट्रेनों के डिब्बे पटरी से नीचे गिर गए.

मौतों का आंकड़ा बढ़ने का डर

अंडालूसिया के स्वास्थ्य मंत्री एंटोनियो सांज ने बताया कि अब तक 21 लोगों के मारे जाने की पुष्टि हो चुकी है. हादसे में घायल 73 लोगों में से 25 की हालत बेहद नाजुक है. उन्होंने आशंका जताई है कि मरने वालों की संख्या अभी और बढ़ सकती है क्योंकि रेस्क्यू ऑपरेशन अब भी जारी है. घायलों को इलाज के लिए अलग-अलग 6 अस्पतालों में भर्ती कराया गया है.

स्पेन के ट्रांसपोर्ट मंत्री ऑस्कर पुएंते ने इस हादसे को ‘बेहद अजीब’ बताया है. उनका कहना है कि जिस जगह हादसा हुआ, वहां का ट्रैक बिल्कुल नया था और ट्रेन भी नई थी. फिलहाल हादसे की जांच के आदेश दे दिए गए हैं ताकि पता चल सके कि सब कुछ ठीक होने के बावजूद ट्रेन पटरी से कैसे उतरी.

मलबे में फंसे लोग और रेस्क्यू का चैलेंज

फायर फाइटर्स के मुताबिक, रेस्क्यू का काम बहुत मुश्किल है क्योंकि ट्रेन के डिब्बे बुरी तरह आपस में उलझ गए हैं. लोहे की चादरों के बीच लोग फंसे हुए हैं. स्थिति ऐसी है कि कई बार एक जिंदा व्यक्ति तक पहुंचने के लिए मलबे से लाशों को हटाना पड़ रहा है. कुछ डिब्बे तो ट्रैक से 4 मीटर नीचे खाई में गिर गए हैं. आसपास के लोगों ने भी पीड़ितों को कंबल और पानी पहुंचाकर मदद की.

पैसेंजर्स की आपबीती 

ट्रेन में सवार मॉन्त्से नाम की महिला ने बताया कि अचानक एक जोरदार झटका लगा और सब कुछ अंधेरा हो गया. सामान हवा में उड़ने लगा और बच्चे चीखने लगे. वहीं एक अन्य यात्री लुकास ने कहा कि यह किसी ‘हॉरर मूवी’ जैसा था. हर तरफ कांच के टुकड़े बिखरे थे और लोगों को लग रहा था कि ट्रेन अब पूरी तरह गिर जाएगी.

पीएम और राजा ने जताया दुख

इस हादसे पर स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज ने गहरा दुख जताते हुए इसे देश के लिए भारी दर्द की रात कहा है. स्पेन के राजा किंग फेलिप VI और यूरोपीय कमीशन की प्रेसिडेंट ने भी इस घटना पर शोक व्यक्त किया है. फिलहाल मैड्रिड और अंडालूसिया के बीच चलने वाली सभी हाई-स्पीड ट्रेनें सोमवार तक के लिए रोक दी गई हैं.

ये भी पढ़ें:

खामेनेई पर हमला हुआ तो वॉर पक्की, ट्रंप के बयान पर ईरान की अमेरिका को चेतावनी

सऊदी अरब का बड़ा कदम, इन चीजों पर नहीं लिख सकते अल्लाह का नाम, पकड़े जाने पर होगी कानूनी कार्रवाई

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel