[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home World Bangladesh News : शेख हसीना के आरोप से छटपटाया बांग्लादेश

Bangladesh News : शेख हसीना के आरोप से छटपटाया बांग्लादेश

0
Bangladesh News : शेख हसीना के आरोप से छटपटाया बांग्लादेश
Sheikh Hasina accuses Yunus govt

Bangladesh News : बांग्लादेश की पूर्व पीएम शेख हसीना के बयान से खलबली मच गई है. अंतरिम सरकार इंटरनेशनल क्राइम ट्रिब्यूनल में एक याचिका दायर करने की तैयारी कर रहा है. इसमें मीडिया और सोशल प्लेटफॉर्म के माध्यम से हसीना की “भड़काऊ टिप्पणियों” के प्रसार पर प्रतिबंध लगाने की मांग की जाएगी. इस संबंध में dhakatribune.com ने खबर प्रकाशित की है. इससे पहले, ट्रिब्यूनल ने 17 अक्टूबर को जुलाई और अगस्त में छात्र आंदोलन के दौरान हत्याओं के आरोपों से संबंधित कार्यवाही के पहले दिन, अवामी लीग की अध्यक्ष शेख हसीना के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया था.

शेख हसीना ने अगस्त में पद छोड़ने और देश से भागने के बाद अपने पहले सार्वजनिक संबोधन में अंतरिम सरकार पर गंभीर आरोप लगाए. सरकार के प्रमुख मोहम्मद यूनुस पर उन्होंने “नरसंहार” करने और अल्पसंख्यकों की रक्षा करने में विफल रहने का आरोप लगाया है. हसीना अपने अमेरिका स्थित बेटे सजीब वाजेद या अवामी लीग के सोशल मीडिया अकाउंट के माध्यम से कुछ बयान जारी करतीं हैं, लेकिन बांग्लादेश में हाल के घटनाक्रम पर यह उनका पहला सार्वजनिक संबोधन था.

Read Also : Sheikh Hasina : भारत से शेख हसीना को दिसंबर में वापस ले जाएगा बांग्लादेश? विदेश मंत्रालय की आई प्रतिक्रिया

बांग्लादेश से क्यों भागना पड़ा था शेख हसीना को?

जुलाई में सार्वजनिक क्षेत्र की नौकरियों में कोटा के खिलाफ छात्रों का गुस्सा फूटा था. विरोध प्रदर्शन देश के इतिहास में सबसे घातक प्रदर्शनों में से एक बन गया. 5 अगस्त को, हसीना एक बड़े पैमाने पर विद्रोह के बीच भारत पहुंचीं. उस वक्त से वह यहीं हैं. बाद में, नोबेल पुरस्कार विजेता डॉ. मुहम्मद यूनुस ने 8 अगस्त को अंतरिम सरकार के प्रमुख के रूप में पदभार संभाला. उन्होंने हसीना के निष्कासन के बाद देश की कमान संभाली.

Previous article कैबिनेट विस्तार से पहले क्या बोले हेमंत सोरेन मंत्रिमंडल के संभावित मंत्री, देखें
Next article Bigg Boss 18 में हुई अब तक की सबसे बड़ी लड़ाई, इन 2 कंटेस्टेंट्स ने पकड़ा एक दूसरे का कॉलर, देखें VIDEO
Avatar Of Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel