[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home World PM Modi On Terrorist Attack: अमेरिका में हुए आतंकवादी हमले की पीएम मोदी ने की कड़ी निंदा, कहा- ‘कायरतापूर्ण हमला’

PM Modi On Terrorist Attack: अमेरिका में हुए आतंकवादी हमले की पीएम मोदी ने की कड़ी निंदा, कहा- ‘कायरतापूर्ण हमला’

0
PM Modi On Terrorist Attack: अमेरिका में हुए आतंकवादी हमले की पीएम मोदी ने की कड़ी निंदा, कहा- ‘कायरतापूर्ण हमला’
PM Modi

PM Modi On Terrorist Attack: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को अमेरिका के न्यू ऑरलियंस में हुए आतंकवादी हमले को कायरतापूर्ण आतंकवादी हमला करार देते हुए इसकी कड़ी निंदा की है. साथ ही पीएम मोदी ने मृतकों के प्रति संवेदना जताई है. इस हमले में 15 लोगों की मौत हो गई है. जबकि, 35 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं. बता दें बुधवार को न्यू ऑरलियंस में इस्लामिक स्टेट से प्रेरित एक चालक ने नए साल का जश्न मना रही भीड़ पर ट्रक चढ़ा दिया. जिस ट्रक से आरोपी ने हमला किया था उसपर इस्लामिक स्टेट का झंडा लगा था. घटना के बाद पुलिस ने आरोपी को भी ढेर कर दिया.

पीएम मोदी ने जताया दुख, घटना की निंदा की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस घटना पर गहरा दुख जताया है. उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट करते हुए हुए लिखा की ‘‘हम न्यू ऑरलियंस में कायरतापूर्ण आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा करते हैं. हमारी प्रार्थनाएं पीड़ितों और उनके परिवार के साथ हैं. कामना है कि उन्हें इस त्रासदी से पार पाने की शक्ति मिले.’’ अमेरिका के न्यू ऑरलियंस में इस्लामिक स्टेट से प्रभावित एक ड्राइवर ने नए साल का जश्न मना रहे लोगों की भीड़ पर ट्रक चढ़ा दी. आरोपी के पिकअप ट्रक पर इस्लामिक स्टेट का झंडा लगा था. वह पुलिस की नाकाबंदी से बचकर निकलने की कोशिश कर रहा था. इसी दौरान उसने जश्न मना रहे लोगों को टक्कर मार दी. बाद में पुलिस ने उसे मार गिराया.

मातम में बदल गया जश्न

घटना को लेकर पुलिस ने बताया कि सारा वाक्या सुबह के करीब 3 बजे हुआ था. बॉर्बन स्ट्रीट के पास लोग जमा होकर नये साल का जश्न मना रहे थे. इसी बीच एक सफेद रंग की फोर्ड इलेक्ट्रिक पिकअप को भीड़ में घुसा दिया. हादसे में 15 लोगों की मौत हो गई. कई लोग जख्मी भी हुए हैं.

Previous article स्कूलों की रसोइया के लिए जिला स्तरीय पाक कला प्रतियोगिता
Next article असिस्टेंट प्राेफेसर की बहाली प्रक्रिया फिर पहुुंची हाइकाेर्ट
Avatar Of Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel