[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home World PM Modi in Ukraine : रेल फोर्स वन ट्रेन से कीव पहुंचे पीएम मोदी, रूस-यूक्रेन युद्ध का निकालेंगे समाधान

PM Modi in Ukraine : रेल फोर्स वन ट्रेन से कीव पहुंचे पीएम मोदी, रूस-यूक्रेन युद्ध का निकालेंगे समाधान

0
PM Modi in Ukraine : रेल फोर्स वन ट्रेन से कीव पहुंचे पीएम मोदी, रूस-यूक्रेन युद्ध का निकालेंगे समाधान

PM Modi in Ukraine : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पोलैंड की अपनी दो दिवसीय यात्रा के बाद यूक्रेन की ऐतिहासिक यात्रा पर हैं. राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की के निमंत्रण पर यूक्रेन की यात्रा पर पहुंचे पीएम मोदी ने कहा है कि वह जारी संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान को लेकर यूक्रेनी नेता के साथ अपनी बात करेंगे. उनकी यूक्रेन की यात्रा मॉस्को की उनकी यात्रा के लगभग छह सप्ताह बाद हो रही है, जो अमेरिका और उसके कुछ पश्चिमी सहयोगियों को पसंद नहीं आई. साल 1991 में यूक्रेन के स्वतंत्र होने के बाद से यह किसी भारतीय प्रधानमंत्री की यूक्रेन की पहली यात्रा है जिसपर पूरी दुनिया की नजर बनी हुई है.

अपनी इस यात्रा को लेकर पीएम मोदी ने कहा कि मैं राष्ट्रपति जेलेंस्की के साथ द्विपक्षीय सहयोग को मजबूत करने और यूक्रेन संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान पर विचारों को साझा करने के लिए बातचीत को आगे बढ़ाने के मौके की प्रतीक्षा कर रहा हूं. उन्होंने कहा कि एक मित्र और साझेदार के रूप में, हम इस क्षेत्र में शीघ्र शांति और स्थिरता की वापसी की उम्मीद करते हैं. मोदी कड़ी सुरक्षा के बीच रेल फोर्स वन ट्रेन से यूक्रेन की राजधानी कीव पहुंचे हैं. इस यात्रा में उन्हें लगभग 10 घंटे लगे. यहां उन्होंने लगभग 200 भारतीयों से मुलाकात की.

Read Also : PM Modi Poland visit: ‘भारत शांति पर विश्वास करता है’, PM मोदी ने पोलैंड से दुनिया को दिया संदेश

भारत ने अभी तक यूक्रेन पर रूसी हमले की निंदा नहीं की

भारत ने अभी तक यूक्रेन पर रूसी हमले की निंदा नहीं की है. वह वार्ता और कूटनीति के माध्यम से संघर्ष के समाधान का आह्वान कर रहा है. इस युद्ध को मास्को एक विशेष सैन्य अभियान के तौर पर देखता है जबकि अमेरिका रूस के साथ भारत के संबंधों पर चिंता जता चुका है, खासकर ऐसे समय में जब वाशिंगटन बढ़ते चीन के प्रभाव के बीच नई दिल्ली के साथ संबंधों को मजबूत करने का प्रयास कर रहा है. नई दिल्ली अपने पुराने मित्र रूस के साथ संबंध बरकरार रखना चाहती है और पश्चिम के साथ अपने संबंधों को मजबूत बनाना चाहती है.
(इनपुट पीटीआई)

https://www.youtube.com/watch?v=iFHDdyoc2yU
Previous article Pitru Paksha: गया में इ पिंडदान का पैकेज लॉन्च, 23 हजार में मिलेगी ये सारी सुविधाएं
Next article Bihar News: पटना में हैं तो झपटमारों से रहिए सतर्क, राह चलते लोगों से इस तरह चेन-मोबाइल छीन रहे बदमाश…
Avatar Of Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel