[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home World बांग्लादेश की बल्ले-बल्ले, रूस देगा उसका साथ; AI, रोजगार और व्यपार से लेकर BRICS में एंट्री तक मिलेगा सहयोग

बांग्लादेश की बल्ले-बल्ले, रूस देगा उसका साथ; AI, रोजगार और व्यपार से लेकर BRICS में एंट्री तक मिलेगा सहयोग

0
बांग्लादेश की बल्ले-बल्ले, रूस देगा उसका साथ; AI, रोजगार और व्यपार से लेकर BRICS में एंट्री तक मिलेगा सहयोग
व्लादिमीर पुतिन और तारिक रहमान.

Russia Bangladesh Cooperation: रूस और बांग्लादेश के रिश्तों में तकनीक, व्यापार और रोजगार के क्षेत्र में नई गति देखने को मिल सकती है. बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान की रूस यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई, जिनमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), श्रमिकों की भर्ती, व्यापार विस्तार और ब्रिक्स सदस्यता जैसे विषय प्रमुख रहे. तीन दिवसीय रूस दौरे पर गए खलीलुर रहमान के साथ प्रधानमंत्री के विदेश मामलों के सलाहकार हुमायूं कबीर भी मौजूद हैं. इस यात्रा के दौरान हुई बातचीत के बाद बांग्लादेश के विदेश मंत्रालय ने कई अहम जानकारियां साझा कीं.

कृषि और स्वास्थ्य क्षेत्र में AI लागू करने की तैयारी

विदेश मंत्रालय के अनुसार, दोनों देशों के बीच तकनीकी सहयोग, खासकर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को लेकर विस्तृत चर्चा हुई. इस दौरान खलीलुर रहमान ने प्रस्ताव रखा कि कृषि और स्वास्थ्य सेवाओं में AI के उपयोग से जुड़े विशेषज्ञों का एक रूसी प्रतिनिधिमंडल बांग्लादेश का दौरा करे.

मंत्रालय के बयान में कहा गया, ‘तकनीक विशेषकर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में सहयोग का मुद्दा यात्रा के दौरान प्रमुखता से उठा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने सुझाव दिया कि कृषि और स्वास्थ्य क्षेत्र में AI के उपयोग पर काम करने वाला एक प्रतिनिधिमंडल बांग्लादेश आए, जिस पर रूसी अधिकारियों ने सकारात्मक प्रतिक्रिया दी.’

राष्ट्रीय AI नीति बनाने में भी सहयोग देगा रूस

बयान के मुताबिक, रूस ने बांग्लादेश को उसकी राष्ट्रीय AI नीति तैयार करने में मदद की पेशकश भी की है. इसके अलावा, बांग्लादेश में AI से जुड़े उत्कृष्ट संस्थान स्थापित करने के लिए भी सहयोग देने में रुचि दिखाई है. विदेश मंत्रालय ने कहा, ‘रूसी अधिकारियों ने बांग्लादेश की राष्ट्रीय AI नीति तैयार करने और देश में AI उत्कृष्टता केंद्रों की स्थापना में सहयोग करने की इच्छा जताई है.’

रूस में एक लाख बांग्लादेशी कामगार भेजने का प्रस्ताव

तकनीक के अलावा रोजगार के क्षेत्र में भी दोनों देशों के बीच महत्वपूर्ण चर्चा हुई. बांग्लादेश ने अगले एक वर्ष के भीतर रूस में अपने श्रमिकों की संख्या बढ़ाकर एक लाख तक पहुंचाने का प्रस्ताव रखा है. विदेश मंत्रालय के बयान के अनुसार, ‘विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने रूसी अधिकारियों के समक्ष यह प्रस्ताव रखा, जिस पर उन्होंने तेजी से काम करने की सहमति दी है. वर्तमान में करीब 10 हजार बांग्लादेशी नागरिक रूस में कार्यरत हैं. इस संबंध में आवश्यक औपचारिकताएं जल्द पूरी होने की उम्मीद है.’

दवा और परिधान उद्योग पर रहेगा विशेष फोकस

बैठक के दौरान दोनों देशों ने व्यापारिक संबंधों को और मजबूत करने पर भी सहमति जताई. विशेष रूप से दवा उद्योग और रेडीमेड गारमेंट्स सेक्टर को प्राथमिकता देने पर जोर दिया गया. खलीलुर रहमान ने रूसी बाजार में बांग्लादेशी उत्पादों, खासकर रेडीमेड कपड़ों और दवाओं के निर्यात में तेजी से वृद्धि की संभावनाओं को रेखांकित किया. विदेश मंत्रालय के अनुसार, इस प्रस्ताव का रूस ने स्वागत किया और आने वाले हफ्तों में बांग्लादेशी कारोबारी प्रतिनिधिमंडल की मेजबानी करने में रुचि दिखाई.

ये भी पढ़ें:- US कोर्ट से ट्रंप को एक और झटका, भारतीयों को बड़ी राहत; H-1बी वीजा पर 1 लाख डॉलर की फीस रद्द

ये भी पढ़ें:- ट्रंप का बड़ा दावा: दो हफ्तों में ईरान पर होगी ‘पूर्ण विजय’, कहा- वह US को सब कुछ देने को तैयार

ब्रिक्स सदस्यता पर भी रूस का सकारात्मक संकेत

रूस की सरकारी समाचार एजेंसी तास ने सोमवार को रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव के हवाले से एक महत्वपूर्ण जानकारी दी. रिपोर्ट के अनुसार, फिलहाल ब्रिक्स में नए सदस्य देशों को शामिल करने की प्रक्रिया अस्थायी रूप से रुकी हुई है. हालांकि, लावरोव ने संकेत दिया कि जैसे ही यह प्रक्रिया दोबारा शुरू होगी, रूस बांग्लादेश की उम्मीदवारी का स्वागत करेगा. तास की रिपोर्ट के मुताबिक, सर्गेई लावरोव ने कहा कि नए सदस्यों के प्रवेश पर लगी मौजूदा रोक समाप्त होते ही रूस ब्रिक्स सदस्यता के लिए बांग्लादेश को एक संभावित उम्मीदवार के रूप में समर्थन देगा.

रूस और बांग्लादेश आने वाले समय में केवल व्यापार और रोजगार ही नहीं, बल्कि उन्नत तकनीक, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और वैश्विक मंचों पर भी अपने सहयोग को नई दिशा देना चाहते हैं. अगर प्रस्तावित योजनाएं अमल में आती हैं, तो बांग्लादेश के कृषि, स्वास्थ्य और तकनीकी क्षेत्रों में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं.

Previous article HCL ऑनलाइन एग्जाम सेंटर दिलाने का झांसा, नवादा के युवक से 6.22 लाख की साइबर ठगी
Next article जहानाबाद पुलिस का बड़ा एक्शन, हत्या-अपहरण के कई अपराधी गिरफ्तार, अगवा युवती बरामद
Avatar Of Anant Narayan Shukla
अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में उनका मुख्य फोकस राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर है. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं. अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं. इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं. अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है. इसके साथ ही वह कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं. उत्तर प्रदेश की कालीन नगरी- भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं. तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel