PM Modi Seychelles Highest Honour: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को यह पुरस्कार पर्यावरण संरक्षण और टिकाऊ विकास के क्षेत्र में नेतृत्व के लिए दिया गया. सेशेल्स के सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित होने के बाद पीएम मोदी ने कहा- मैं ‘गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ सम्मान उन देशों को समर्पित करता हूं, जो जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों का सामना कर रहे हैं.
वैश्विक सम्मानों की कड़ी में एक और सम्मान
यह पुरस्कार टिकाऊ विकास के लिए पीएम मोदी के लंबे समय से जारी प्रयासों और उनकी ‘ग्रीन विन’ (पर्यावरण-अनुकूल सोच) को मान्यता देता है. जलवायु परिवर्तन से निपटने, टिकाऊ विकास और ग्रीन ग्रोथ (पर्यावरण-अनुकूल विकास) पर पीएम मोदी के काम को सराहने वाले वैश्विक सम्मानों की कड़ी में यह एक और सम्मान है. इससे ठीक पहले, मई 2026 में, खाद्य और कृषि संगठन (FAO) ने उन्हें खाद्य सुरक्षा को मजबूत करने, कृषि में बदलाव लाने और टिकाऊ खेती को बढ़ावा देने के लिए ‘एग्रीकोला मेडल’ से सम्मानित किया था.
Prime Minister Narendra Modi has been conferred the 'Guardian of the Blue Horizon', Seychelles' highest distinction for leadership in environmental conservation and sustainable development.
— ANI (@ANI) June 28, 2026
The award acknowledges PM Modi's long-standing push for sustainable growth and his green… pic.twitter.com/mgqCkmT8oD
संयुक्त राष्ट्र ने 2018 में पीएम मोदी को ‘चैंपियंस ऑफ द अर्थ’ पुरस्कार से किया था सम्मानित
इससे पहले 2018 में पीएम मोदी को टिकाऊ आर्थिक विकास, वैश्विक सहयोग और समावेशी विकास को आगे बढ़ाने के लिए ‘सियोल शांति पुरस्कार’ मिला था. 2018 में ही, संयुक्त राष्ट्र ने उन्हें प्रतिष्ठित ‘चैंपियंस ऑफ द अर्थ’ पुरस्कार से सम्मानित किया था.
ये भी पढ़ें: दुनिया का सबसे बुजुर्ग जीव: मिलिए 194 साल के जोनाथन से, पीएम मोदी ने उसी ब्रीड के कछुए से की मुलाकात
