[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home World PM Modi Kuwait Visit : कुवैत में पीएम मोदी को दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर

PM Modi Kuwait Visit : कुवैत में पीएम मोदी को दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर

0
PM Modi Kuwait Visit : कुवैत में पीएम मोदी को दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर
कुवैत में पीएम मोदी गार्ड ऑफ ऑनर से सम्मानित

PM Modi Kuwait Visit : प्रधानमंत्री मोदी के कुवैत दौरे का आज दूसरा दिन है. पीएम मोदी को कुवैत के बयान पैलेस में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. इस अवसर पर कुवैत के अमीर शेख मेशल अल-अहमद अल-जबर अल सबाह भी मौजूद थे. मोदी ने रविवार को कुवैत के अमीर शेख मेशल अल-अहमद अल-जबर अल सबाह के साथ बैठक भी की. अब कुवैत के प्रधानमंत्री के साथ डेलिगेशन लेवल की बातचीत की तैयारी चल रही है.

https://www.youtube.com/watch?v=xDGmdwfxkh8

शनिवार को विदेश मंत्रालय ने कहा कि बातचीत के दौरान, पीएम मोदी कुवैत के नेतृत्व के साथ दोनों देशों के संबंधों को लेकर बात करेंगे, जैसे ट्रेड, इन्वेस्टमेंट, एनर्जी को लेकर बातचीत हो सकती है. दोनों देशों के संबंध और कैसे बेहतर हों, इसपर भी बात होगी. कुवैत भारत के टॉप ट्रेड पार्टनर में से एक है. 2023-24 में भारत और कुवैत के बीच करीब 10.47 बिलियन डॉलर का व्यापार हुआ.

Read Also : PM Modi Kuwait Visit: कुवैत में है भारतीयों का दबदबा, इस देश की करेंसी है सबसे मजबूत

कुवैत के पहले दिन के दौरे में क्या किया पीएम मोदी ने?

  1. पीएम मोदी भारत से करीब 10 बजे कुवैत के लिए रवाना हुए.
  2. प्रधानमंत्री मोदी दो दिवसीय यात्रा पर कुवैत करीब 2 बजकर 30 मिनट पर पहुंचे. उनका कुवैत में गर्मजोशी से स्वागत किया गया.
  3. प्रधानमंत्री ने करीब 7 बजकर 15 मिनट में प्रवासी भारतीय समुदाय को संबोधित किया. मोदी शहर के शेख साद अल अब्दुल्ला इंडोर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित स्पेशल इवेंट ‘हला मोदी’ में प्रवासी भारतीय समुदाय को संबोधित करते नजर आए.

Read Also : PM Modi Kuwait Visit: कौन हैं 101 साल के मंगल हांडा, जिससे पीएम मोदी ने की मुलाकात

पीएम मोदी इन खास वजह से भी कुवैत में चर्चा में आए

  1. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कुवैत के दो नागरिकों से मुलाकात की. इन्होंने भारत के दो महत्वपूर्ण ग्रंथ महाभारत और रामायण का अरबी में अनुवाद किया. इतना ही नहीं इनका प्रकाशन भी किया.
  2. प्रधानमंत्री मोदी शनिवार को जाबेर अल-अहमद अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में 26वें ‘अरेबियन गल्फ कप’ के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए.
  3. प्रधानमंत्री ने शनिवार को कुवैत में एक श्रमिक शिविर का दौरा किया. भारतीय श्रमिकों से मुलाकात की.
Previous article 13 चौके और 20 छक्के, ‘धोनी के चहेते’ खिलाड़ी ने मचाया धमाल, सबसे तेज दोहरा शतक जड़ बना डाला विश्व रिकॉर्ड, Video
Next article Free Fire MAX Redeem Codes Today: फ्री में उठाएं रिवॉर्ड्स का मजा, बस रिडीम करने होंगे ये कोड्स
Avatar Of Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel