[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home World गाजा पीस प्लान को भारत का समर्थन, इजरायली संसद में बोले पीएम मोदी

गाजा पीस प्लान को भारत का समर्थन, इजरायली संसद में बोले पीएम मोदी

0
गाजा पीस प्लान को भारत का समर्थन, इजरायली संसद में बोले पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, नेसेट अध्यक्ष अमीर ओहाना के साथ

PM Modi Israel Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को अपने इजराइल दौरे के पहले दिन इजराइल की संसद नेसेट पहुंचे, जहां उनका भव्य स्वागत किया गया. इजराइली पार्लियामेंट को संबोधित करते हुए, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, मेरा जन्म उसी दिन हुआ था जिस दिन भारत ने इजराइल को ऑफिशियली मान्यता दी थी, 17 सितंबर, 1950. मैं भारत के लोगों की तरफ से हर उस जान और हर उस परिवार के लिए गहरी संवेदनाएं रखता हूं जिनकी दुनिया 7 अक्टूबर को हमास के बेरहम आतंकवादी हमले में तबाह हो गई. हम आपका दर्द समझते हैं, हम आपके दुख में शामिल हैं. भारत इस समय और आगे भी पूरे भरोसे के साथ इजराइल के साथ मजबूती से खड़ा है.

भारत ने लंबे समय तक आतंकवाद का दर्द सहा : पीएम मोदी

कोई भी वजह आम लोगों की हत्या को सही नहीं ठहरा सकती. कोई भी चीज आतंकवाद को सही नहीं ठहरा सकती. भारत ने भी लंबे समय तक आतंकवाद का दर्द सहा है. हमें 26/11 के मुंबई हमले और उसमें मारे गए बेगुनाह लोगों की जान याद है, जिसमें इजराइली नागरिक भी शामिल थे. आपकी तरह हमारी भी आतंकवाद के लिए जीरो टॉलरेंस की पॉलिसी है, जिसमें कोई डबल स्टैंडर्ड नहीं है.

पीएम मोदी बोले- आतंकवाद शांति के लिए खतरा

आतंकवाद का मकसद समाज को अस्थिर करना, विकास को रोकना और भरोसा खत्म करना है. आतंकवाद का मुकाबला करने के लिए दुनिया भर में कार्रवाई करने की जरूरत है. क्योंकि आतंक शांति के लिए खतरा है. इसीलिए भारत उन सभी कोशिशों का समर्थन करता है जो शांति और स्थिरता लाने में मदद करती हैं. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि भारत गाजा शांति पहल का दृढ़ समर्थन करता है. हम शांति के पैरोकार हैं और क्षेत्र में न्यायपूर्ण, स्थायी समाधान और संवाद के लिए विश्व समुदाय के साथ खड़े हैं.

स्पीकर आमिर ओहाना ने कहा- ‘आपका स्वागत है पीएम मोदी’

इससे पहले सेनेट पहुंचने पर स्पीकर आमिर ओहाना ने पीएम मोदी का स्वागत किया. उन्होंने कहा ‘पीएम मोदी का स्वागत है.’ आज नेसेट के स्पीकर के तौर पर उनके लिए बहुत खुशी की बात है कि वो पीएम मोदी का स्वागत कर रहे हैं, क्योंकि वे भारत के पहले प्रधानमंत्री हैं जो नेसेट को संबोधित करके इतिहास रचने वाले हैं. स्पीकर आमिर ओहाना ने हिंदी में कहा “पीएम नरेंद्र मोदी नेसेट में आपका स्वागत है.”

संसद में खड़े होकर तालियों के बीच हुआ पीएम मोदी का वेलकम

इससे पहले जेरूसलम की सड़के से सदन तक मोदी… मोदी के नारों के बीच पीएम नरेंद्र मोदी का इजराइल की संसद नेसेट में सांसदों ने खड़े होकर तालियों के साथ स्वागत किया.

दो दिवसीय इजराइल यात्रा पर पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बुधवार को दो दिवसीय दौरे पर बुधवार (25 फरवरी) को इजराइल पहुंचे.इजराइल पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया. इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और उनकी पत्नी सारा ने बेन गुरियन हवाई अड्डे पर पीएम मोदी की अगवानी की. पीएम मोदी की नौ वर्षों में इजराइल की यह दूसरी यात्रा है. इससे पहले जुलाई 2017 में उन्होंने इजराइल की यात्रा की थी.

‘इजराइल में आपका स्वागत है’- बोले नेतन्याहू

एयरपोर्ट पर इजराइल के प्रधानमंत्री ने बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा “इजराइल में आपका स्वागत करना हमारे लिए बहुत सम्मान की बात है, प्रधानमंत्री मोदी.” नेतन्याहू ने प्रधानमंत्री मोदी का गर्मजोशी से गले लगाकर अभिवादन किया. इसके बाद तेल अवीव से 20 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में स्थित हवाई अड्डे पर पीएम मोदी का औपचारिक स्वागत किया गया.

Also Read: इजरायल पहुंचे पीएम मोदी, नेतन्याहू ने लगाया गले, देखें स्वागत की तस्वीरें

Previous article शादी की नीयत से नाबालिग का अपहरण, थाने में शिकायत
Next article सड़क दुर्घटना में परीक्षार्थी घायल
Avatar Of Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel