[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home World रात 2 बजकर 30 मिनट पर बजा शहबाज शरीफ का फोन, उधर से आवाज आई– हिंदुस्तानी मिसाइलों ने हमला कर दिया

रात 2 बजकर 30 मिनट पर बजा शहबाज शरीफ का फोन, उधर से आवाज आई– हिंदुस्तानी मिसाइलों ने हमला कर दिया

0
रात 2 बजकर 30 मिनट पर बजा शहबाज शरीफ का फोन, उधर से आवाज आई– हिंदुस्तानी मिसाइलों ने हमला कर दिया
Pakistan PM Shehbaz Sharif

IND-PAK Tension: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने रावलपिंडी के नूर खान एयरबेस और अन्य स्थानों पर भारत के सटीक मिसाइल हमले की बात स्वीकार की है. उन्होंने खुलासा किया है कि सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान हमले के बारे में जानकारी देने के लिए कॉल किया. मुनीर का कॉल 9 और 10 मई की मध्य रात्रि को 2:30 बजे आया था. अमूमन देखा गया है कि जब बात भारतीय सैन्य कार्रवाई की आती है तो पाकिस्तान हमेशा इनकार का रुख अपनाता है.

रात करीब 2.30 बजे बजा शहबाज शरीफ का फोन

शहबाज शरीफ के बयान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. इस्लामाबाद में पाकिस्तान स्मारक पर एक विशेष ‘यौम-ए-तशकूर’ कार्यक्रम को शहबाज शरीफ ने संबोधित किया. इसमें उन्हें कथित तौर पर यह कहते हुए सुना गया, “9-10 मई की रात करीब 2.30 बजे सेना प्रमुख असीम मुनीर ने मुझे एक सुरक्षित लाइन पर फोन किया. मुनीर ने बताया कि हिंदुस्तानी बैलिस्टिक मिसाइलों ने नूर खान एयरबेस और अन्य इलाकों पर हमला किया है. मैं आपको कसम खाकर बता सकता हूं कि जनरल की आवाज में आत्मविश्वास, आत्म-विश्वास और देशभक्ति थी.”

पाकिस्तानी वायुसेना के एयरबेसों को निशाना बनाया गया

शहबाज ने कहा, “हमारी वायुसेना ने अपने देश को बचाने के लिए स्वदेशी तकनीक का इस्तेमाल किया. यहां तक ​​कि उन्होंने चीनी जेट विमानों पर आधुनिक गैजेट्स और तकनीक का भी इस्तेमाल किया.” 10 मई को पाकिस्तान ने दावा किया था कि उसके तीन एयरबेसों को भारतीय मिसाइलों और ड्रोनों ने निशाना बनाया है. पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट जनरल अहमद शरीफ चौधरी ने इस्लामाबाद में सुबह करीब 4 बजे जल्दबाजी में प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाया. इसमें उन्होंने बताया कि नूर खान (चकलाला, रावलपिंडी), मुरीद (चकवाल) और रफीकी (झंग जिले में शोरकोट) पाकिस्तानी वायुसेना के एयरबेसों को निशाना बनाया गया.

यह भी पढ़ें : India Pakistan War : भारत का ‘ट्रेलर’ देख कांपे पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ, कहा– शांति

मैक्सार टेक्नोलॉजीज द्वारा हाल ही में ली गई सैटेलाइट तस्वीरों से पता चला है कि पाकिस्तान के कई एयरबेसों को काफी नुकसान पहुंचा है. तस्वीरों में चार पाकिस्तानी एयरबेसों को नुकसान होता साफ नजर आया.

Previous article Heavy Rain Alert: हो जाएं सावधान! पूर्वोतर में होगी भयंकर बारिश, मौसम विभाग का अलर्ट
Next article Bihar Politics लालू यादव का शासनकाल ‘जंगलराज’ नहीं, गरीबों के लिए ‘मंगलराज’ था, पढ़िए मुकेश सहनी ने ऐसा क्यों कहा?
Avatar Of Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel