[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home World पाकिस्तान पर पोलियो अटैक, अबतक कुल 45 मामले आये सामने

पाकिस्तान पर पोलियो अटैक, अबतक कुल 45 मामले आये सामने

0
पाकिस्तान पर पोलियो अटैक, अबतक कुल 45 मामले आये सामने
Polio Cases In Pakistan

Polio Cases In Pakistan: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में पोलियो के दो नए मामले सामने आने के बाद पड़ोसी देश में इस साल पोलियो के मामलों की संख्या बढ़कर 45 हो गई है. जियो न्यूज के अनुसार नवीनतम मामले लक्की मरवात और डेरा इस्माइल खान प्रांतों में सामने आए हैं.

पाकिस्तान में जंगल पोलियो के पाये गए वायरस

पाकिस्तान में पोलियो वायरस के नये टाइम सामने आए हैं. राष्ट्रीय स्वास्थ्य संस्थान में पोलियो उन्मूलन के लिए क्षेत्रीय संदर्भ प्रयोगशाला ने पुष्टि की है कि ये मामले जंगली पोलियो वायरस टाइप 1 (डब्ल्यूपीवी1) के हैं. इन दोनों जिलों में इस वर्ष पोलियो का यह दूसरा मामला है, जहां पर्यावरणी नमूने की जांच में ‘डब्ल्यूपीवी1’ की पुष्टि हुई.

पाकिस्तान के 16 जिलों में पाए गए पेालियो के नमूने

पाकिस्तान ने सोमवार को 4.5 करोड़ बच्चों को इस घातक बीमारी से बचाने के लिए अपना तीसरा राष्ट्रव्यापी पोलियो टीकाकरण अभियान शुरू कर दिया है. पाकिस्तान के 16 जिलों से लिए गए नमूनों में पोलियो के वायरस पाए गए हैं.

पोलियो टीकाकरण टीम पर हमला

पिछले दिनों पाकिस्तान में पोलियो टीकाकरण करने वाली टीम पर हमला कर दिया गया था. हमला उत्तर-पश्चिमी प्रांत खैबर पख्तूनख्वा में किया गया था. हालांकि हमला करने वाले तीन आतंकवादियों को मार गिराया गया था. पहली घटना अफगानिस्तान की सीमा से लगे औरकजई कबायली जिले में हुई थी, जहां पोलियो टीकाकरण कर्मियों पर हमले में एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई. उत्तरी वजीरिस्तान की तहसील शेवा में हुई दूसरी घटना में आतंकवादियों ने ममेत कोट ‘डिस्पेंसरी’ में पोलियो टीकाकरण टीम को बंधक बना लिया था. पाकिस्तान में कबायली लोग अपने बच्चों को पोलियो का टीका दिए जाने के खिलाफ हैं और वे अपने दृष्टिकोण की पुष्टि के लिए शरिया का हवाला देते हैं तथा इसे गैर-इस्लामी बताते हैं.

Previous article चलते ट्रैक्टर से गिरा चालक, मौत
Next article Jamshedpur News : शहर में पुलिस और अर्द्ध सैनिक बलों ने किया फ्लैग मार्च
Avatar Of Arbindkumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel