[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home World कौन हैं 31 साल की भारतवंशी रिनी संपत? अमेरिकी राजधानी में लड़ रहीं मेयर चुनाव

कौन हैं 31 साल की भारतवंशी रिनी संपत? अमेरिकी राजधानी में लड़ रहीं मेयर चुनाव

0
कौन हैं 31 साल की भारतवंशी रिनी संपत? अमेरिकी राजधानी में लड़ रहीं मेयर चुनाव
रिनी संपत.

Rini Sampath: तमिलनाडु में जन्मीं रिनी संपत वाशिंगटन डीसी के मेयर पद के चुनाव में हिस्सा लेने वाली पहली दक्षिण एशियाई उम्मीदवार बन गई हैं. डेमोक्रेटिक पार्टी की 31 वर्षीय सरकारी अनुबंधक का चुनाव अभियान ‘बुनियादी चीजों को ठीक करो’ के विषय और ‘एक नए डीसी’ के वादे पर आधारित है. तमिलनाडु के थेनी में जन्मीं संपत सात साल की उम्र में अमेरिका आई थीं. वह एक दशक से अधिक समय से वाशिंगटन डीसी में रह रही हैं.

31 साल की रिनी संपत ने अपनी चुनावी वेबसाइट पर कहा, ‘मैं कोई नेता नहीं हूं. मेरा किसी विशेष हित समूह से कोई संबंध नहीं है. अब समय आ गया है कि कोई बाहर का व्यक्ति हमारे शहर की बुनियादी सेवाओं को सुधारने पर पूरी तरह से ध्यान केंद्रित करे.’

और क्या बदलाव चाहती हैं रिनी?

रिनी ने अपने चुनाव प्रचार अभियान के दौरान कहा, ‘यह स्पष्ट है कि हमारे पास जीत की एक वास्तविक राह है. महज चार हफ्तों में मैं वाशिंगटन डीसी के इतिहास में मेयर पद के लिए चुनाव लड़ने वाली पहली दक्षिण एशियाई उम्मीदवार बन चुकी हूं. यही वह उपलब्धि है जो एक सीमित संसाधनों वाला, जन-समर्थित अभियान हासिल कर सकता है. कल्पना कीजिए कि अगर हमारे पास पूरे शहर के हर मतदाता तक पहुंचने के लिए संसाधन हों, तो हम क्या कर सकते हैं.’

संपत ने कहा, ‘डीसी के मेयर के रूप में मेरी प्राथमिकता यह सुनिश्चित करना होगा कि हमारा शहर अपने निवासियों के प्रति अपनी बुनियादी प्रतिबद्धताओं को पूरा करे. सड़कों के गड्ढे भरें. पोटोमैक नदी में विनाशकारी अपशिष्ट जल रिसाव को रोकें. कीमतें कम करें. पुलिस हेल्पलाइन नंबर पर प्रतीक्षा समय में सुधार करें.’

रिनी की उपलब्धियां क्या हैं?

रिनी की लिंक्डइन प्रोफाइल के अनुसार, उन्होंने अमेरिका की यूनिवर्सिटी ऑफ साउदर्न कैलिफोर्निया से इंटरनेशनल रिलेशन एंड सिक्योरिटीज की पढ़ाई की है. उन्होंने बराक ओबामा प्रशासन के दौरान जून 2016 से जुलाई 2017 तक नेशनल कैंपस लीडरशिप काउंसिल में पॉलिसी डायरेक्टर के रूप में काम किया. इसके बाद, उन्होंने बूज एलन हैमिल्टन में सीनियर कंसल्टेंट के रूप में कार्य किया. यह एक मैनेजमेंट और टेक्नोलॉजी कंसल्टिंग कंपनी है, जो अमेरिकी सरकारी एजेंसियों को अपनी सलाह सेवाएं देती है. वर्तमान में रिनी गवर्नमेंट कॉन्ट्रैक्टर के तौर पर थारोस की डायरेक्टर हैं. यह वॉशिंगटन डीसी में स्थित हैं.

रिनी संपत ने जुटाई अच्छी खासी रकम

संपत की चुनाव प्रचार सामग्री के मुताबिक, उनकी मातृभाषा तमिल है. एक वीडियो में वह अपने परिवार के बारे में बात करती दिख रही हैं. उन्होंने अपने दादा-दादी के धैर्य और अपने पिता के अमेरिका जाने के निर्णय को सार्वजनिक सेवा के प्रति सबसे बड़ी कमिटमेंट बताया है. संपत ने चुनाव अभियान में उतरने के बाद से 15000 डॉलर की रकम जुटाई है. यह जमीनी स्तर पर उनकी भागीदारी और सपोर्ट के बारे साफ कर रहा है.  

वाशिंगटन डीसी कहां है?

वाशिंगटन डीसी अमेरिकी की राजधानी है. यह एक इंडिपेंडेंट फेडेरल जिला है. इसका आधिकारिक नाम डिस्ट्रिक्ट ऑफ कोलंबिया है. यहां पर अमेरिकी राष्ट्रपति के आधिकारिक निवास और अमेरिकी संसद कैपिटल हिल है. वाशिंगटन डीसी पोटोमैक नदी के किनारे स्थित है. यह अमेरिका के 50 राज्यों में से किसी भी राज्य का हिस्सा नहीं है. यह वाशिंगटन राज्य से अलग है.

ये भी पढ़ें:- पूर्व अमेरिकी सैनिक बना भाड़े का हत्यारा, UAE के लिए किए ‘किल जॉब’, हर महीने करोड़ों की कमाई

ये भी पढ़ें:- ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

वाशिंगटन डीसी में मेयर चुनाव कैसे होते हैं?

वॉशिंगटन डीसी में डेमोक्रेट्स का दबदबा है और 1975 में चुनाव शुरू होने के बाद से शहर में कभी रिपब्लिकन पार्टी से कोई मेयर नहीं रहा है. इससे पहले, अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा नियुक्त आयुक्तों का एक बोर्ड वाशिंगटन डीसी के प्रशासन का जिम्मा संभालता था. अब यहां पर मेयर-काउंसिल प्रणाली लागू है, जिसमें मेयर जिले के मुख्य कार्यकारी के रूप में कार्य करता है. यही वाशिंगटन डीसी का मेयर डिस्ट्रिक्ट ऑफ कोलंबिया की कार्यकारी शाखा का प्रमुख भी होता है. 

डिस्ट्रिक्ट ऑफ कोलंबिया का प्रशासन जनता द्वारा चुने गए मेयर और 13 सदस्यीय जिला परिषद द्वारा किया जाता है. डीसी में होने वाले प्राइमरी चुनाव 16 जून को निर्धारित हैं, जबकि आम चुनाव तीन नवंबर को होंगे. मेयर पद की दौड़ में संपत के अलावा जेनीस लुईस जॉर्ज, केनियन मैकडफी, गैरी गुडवेदर, रॉबर्ट एल ग्रॉस और रोंडा हैमिल्टन शामिल हैं.

Previous article पाकिस्तान में पेट्रोल ₹80 सस्ता: जनता के गुस्से के आगे झुकी शहबाज सरकार, किसानों के लिए भी राहत
Next article अब रेगुलर चलेगी राजगीर-पटना स्पेशल ट्रेन, यात्रियों को मिलेगी राहत
Avatar Of Anant Narayan Shukla
अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में उनका मुख्य फोकस राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर है. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं. अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं. इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं. अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है. इसके साथ ही वह कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं. उत्तर प्रदेश की कालीन नगरी- भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं. तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel