[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home World PM Modi Address Parliament Of Namibia: पीएम मोदी ने नामीबिया की संसद को किया संबोधित, कहा- जिनके पास कुछ नहीं, उनके पास संविधान की गारंटी

PM Modi Address Parliament Of Namibia: पीएम मोदी ने नामीबिया की संसद को किया संबोधित, कहा- जिनके पास कुछ नहीं, उनके पास संविधान की गारंटी

0
PM Modi Address Parliament Of Namibia: पीएम मोदी ने नामीबिया की संसद को किया संबोधित, कहा- जिनके पास कुछ नहीं, उनके पास संविधान की गारंटी
PM Address Parliament Of Namibia

PM Modi Address Parliament Of Namibia: नामीबिया की संसद को संबोधित करते हुए, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “लोकतंत्र के मंदिर, इस गरिमामय सदन को संबोधित करना मेरे लिए अत्यंत सौभाग्य की बात है. मुझे सम्मान देने के लिए मैं आपका आभार व्यक्त करता हूं. मैं लोकतंत्र की जननी के प्रतिनिधि के रूप में आपके समक्ष उपस्थित हूं और मैं अपने साथ भारत के 1.4 अरब लोगों की हार्दिक शुभकामनाएं लेकर आया हूं.”

जिनके पास कुछ, उनके पास संविधान की गारंटी : मोदी

संसद को संबोधित करते हुए, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “कुछ महीने पहले, आपने एक ऐतिहासिक क्षण का जश्न मनाया. नामीबिया ने अपनी पहली महिला राष्ट्रपति चुनी. हम आपके गौरव और खुशी को समझते हैं. क्योंकि भारत में भी हम गर्व से मैडम प्रेसिडेंट कहते हैं. यह भारत के संविधान की शक्ति है कि एक गरीब आदिवासी परिवार की बेटी दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र की राष्ट्रपति है. यह संविधान की शक्ति ही है जिसने मुझ जैसे गरीब परिवार में जन्मे व्यक्ति को तीन बार प्रधानमंत्री बनने का अवसर दिया. जिनके पास कुछ नहीं है, उनके पास संविधान की गारंटी है.”

भारत के लोग मुक्ति संग्राम के दौरान आपके साथ गर्व से खड़े रहे : पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “भारत के लोग आपके मुक्ति संग्राम के दौरान नामीबिया के साथ गर्व से खड़े रहे. हमारी आजादी से पहले भी, भारत ने संयुक्त राष्ट्र में दक्षिण पश्चिम अफ्रीका का मुद्दा उठाया था. नामीबिया में संयुक्त राष्ट्र शांति सेना का नेतृत्व एक भारतीय लेफ्टिनेंट जनरल, दीवान प्रेम चंद ने किया था. भारत को आपके साथ खड़े होने पर गर्व है, न केवल शब्दों में, बल्कि कार्यों में भी.”

नामीबिया भारत की UPI-यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस तकनीक को अपनाने वाला पहला देश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “हमें खुशी है कि नामीबिया भारत की UPI-यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस तकनीक को अपनाने वाला पहला देश है. जल्द ही, लोग पहले से कहीं ज्यादा तेजी से पैसे भेज पाएंगे. हमारा द्विपक्षीय व्यापार 800 मिलियन डॉलर को पार कर गया है. लेकिन क्रिकेट के मैदान की तरह, हम अभी तैयारी कर रहे हैं. हम तेजी से और ज्यादा रन बनाएंगे.”

महामारी के दौरान, हम अफ्रीका के साथ खड़े रहे

नामीबिया की संसद को संबोधित करते हुए, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “महामारी के दौरान, हम अफ्रीका के साथ खड़े रहे और उन्हें टीके और दवाइयां उपलब्ध कराईं, तब भी जब कई अन्य देशों ने साझा करने से इनकार कर दिया था. हमारी आरोग्य मैत्री पहल अस्पतालों, उपकरणों, दवाओं और प्रशिक्षण के साथ अफ्रीका का समर्थन करती है. भारत उन्नत कैंसर देखभाल के लिए नामीबिया को भाभाट्रॉन रेडियोथेरेपी मशीन की आपूर्ति करने के लिए तैयार है. भारत में विकसित इस मशीन का उपयोग 15 देशों में किया जा चुका है और इसने विभिन्न देशों में लगभग पांच लाख गंभीर कैंसर रोगियों की मदद की है। हम नामीबिया को सस्ती और गुणवत्तापूर्ण दवाओं तक पहुँच के लिए जन औषधि कार्यक्रम में शामिल होने के लिए भी आमंत्रित करते हैं.”

Previous article खेल में भी करियर बनाया जा सकता है : जिप सदस्य
Next article बैंक कर्मियों ने किया जमकर प्रदर्शन
Avatar Of Arbindkumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel