[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home World Russia Ukraine War: कब थमेगी जंग! यूक्रेन पर रूस का तीसरा सबसे बड़ा अटैक, 40 मिसाइल और 574 ड्रोन से हमला

Russia Ukraine War: कब थमेगी जंग! यूक्रेन पर रूस का तीसरा सबसे बड़ा अटैक, 40 मिसाइल और 574 ड्रोन से हमला

0
Russia Ukraine War: कब थमेगी जंग! यूक्रेन पर रूस का तीसरा सबसे बड़ा अटैक, 40 मिसाइल और 574 ड्रोन से हमला
Russia Ukraine War: रूसी हमले से यूक्रेन में तबाही

Russia Ukraine War: रूस ने गुरुवार को यूक्रेन पर इस साल का सबसे बड़ा हवाई हमला किया. यूक्रेन की वायु सेना ने  कहा कि रूसी सेना ने यूक्रेन पर 574 ड्रोन और 40 मिसाइलें दागी. हमले ज्यादातर देश के पश्चिमी इलाकों को निशाना बनाकर किए गए. रूसी हमले में कम से कम एक व्यक्ति की मौत हो गई और 15 अन्य घायल हुआ है.   यूक्रेन के विदेश मंत्री आंद्रेई सिबिहा ने बताया कि रूस के हमले की जद में एक अमेरिकी कंपनी भी आ गई है. पश्चिमी यूक्रेन में एक प्रमुख अमेरिकी इलेक्ट्रॉनिक्स निर्माता पर हमला हुआ है.

रूस का तीसरा सबसे बड़ा हवाई हमला

यूक्रेन पर रूस का यह तीसरा सबसे बड़ा हवाई हमला है. आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार रूस ने 574 ड्रोन दागे इस लिहाज से यह रूस का इस साल का तीसरा सबसे बड़ा हवाई हमला था और मिसाइलों के लिहाज से आठवां सबसे बड़ा हवाई हमला था. हमले में निशाने पर यूक्रेन के पश्चिमी हिस्से थे. देश के पूर्व और दक्षिण में युद्धक्षेत्र की अग्रिम पंक्ति से दूर हैं. माना जाता है कि यूक्रेन के पश्चिमी सहयोगियों द्वारा प्रदान की गई अधिकांश सैन्य सहायता वहीं पहुंचाई और संग्रहित की जाती है.

कब थमेगी जंग?

एक तरफ अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप रूस-यूक्रेन युद्ध रोकने में लगे हैं. हाल में ही शांति प्रयास के लिहाज से उन्होंने अलास्का में पुतिन के साथ बैठक की थी. इससे इतर, रूस यूक्रेन पर ताबड़तोड़ हमला कर रहा है. यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने हमले की निंदा करते हुए कहा कि यह ऐसे अंजाम दिया गया ‘मानो बिल्कुल भी कुछ बदल ही नहीं रहा हो.’ जेलेंस्की ने कहा कि मास्को ने युद्ध समाप्त करने के लिए सार्थक वार्ता की कोई इच्छा नहीं दिखाई है. उन्होंने इस हमले की प्रतिक्रिया में अंतरराष्ट्रीय समुदाय से कड़ा दबाव बनाने का आग्रह किया, जिसमें सख्त प्रतिबंध और शुल्क लगाना शामिल हैं. (इनपुट भाषा)

Previous article हरी सब्जियां अब किलो की जगह पाव में खरीद रहे हैं लोग
Next article Fact Chack: टोल प्लाजा पर दोपहिया वाहनों से लिया जा रहा पैसा? जानें वायरल वीडियो का सच
Avatar Of Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel