[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home World Russia on Trump Tariffs : चीन और भारत को धमकी मत दो अमेरिका, रूस ने टैरिफ पर कह दी बड़ी बात

Russia on Trump Tariffs : चीन और भारत को धमकी मत दो अमेरिका, रूस ने टैरिफ पर कह दी बड़ी बात

0
Russia on Trump Tariffs : चीन और भारत को धमकी मत दो अमेरिका, रूस ने टैरिफ पर कह दी बड़ी बात
ट्रंप के टैरिफ पर रूस की प्रतिक्रिया

Russia on Trump Tariffs : रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने अमेरिका की टैरिफ संबंधी बयानबाजी पर तीखी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि भारत और चीन जैसी “प्राचीन सभ्यताएँ” किसी भी अल्टीमेटम के आगे नहीं झुकेंगी. रूस के प्रमुख चैनल 1 टीवी के कार्यक्रम ‘द ग्रेट गेम’ में उन्होंने यह बात कही. लावरोव ने कहा कि रूस से एनर्जी खरीद बंद करने की अमेरिका अपील कर रहा है. वह मजबूर कर रहा हैं कि वे नए ऊर्जा बाजार और नए संसाधन खोजें. यही नहीं अधिक कीमत चुकाएं.”

रूसी विदेश मंत्री की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन ने यूक्रेन-रूस युद्ध के बीच मॉस्को से तेल खरीदने को लेकर भारत की कड़ी आलोचना की है. लावरोव ने कहा, “चीन और भारत दोनों प्राचीन सभ्यताएं हैं. उनसे इस तरह की भाषा में बात करना  उचित नहीं है. अमेरिका का यह तरीका काम नहीं करेगा.” उन्होंने वॉशिंगटन को चेतावनी दी कि उनके इस रवैये के खिलाफ कई देश विरोध में उतर गए हैं. उन्होंने अमेरिका की मांगों पर नई दिल्ली और बीजिंग की प्रतिक्रिया की ओर इशारा किया.

अमेरिका का यह दृष्टिकोण स्वीकार्य नहीं : लावरोव

लावरोव ने कहा कि अमेरिका के इस रवैये से न केवल इन देशों की आर्थिक स्थिति कमजोर होगी, बल्कि उन्हें गंभीर मुश्किलों का सामना भी करना पड़ सकता है. उन्हें नए बाजार और ऊर्जा आपूर्ति के नए साधन खोजने पड़ते हैं और अधिक दाम चुकाने पड़ते हैं. लेकिन इससे भी ज्यादा अहम यह है कि इस तरीके के खिलाफ नैतिक और राजनीतिक स्तर पर विरोध खड़ा हो रहा है. यही कारण है कि अमेरिका का यह दृष्टिकोण स्वीकार्य नहीं माना जा रहा.

यह भी पढ़ें : India America Tariff War: रूसी तेल पर नहीं गली दाल तो मक्के पर उतरा अमेरिका, भारत में एंट्री के लिए बना रहा दबाव

Previous article IIIT रांची के निदेशक ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात, कोर्स रिसर्च और प्लेसमेंट पर हुई चर्चा
Next article रूस में 7.8 का महाभूकंप! 4 मीटर ऊंची सुनामी लहरों ने मचाई तबाही, जापान-हवाई में दहशत
Avatar Of Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel