[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home World सेशेल्स में पीएम मोदी का भव्य स्वागत, राष्ट्रपति हर्मिनी के साथ पहुंचे बॉटनिकल गार्डन

सेशेल्स में पीएम मोदी का भव्य स्वागत, राष्ट्रपति हर्मिनी के साथ पहुंचे बॉटनिकल गार्डन

0
सेशेल्स में पीएम मोदी का भव्य स्वागत, राष्ट्रपति हर्मिनी के साथ पहुंचे बॉटनिकल गार्डन
सेशेल्स में पीएम मोदी से मिलने के लिए लोगों में लगी होड़, फोटो पीटीआई

PM Modi Seychelles Visit: सेशेल्स अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हर्मिनी और एक उच्च-स्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने मोदी का स्वागत किया. प्रधानमंत्री को औपचारिक गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया.

भारतीय समुदाय ने प्रधानमंत्री मोदी का भव्य स्वागत किया

सेशेल्स पहुंचने पर मोदी का स्वागत नृत्य संगीत से किया गया, जिनमें से एक समूह ने कच्छ का नृत्य पेश किया. मोदी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, शानदार सांस्कृतिक जुड़ाव! उन्होंने कहा, सेशेल्स में हवाई अड्डे पर हुए स्वागत में कच्छ का नृत्य भी शामिल था। भारत के अलग-अलग हिस्सों की संस्कृति को हमारे प्रवासी समुदाय ने जिस तरह से संजोकर रखा है, वह तारीफ के काबिल है.

राष्ट्रपति डॉ पैट्रिक हर्मिनी के साथ एक ही गाड़ी में बॉटनिकल गार्डन पहुंचे

सेशेल्स पहुंचने के बाद पीएम मोदी, राष्ट्रपति डॉ पैट्रिक हर्मिनी के साथ एक ही गाड़ी में सवार होकर नेशनल बॉटनिकल गार्डन गए. पीएम मोदी ने सेशेल्स के बॉटनिकल गार्डन में एक पौधा भी लगाया. उसके बाद गार्डन में घुमने के दौरान राष्ट्रपति के साथ नारियाल का पानी पिया. प्रधानमंत्री मोदी गार्डन में विशालकाय अल्डाब्रा कछुओं को खाना खिलाते नजर आए.

सेशेल्स के राष्ट्रपति के निमंत्रण पर सेशेल्स पहुंचे हैं पीएम मोदी

सेशेल्स के राष्ट्रपति डॉ पैट्रिक हर्मिनी के निमंत्रण पर, प्रधानमंत्री मोदी 27-29 जून 2026 तक सेशेल्स की राजकीय यात्रा पर हैं. वे गेस्ट ऑफ ऑनर के तौर पर सेशेल्स के राष्ट्रीय दिवस के स्वर्ण जयंती समारोह में शामिल होंगे.

नेशनल असेंबली को भी संबोधित करेंगे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री मोदी सेशेल्स की संसद नेशनल असेंबली को भी संबोधित करेंगे. इसके अलावा भारतीय समुदाय के सदस्यों से बातचीत करेंगे.

ये भी पढ़ें: ‘पहला अमेरिकी राष्ट्रपति जिसे भारत में यह सम्मान मिला’, खुश होकर बोले डोनाल्ड ट्रंप, आखिर ऐसा क्या मिल गया?

Previous article बेगूसराय में ‘प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान’ का भव्य आयोजन, 300 से अधिक मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित
Next article पैरेंटिंग टिप्स: रील्स और गेम्स के आदी हो गए हैं बच्चे? स्क्रीन टाइम कम कराने के लिए अपनाएं ये फॉर्मूला
Avatar Of Arbindkumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel