[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Badi Khabar महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के पास आखिर कितनी थी संपत्ति ? यह बात आयी सामने

महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के पास आखिर कितनी थी संपत्ति ? यह बात आयी सामने

0
महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के पास आखिर कितनी थी संपत्ति ? यह बात आयी सामने

महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के बारे में लोग गूगल में तरह तरह की चीजें सर्च कर रहे हैं. सबसे ज्‍यादा लोग उनकी संपत्ति के बारे में जानना चाहते हैं. दरअसल, दुनिया की सबसे धनी महिलाओं में से एक मानी जाने वाली महारानी एलिजाबेथ द्वितीय की संपत्ति की जानकारी अब तक सामने नहीं आयी है. इसे गोपनीय रखा गया है. इसलिए उनकी अंतिम वसीयत और वसीयतनामा से यह खुलासा होगा कि स्कॉटलैंड में उनके निधन के बाद उनकी संपत्ति का बंटवारा कैसे किया जाएगा.

एक ब्रांड के रूप में ब्रिटिश राजशाही की संपत्ति का मूल्यांकन 2017 में एक मूल्यांकन कंपनी ब्रांड फाइनेंस द्वारा लगभग 88 अरब अमेरिकी डॉलर किया गया था, जिसमें ‘फोर्ब्स’ ने निवेश, कला, गहने और अचल संपत्ति के रूप में महारानी की व्यक्तिगत संपत्ति लगभग 50 करोड़ अमेरीकी डॉलर आंकी थी. ऐतिहासिक रूप से शाही परिवार के अन्य सदस्यों के साथ-साथ महारानी की वसीयत गोपनीय रखी गयी है. ‘द संडे टाइम्स रिच लिस्ट’ ने 2015 में दिवंगत महारानी की संपत्ति की गणना 34 करोड़ पाउंड की थी, जिसमें धन का प्रमुख स्रोत डची ऑफ लैंकेस्टर था. यह ब्रिटिश शासक की निजी संपत्ति है, जो विशुद्ध रूप से उन्हें आय का एक स्रोत उपलब्ध कराने के लिए है.

Also Read: Elizabeth ll: जब भारत आकर महारानी एलिजाबेथ ने कमल हासन से की मुलाकात, मरुधनायगम के सेट पर बिताया था समय
चार्ल्स तृतीय ब्रिटेन के नये महाराजा

73 वर्षीय पूर्व प्रिंस ऑफ वेल्स (चार्ल्स) को शनिवार को लंदन में आयोजित एक ऐतिहासिक समारोह में ब्रिटेन का नया महाराज घोषित किया गया. अब उन्हें किंग चार्ल्स तृतीय के रूप में जाना जायेगा. महाराजा बनने के बाद चार्ल्स तृतीय ने अपनी मां दिवंगत महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के पदचिह्नों पर चलने का संकल्प लिया.

बड़े बेटे विलियम नये प्रिंस ऑफ वेल्स, बने नौ हजार करोड़ के मालिक

प्रिंस चार्ल्स तृतीय के सिंहासन पर बैठने के साथ ही चार्ल्स के बड़े बेटे प्रिंस विलियम उनकी जगह प्रिंस ऑफ वेल्स और 25वें ड्यूक ऑफ कॉर्नवाल बन गये. इसके साथ प्रिंस विलियम को डच ऑफ कॉर्नवाल की संपत्ति विरासत में मिली, जिसमें इंग्लैंड और वेल्स में 20 काउंटियों की भूमि शामिल है, जो डेवोन से केंट तक और कारमार्टशायर से नॉटिंघमशायर तक फैली हुई है. द गार्जियन की रिपोर्ट के मुताबिक, प्रिंस विलियम की संपत्ति का शुद्ध मूल्य एक मार्च को एक बिलियन पाउंड (9,240 हजार करोड़) से अधिक था.

भाषा इनपुट के साथ

Previous article PM मोदी के जन्मदिन से शुरू होगा BJP सेवा पखवाड़ा दिवस,आज बोकारो आएंगे प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह
Next article Jharkhand News: NHM में दो वर्ष में पांच निदेशक बदल दिये गये, काम हो रहा प्रभावित
Avatar Of Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel