[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home World बिजली कड़कने का बना विश्व रिकॉर्ड, 700 किमी तक चमकी और गरजी बिजली

बिजली कड़कने का बना विश्व रिकॉर्ड, 700 किमी तक चमकी और गरजी बिजली

0
बिजली कड़कने का बना विश्व रिकॉर्ड, 700 किमी तक चमकी और गरजी बिजली

सबसे लंबी देर तक बिजली चमकने (Sky Lightening) का एक मामला सामना आया है, और ये एक विश्व रिकार्ड (World Record) भी बन गया है. यह घोषणा संयुक्त राष्ट्र की मौसम एजेंसी ने की है. ब्राजील में पिछले वर्ष 700 किलोमीटर लंबी आसमानी बिजली चमकी थी और इसकी लंबाई बोस्टन और वॉशिंगटन डीसी के बीच की दूरी के बराबर थी. इसने एक नया विश्व रिकॉर्ड बनाया है क्योंकि यह अब तक सामने आई सबसे लंबी बिजली की चमक है.

विश्व मौसम विज्ञान संगठन (World Meteorological Organisation) की एक समिति के विशेषज्ञों ने कहा कि अब तक सबसे ज्यादा लंबाई वाली और सबसे ज्‍यादा देर तक आसमान में चमकने वाली बिजली के दो नये विश्व रिकॉर्ड ब्राजील और अर्जेंटीना में दर्ज किए गए हैं.

ऐसे बन नया विश्व रिकार्ड

बिजली की चमक के 2019 दौरान के नए रिकॉर्ड पूर्व में दर्ज आसमानी बिजली की चमक से आकार और अवधि के मामले में दोगुने हैं. उत्तरी अर्जेंटीना के ऊपर चार मार्च 2019 को दिखी आसमानी बिजली की चमक 16.73 सेकंड तक रही. दक्षिणी ब्राजील में पिछले वर्ष 31 अक्तूबर को दिखी दूसरी आसमानी बिजली की चमक का आकार 700 किलोमीटर से अधिक लंबा था. यह अमेरिका में बोस्टन और वॉशिंगटन डीसी के बीच की दूरी या लंदन और स्विट्जरलैंड के बासेल के बीच की दूरी के बराबर था.

2007 में बना रिकार्ड टूटा

इससे पहले आसमानी बिजली की चमक का आकार या दूरी के लिहाज से एक रिकॉर्ड जून 2007 में अमेरिका के राज्य ओक्लाहोमा में बना था, जिसकी लंबाई 321 किलोमीटर (199.5 मील) लंबा था. इसी के साथ ज्यादा समय तक आसमानी बिजली की चमक दिखने के लिहाज से एक रिकार्ड अगस्त 2012 में दक्षिणी फ्रांस में बना था, जिसकी चमक 7.74 सेकंड तक देखी गई थी.

ऐसे करें आसमानी बिजली से अपना बचाव

आसमानी बिजली से बचने के लिए विश्व मौसम विज्ञान संगठन ने 30-30 के नियम का पालन करने की सलाह दी है. उन्होंने कहा कि यदि फ्लैश और गड़गड़ाहट के बीच का समय 30 सेकंड से कम है तो अंदर रहें.

बिहार राज्य में ठनका गिरने से हुई थी 103 लोगों की मौत

कल बिहार राज्य में गुरुवार को बारिश के दौरान ठनका गिरने से 103 लोगों की मौत हो गयी, जबकि तीन दर्जन से अधिक घायल हुए हैं. मृतकों में ज्यादातर खेती-किसानी से जुड़े लोग शामिल हैं. हालांकि, आपदा प्रबंधन विभाग ने 83 लोगों की ही मौत की पुष्टि की है. सबसे अधिक गोपालगंज में 13 लोगों की मौत हुई है. राज्यपाल फागू चौहान और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ठनके से लोगों की मौत पर शोक जताया है. मुख्यमंत्री ने सभी मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये मुआवजा देने का निर्देश दिया.

Previous article Gold Rate : इंटरनेशनल प्राइसेस सुधरने से सर्राफा बाजार में सोना-चांदी की कीमतों में तेजी, जानिए आज किस भाव बिका सोना
Next article भूटान ने कहा- हमने नहीं रोका पानी, साजिश के तहत फैलायी गयी अफवाह
Avatar Of Shaurya Punj
शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel