[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home World Video : पीएम मोदी को प्लेन तक खुद छोड़ने पहुंचे फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों, देखें 11 फरवरी को क्या-क्या हुआ

Video : पीएम मोदी को प्लेन तक खुद छोड़ने पहुंचे फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों, देखें 11 फरवरी को क्या-क्या हुआ

0
Video : पीएम मोदी को प्लेन तक खुद छोड़ने पहुंचे फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों, देखें 11 फरवरी को क्या-क्या हुआ
पीएम मोदी (बाएं) राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों (दाएं)

Video : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को पेरिस में एआई एक्शन शिखर सम्मेलन में भाग लिया. 11 फरवरी को पीएम मोदी ने फ्रांस में क्या-क्या किया? इस संबंध में उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर जानकारी दी. सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर प्रधानमंत्री ने बुधवार को एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा- पेरिस में आयोजित कार्यक्रमों के मुख्य अंश देखें. इनमें एआई एक्शन समिट, भारत-फ्रांस सीईओ फोरम और विभिन्न बैठकें शामिल हैं. वीडियो में नजर आ रहा है कि फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों पीएम मोदी को प्लेन तक खुद छोड़ने पहुंचे हैं. मोदी अब अमेरिका के दौरे पर रहेंगे. आप भी देखें वीडियो

अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस से मुलाकात

पीएम मोदी ने अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के परिवार के साथ मुलाकात की. इसकी तस्वीर उन्होंने ‘एक्स’ पर पोस्ट कीं. उन्होंने लिखा, “अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और उनके परिवार के साथ एक शानदार मुलाकात हुई. हमने विभिन्न विषयों पर बहुत अच्छी बातचीत की. उनके बेटे विवेक के जन्मदिन के जश्न में शामिल होकर बहुत खुशी हुई.” इससे पहले, प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) की ओर से शेयर किए गए एक वीडियो में मोदी पेरिस में वेंस के साथ द्विपक्षीय वार्ता करते नजर आ रहे हैं.

‘एआई एक्शन समिट’ की अध्यक्षता मोदी और मैक्रों ने की

विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने कहा कि पेरिस में आयोजित ‘एआई एक्शन समिट’ ने ‘‘भारत-फ्रांस के बीच बढ़ती रणनीतिक साझेदारी’’ में एक और पहलू जोड़ दिया है. इस कार्यक्रम के पूरे सेशन की अध्यक्षता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने की. विदेश सचिव ने कहा कि अंतरिक्ष, रक्षा, परमाणु और खास टेक्नोलॉजी जैसे कई क्षेत्रों में सहयोग के भारत-फ्रांस के ट्रैक रिकॉर्ड को ध्यान में रखते हुए, यह स्वाभाविक है कि हम एआई क्षेत्र में भी सहयोग करें.

ये भी पढ़ें : PM Modi France Visit Video : फ्रांस में जोरदार ठंड के बीच पीएम मोदी का गर्मजोशी से स्वागत, देखें वीडियो

टेक्नोलॉजी आने से नौकरियां खत्म नहीं होतीं: प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री मेदी मोदी ने एआई आने से नौकरियां जाने की आशंकाएं खारिज की. उन्होंने कहा कि टेक्नोलॉजी के कारण नौकरियां खत्म नहीं होती, बल्कि इनकी प्रकृति बदलती है और नई तरह की नौकरियां पैदा होती हैं.

Previous article बिहार के इस CISF जवान को राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित, गोली लगने के बाद भी दो आतंकियों को किया था ढेर
Next article बिहार के डीएसपी गए जेल, महिला का यौन शोषण करके अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल और दुष्कर्म करने का आरोप
Avatar Of Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel