[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home World सेशेल्स से पीएम मोदी का संदेश: हिंद महासागर में सुरक्षा के साथ आर्थिक प्रगति भी जरूरी

सेशेल्स से पीएम मोदी का संदेश: हिंद महासागर में सुरक्षा के साथ आर्थिक प्रगति भी जरूरी

0
सेशेल्स से पीएम मोदी का संदेश: हिंद महासागर में सुरक्षा के साथ आर्थिक प्रगति भी जरूरी
सेशेल्स के राष्ट्रपति के साथ संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मोदी, फोटो पीटीआई

PM Modi Seychelles Visit: प्रधानमंत्री मोदी को सेशेल्स के सर्वोच्च सम्मानों में से एक ‘गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ (Guardian of the Blue Horizon) से नवाजा गया. इस ऐतिहासिक पल पर आभार जताते हुए पीएम मोदी ने कहा, यह सम्मान मिलना मेरे और भारत के 1.4 अरब लोगों के लिए बेहद गर्व की बात है. मैं इस सम्मान को उन सभी देशों को समर्पित करता हूं जो जलवायु परिवर्तन की मार झेल रहे हैं और पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध हैं.

दोस्ती के 50 साल: भरोसे से जन-कल्याण का सफर

पीएम मोदी ने कहा- उनकी यात्रा बेहद खास वक्त पर हो रही है, क्योंकि सेशेल्स अपनी आजादी के 50 साल पूरे कर रहा है, वहीं भारत और सेशेल्स के बीच राजनयिक संबंधों की भी यह 50वीं वर्षगांठ है. पीएम मोदी ने कहा कि इन पांच दशकों में दोनों देशों ने दोस्ती को अटूट भरोसे में और सहयोग को जन-कल्याण में बदला है. सदियों से हिंद महासागर ने दोनों देशों के व्यापार, संस्कृति और मानवीय रिश्तों को सींचा है.

अब सेशेल्स में भी चलेगा भारत का UPI, कनेक्टिविटी पर जोर

तकनीकी क्रांति के क्षेत्र में भारत ने सेशेल्स के साथ एक बड़ा करार किया है. पीएम मोदी ने एलान किया कि अब सेशेल्स में भी भारत का डिजिटल पेमेंट सिस्टम UPI लागू होगा, जिसके लिए दोनों देशों के बीच एक महत्वपूर्ण सहमति पत्र (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए हैं. इसके अलावा दोनों देशों के बीच कनेक्टिविटी बढ़ाने पर भी विशेष चर्चा हुई, जिससे पूर्वी अफ्रीका और हिंद महासागर क्षेत्र के साथ व्यापारिक संबंधों को नई ताकत मिलेगी.

भारत के सहयोग से खुला वोकेशनल सेंटर, सेशेल्स के राष्ट्रपति ने जताया आभार

प्रेस वार्ता के दौरान सेशेल्स के राष्ट्रपति डॉ पैट्रिक हर्मिनी ने भारत को एक सच्चा और संकट का साथी बताया. उन्होंने भारत की मदद से बने प्रोफेशनल और टेक्निकल एजुकेशन सेंटर के उद्घाटन को एक ऐतिहासिक मील का पत्थर बताया. राष्ट्रपति हर्मिनी ने कहा, यह प्रोजेक्ट हमारे युवाओं को वर्ल्ड-क्लास वोकेशनल ट्रेनिंग देगा. इस क्रांतिकारी मदद के लिए हम पीएम मोदी और भारत के आभारी हैं. राष्ट्रपति हर्मिनी ने कहा कि आज हुए इन समझौतों से विदेश सेवा, स्वास्थ्य, अंतरिक्ष और सुरक्षा जैसे क्षेत्रों में सहयोग का एक नया अध्याय शुरू होगा. इस उच्च-स्तरीय बातचीत ने भारत-सेशेल्स की रणनीतिक और द्विपक्षीय यात्रा को एक नई ऊंचाई पर पहुंचा दिया है.

इन क्षेत्रों में सहयोग के लिए हुए बड़े समझौते

डिजिटल बैंकिंग और UPI
स्वास्थ्य (सेशेल्स के नए नेशनल हॉस्पिटल का निर्माण)
क्लीन एनर्जी (3 सोलर वॉटर पंपिंग सिस्टम का उद्घाटन)
समुद्री सुरक्षा, अंतरिक्ष अन्वेषण, कृषि और प्रत्यर्पण संधि

ये भी पढ़ें: दुनिया का सबसे बुजुर्ग जीव: मिलिए 194 साल के जोनाथन से, पीएम मोदी ने उसी ब्रीड के कछुए से की मुलाकात

पीएम मोदी को मिला सेशेल्स का सर्वोच्च सम्मान, किसी भी देश द्वारा दिया गया यह 34वां वैश्विक पुरस्कार

Previous article कल्याणपुर के माता सती स्थान का होगा कायाकल्प, सरकार ने दी 379.99 लाख रुपये की स्वीकृति
Next article किशनगंज की 125 पंचायतों में बना विकास का महापर्व, DM ने कहा- जनभागीदारी से बदलेगा गांवों का भविष्य
Avatar Of Arbindkumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel