[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home World पीएम मोदी का इजराइल दौरा: व्यापार से सुरक्षा तक बढ़ा सहयोग, आतंकवाद को कड़ा संदेश

पीएम मोदी का इजराइल दौरा: व्यापार से सुरक्षा तक बढ़ा सहयोग, आतंकवाद को कड़ा संदेश

0
पीएम मोदी का इजराइल दौरा: व्यापार से सुरक्षा तक बढ़ा सहयोग, आतंकवाद को कड़ा संदेश
पीएम मोदी का इजराइल दौरा, फोटो सोशल मीडिया

PM Modi Israel Visit: पीएम मोदी के दौरे के दूसरे दिन भारत और इजराइल ने अपने द्विपक्षीय संबंधों को नई ऊंचाई दी. प्रधानमंत्री मोदी और पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने वार्ता के बाद व्यापार, कृषि, ऊर्जा, साइबरस्पेस और डिजिटल भुगतान के क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के लिए कई समझौतों पर हस्ताक्षर किए. दोनों देशों ने मुक्त व्यापार समझौते को जल्द ही अंतिम रूप देने पर भी सहमति जताई है. इजराइल का दौरा कर रहे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गाजा शांति पहल का जोरदार समर्थन किया है, उन्होंने कहा कि मानवता को कभी संघर्ष का शिकार नहीं बनना चाहिए.

टेक्नोलॉजी, सुरक्षा और व्यापार में सहयोग

विदेश मंत्रालय (MEA) के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बताया कि भारत और इजराइल ने अपने द्विपक्षीय रिश्तों को मजबूत और व्यापक बनाने की दिशा में अहम कदम उठाया है. गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के बीच लंबी बातचीत हुई, जिसमें दोनों देशों के पूरे द्विपक्षीय सहयोग पर चर्चा की. बातचीत में टेक्नोलॉजी और इनोवेशन, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), जरूरी मिनरल्स, रक्षा और सुरक्षा, व्यापार और अर्थव्यवस्था, लेबर मोबिलिटी, शिक्षा, ब्लू इकोनॉमी, कृषि और स्वास्थ्य जैसे कई क्षेत्रों को शामिल किया गया. इसके अलावा, रीजनल और ग्लोबल हितों के मुद्दों पर भी विचार-विमर्श हुआ. विदेश मंत्रालय ने कहा कि दोनों नेताओं ने शांति, इनोवेशन और खुशहाली के लिए भारत-इजराइल संबंधों को विशेष रणनीतिक साझेदारी के रूप में आगे बढ़ाने का ऐलान किया है. टेक्नोलॉजी, साइंस, व्यापार, वित्त, AI, कृषि, ब्लू इकोनॉमी, लेबर मोबिलिटी, शिक्षा और संस्कृति जैसे क्षेत्रों में कई अहम नतीजों को भी अंतिम रूप दिया गया.

आतंकवाद को भारत इजराइल का साफ संदेश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत-इजराइल संबंधों को नई दिशा देने के लिए कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI), क्वांटम तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों के क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने की घोषणा की है. पीएम मोदी ने कहा “मुझे खुशी है कि इजराइल में यूपीआई के उपयोग के लिए एक समझौता हो गया है.” प्रधानमंत्री मोदी ने आतंकवाद के खतरे का जिक्र करते हुए कहा कि भारत और इजराइल इस खतरे का एकजुट होकर मुकाबला करेंगे. उन्होंने स्पष्ट किया “भारत और इजराइल इस बात को लेकर पूरी तरह स्पष्ट हैं कि दुनिया में आतंकवाद के लिए कोई जगह नहीं है. किसी भी रूप में, किसी भी अभिव्यक्ति में, आतंकवाद को स्वीकार नहीं किया जा सकता है. हम आतंकवाद और उसके समर्थकों का विरोध करने में कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहे हैं, और ऐसा करना जारी रखेंगे.” दोनों नेताओं ने भारत-पश्चिम एशिया-यूरोप आर्थिक गलियारे (IMEC) और भारत-इजराइल-यूएई-अमेरिका (I2U2) ढांचे के तहत सहयोग पर भी चर्चा की.

गाजा शांति पहल का भारत ने किया समर्थन

भारत और इजराइल ने प्रौद्योगिकी हस्तांतरण के ढांचे के तहत सैन्य उपकरणों के संयुक्त विकास और उत्पादन में सहयोग बढ़ाने का संकल्प लिया, जिससे उनकी पहले से ही मजबूत रक्षा साझेदारी और मजबूत हुई. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मीडिया बयान में कहा कि भारत का सुरक्षा हित पश्चिम एशिया में शांति और स्थिरता से जुड़ा है. उन्होंने कहा “भारत का रुख स्पष्ट है- मानवता को कभी भी संघर्ष का शिकार नहीं बनना चाहिए. गाजा शांति योजना के माध्यम से शांति का मार्ग प्रशस्त हुआ है. भारत ने इन प्रयासों का पूर्ण समर्थन किया है.” पीएम मोदी ने यह भी कहा कि भविष्य में भारत सभी देशों के साथ संवाद और सहयोग जारी रखेगा, ताकि क्षेत्रीय शांति, स्थिरता और सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके.

9 साल बाद पीएम मोदी का दूसरा इजराइल दौरा

प्रधानमंत्री मोदी बुधवार को दो दिवसीय दौरे पर इजराइल पहुंचे. नौ वर्षों में यह उनका इजराइल का दूसरा दौरा है. अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत और इजराइल का यह एक साझा मत है कि दुनिया में आतंकवाद के लिए कोई जगह नहीं है और दोनों पक्ष आतंकवाद तथा उसके समर्थकों का मुकाबला करने में कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं. उन्होंने कहा “हमारा रिश्ता गहरे विश्वास, साझा लोकतांत्रिक मूल्यों और मानवीय संवेदनशीलता की मजबूत नींव पर टिका है. हमारा बंधन समय की हर कसौटी पर खरा उतरा है.” उन्होंने कहा, “आज हमने अपनी समय की कसौटी पर खरी साझेदारी को ‘विशेष रणनीतिक साझेदारी’ का दर्जा देने का ऐतिहासिक फैसला किया है.” (इनपुट भाषा)

Also Read: भारत-इजराइल के बीच जल्द फ्री ट्रेड डील, कई अहम समझौतों पर लगी मुहर

Previous article बरारी के बड़ी कजड़ा मुर्गा फार्म में 2000 मुर्गा मरने से सनसनी
Next article भाकपा कार्यकर्ताओं ने दस सूत्री मांगों को लेकर दिया धरना
Avatar Of Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel