[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home World Donald Trump: अमेरिका में आज से ट्रंप ‘राज’, सेरेमनी में एस जयशंकर हुए शामिल, पीएम मोदी ने दिया खास संदेश

Donald Trump: अमेरिका में आज से ट्रंप ‘राज’, सेरेमनी में एस जयशंकर हुए शामिल, पीएम मोदी ने दिया खास संदेश

0
Donald Trump: अमेरिका में आज से ट्रंप ‘राज’, सेरेमनी में एस जयशंकर हुए शामिल, पीएम मोदी ने दिया खास संदेश
Donald Trump

Donald Trump: डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर दुनिया के सबसे ताकतवर इंसान बन गए हैं. आज यानी सोमवार (20 जनवरी) को वो अमेरिका के राष्ट्रपति पद की शपथ ले ली है. शपथ लेने के बाद रिपब्लिकन नेता डोनाल्ड ट्रंप अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति बन गए हैं. यह दूसरा मौका है जब ट्रंप अमेरिका की बागडोर संभाल रहे हैं. ट्रंप का शपथ ग्रहण समारोह यूएस कैपिटल बिल्डिंग के अंदर हुआ. ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह में दुनियाभर से कई खास मेहमान शामिल हुए हैं. इसमें भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर भी हैं जो भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं. उनके अलावा कई देशों के विदेश मंत्री भी समारोह में शामिल हो रहे हैं. शपथ ग्रहण से पहले नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनकी पत्नी मेलानिया ट्रंप वाशिंगटन के लाफायेट स्क्वायर में सेंट जॉन एपिस्कोपल चर्च पहुंचे.

पीएम मोदी के विशेष दूत के तौर पर शामिल हुए जयशंकर

विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर आज वाशिंगटन डीसी में संयुक्त राज्य अमेरिका के निर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के उद्घाटन समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विशेष दूत के रूप में उनका प्रतिनिधित्व कर रहे हैं. वह नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के लिए प्रधानमंत्री का पत्र ले जा रहे हैं. राष्ट्राध्यक्षों और शासनाध्यक्षों के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने के लिए प्रधान मंत्री के विशेष दूतों को भेजना सामान्य प्रथा रही है. इससे पहले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मई 2023 में नाइजीरिया के राष्ट्रपति के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए थे. वहीं केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू नवंबर 2023 में मालदीव के राष्ट्रपति के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए थे.

कैपिटल रोटुंडा बिल्डिंग के बाहर जुटी समर्थकों की भीड़

डोनाल्ड ट्रंप यूएस कैपिटल रोटुंडा बिल्डिंग में शपथ लेने वाले हैं. अमेरिका में उनके शपथ ग्रहण समारोह को लेकर लोगों में खासा उत्साह है. बड़ी संख्या में कैपिटल रोटुंडा बिल्डिंग के बाहर भीड़ इकट्ठा होने लगी है. रिपब्लिकन पार्टी के नेता डोनाल्ड ट्रंप आज अपने दूसरे कार्यकाल के लिए शपथ लेंगे. आने वाले कुछ समय में यह साफ हो जाएगा कि ट्रंप का दूसरा कार्यकाल दुनिया और अमेरिका के लिए कैसा रहने वाला है. ट्रंप ने कनाडा को अमेरिका का 51 वां राज्य बनाने और ग्रीनलैंड और पनामा नहर पर नियंत्रण हासिल करने की बात कही थी. इसके अलावा उन्होंने मेक्सिको की खाड़ी का नाम अमेरिका की खाड़ी करने की भी बात कही थी. फिलहाल पूरी दुनिया की निगाहे कैपिटल रोटुंडा पर ठहर सी गई है, जहां ट्रंप शपथ लेने वाले हैं.

सुरक्षा की चाक चौबंद व्यवस्था

डोनाल्ड ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह को सुरक्षा की चाक चौबंद व्यवस्था की गई है. चुनावी प्रचार के दौरान ट्रंप पर दो बार हत्या के प्रयास किए जा चुके हैं. ऐसे में अब उनकी सुरक्षा का खास ख्याल रखा जा रहा है. अमेरिकी नेशनल गार्ड ने राजधानी वाशिंगटन में सुरक्षा अभेद्य घेरा दिया है. आज उपराष्ट्रपति जेडी वेंस पहले पद और गोपनीयता की की शपथ लेंगे, उसके बाद ट्रंप शपथ लेंगे. भव्य शपथ ग्रहण के बाद ट्रंप का भाषण होगा. इसके साथ ही पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडेन और कमला हैरिस का औपचारिक विदाई समारोह होगा.

Also Read: Donald Trump: कैपिटल रोटुंडा बिल्डिंग के बाहर जुटी समर्थकों की भीड़, ट्रंप लेने वाले हैं राष्ट्रपति पद की शपथ, Video

Previous article BPSC TRE 3.0: शिक्षक भर्ती की काउंसलिंग कल से शुरू, इन दस्तावेजों को ले जाएं साथ
Next article AAP: स्वाति मालीवाल बन रही हैं आप के लिए परेशानी का सबब
Avatar Of Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel