[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home World ‘तेल की कीमत कम हुई तो तुरंत खत्म हो जाएगा रूस-यूक्रेन युद्ध’, ट्रंप ने OPEC को चेताया

‘तेल की कीमत कम हुई तो तुरंत खत्म हो जाएगा रूस-यूक्रेन युद्ध’, ट्रंप ने OPEC को चेताया

0
‘तेल की कीमत कम हुई तो तुरंत खत्म हो जाएगा रूस-यूक्रेन युद्ध’, ट्रंप ने OPEC को चेताया
Donald Trump Russia-Ukraine war

Russia Ukraine war: वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम को संबोधित करते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने तेल उत्पादक कंपनियों को चेतावनी दी डाली है. साथ ही ट्रंप ने रूस-यूक्रेन युद्ध समाप्त करने का उपाय भी बता दिया. ट्रंप ने कहा, “मैं सऊदी अरब और ओपेक (पेट्रोलियम निर्यातक देशों का संगठन) से भी तेल की कीमत कम करने के लिए कहने जा रहा हूं. आपको इसे कम करना ही होगा, जो सच कहूं तो मुझे आश्चर्य है कि उन्होंने चुनाव से पहले ऐसा क्यों नहीं किया. ऐसा न करके उन्होंने बहुत प्यार नहीं दिखाया. मैं इससे थोड़ा हैरान था. अगर कीमत कम हो जाती है, तो रूस-यूक्रेन युद्ध तुरंत खत्म हो जाएगा. अभी, कीमत इतनी अधिक है कि युद्ध जारी रहेगा. आपको तेल की कीमत कम करनी होगी, आपको युद्ध खत्म करना होगा. उन्हें यह बहुत पहले ही कर देना चाहिए था. जो कुछ हो रहा है, उसके लिए वे एक हद तक जिम्मेदार हैं. लाखों लोगों की जान जा रही है. तेल की कीमतें कम होने के साथ, मैं मांग करूंगा कि ब्याज दरें तुरंत कम हो जाएं और इसी तरह उन्हें पूरी दुनिया में कम होना चाहिए.”

हम अपने क्षेत्र का उल्लंघन नहीं होने देंगे : ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, “इस सप्ताह मैं हमारी दक्षिणी सीमा पर आक्रमण को रोकने के लिए भी त्वरित कार्रवाई कर रहा हूं. मैंने सीमा पर राष्ट्रीय आपातकाल लागू किया और अवैध सीमा पार करने वालों के सभी प्रवेश को तुरंत रोक दिया. अवैध रूप से सीमा पार करने वालों को उचित तरीके से वापस उस स्थान पर भेजना शुरू किया जहां से वे आए थे. हम अपने क्षेत्र का उल्लंघन नहीं होने देंगे.”

यह भी पढ़ें: US के नए सिटीजनशिप कानून से घबराई भारतीय महिलाएं, जबरन करवा रही C-सेक्शन

चुनाव प्रचार में ही ट्रंप ने रूस-यूक्रेन युद्ध खत्म करने का किया था वादा

चुनाव प्रचार अभियान के दौरान ट्रंप ने बार-बार कहा था कि अगर वह राष्ट्रपति चुने गए तो रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध को एक दिन में सुलझा देंगे. रूसी सेना ने 2022 की शुरुआत में यूक्रेन पर हमला किया था और तब से लेकर अब तक करीब तीन साल से जारी लड़ाई में दोनों पक्षों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है.

इसे भी पढ़ें: भारत हमेशा अवैध भारतीयों की वैध वापसी के लिए तैयार- एस जयशंकर

Previous article Republic Day 2025 Best Wishes : गणतंत्र दिवस पर भेजें यहां से शुभकामनाएं
Next article Ranchi News : सीबीआइ ने सिरसी गांव में मारा छापा, कई दस्तावेज जब्त
Avatar Of Arbindkumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel